Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Uttarakhand landslide: पिनौला में चट्टान से टूटकर गिरे बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे बाधित; तीर्थयात्रियों को रोका Delhi News: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, स्वेच्छा से गई थी महिला Baba Mahakal Adorned Tripund On Amavasya Today, Bhasma Aarti Started At 4 Am, Devotees Darshan - Madhya Pradesh News Pandit Deendayal Upadhyay Antyodaya Sambal Fortnight Will Benefit People - Karauli News Shimla News: Both Ends Of Ranghav-bhad Tunnel Met On Shimla Bypass, Journey Will Be Reduced By Half An Hour - Himachal Pradesh News टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बना हार की सबसे बड़ी वजह! जानिए कैसे इंग्लैंड ने हाथों में से खींचा मैच शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के माथे पर लगा बड़ा कलंक, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा जिस सुपरस्टार ने कराया सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू, उन्ही ने मिलाया सच्चा प्यार, बताया कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी Reels, फेसबुक और YouTube से हो रही कमाई? ITR फाइल करना न भूलें, वरना इस मुसीबत में फंस जाएंगे For 2 decades, suicide among top 2 causes of death of young Indians | India News

नितिन नबीन अफसरों से बोले-मेरे युवाओं पर दबंगई दिखाई तो भारी नुकसान चुकाना पड़ेगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के तेवर तेज होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने अफसरों को चैलेंज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के प्रशासन को अफसरों को चुनौती देता हूं, कृपया करके मेरे युवाओं को किसी भी प्रकार से परेशान करने का प्रयास करेंगे ताे निश्चित रूप से ये आंदोलन दूसरा रूप ले लेगा। हमारे आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से चलने दें। अगर प्रशासन के लोग दबंगई करेंगे तो भारी नुकसान चुकाना पड़ेगा।दरअसल ये बातें उन्होंने 24 अगस्त को रायपुर में होने जा रहे भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर कहीं हैं। सोमवार देर शाम भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक के बाद प्रदेश के अफसरों पर नितिन नबीन ने तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा युवा मोर्चा ने जो प्रदेश में आंदोलन किए, वो अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। हमारे आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से करने में प्रशासन सहयोग करे।आयोजन से पहले हुई बैठक में शामिल नेतागण।इस वजह से दिया नितिन नबीन ने चैलेंजरायपुर का जिला प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति को लेकर ना-नुकुर कर चुका है। पिछले दो दिनों में कई घंटों की बैठकें भाजपा के नेता और प्रशासन के अधिकारी कर चुके हैं। पहले कार्यक्रम की अनुमति को लेकर असमंजस के हालात बने। फिर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने अफसरों से कह दिया कि अनुमति के बाद ऐन मौके पर किसी ने कार्यक्रम में कोई बदलाव किया तो सख्त कार्रवाई करेंगे। इस वजह आंदोलन के पहले से ही भाजपा और जिला प्रशासन के बीच खींच-तान है।24 को आंदोलन 25 को उल्टी गिनती शुरूमीडिया से बात करते हुए नितिन नबीन ने कहा- 24 अगस्त की तारीख कांग्रेस याद रखेगी। इस दिन के बाद से कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। 24 को कार्यक्रम होने के अगले दिन से कांग्रेस का काउंट-डाउन शुरू हो जाएगा। बेरोजगार युवाओं को जो भत्ता देने के नाम पर धोखा दिया गया है युवा इसका बदला लेंगे। पूरे प्रदेश से युवा रायपुर आ रहे हैं और भाजपा के साथ मिलकर हल्ला बोलेंगे।साथ दिखे बृजमोहन-मूणतसोमवार को दिन भर भाजपा के रायपुर स्थित कार्यालय में बैठकें होती रहीं। देर शाम भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर जिला भाजपा पदाधिकारी ,पार्षद दल व मंडल अध्यक्ष की बैठक ली। राजधानी की सभी चारों विधानसभाओं में भी इस संबंध में बैठक ली गई है। बैठक में कार्यक्रम को अपने-अपने तेवर हिट बनाने में नेता लगे हुए हैं। बृजमोहन अग्रवाल और मूणत अगल-बगल कुर्सीयों में बैठकर चर्चा करते दिखे। दोनों ही नेताओं पर इस आयोजन से संबंधित अहम जिम्मा है।क्यों कर रही भाजपा आंदोलन2023 के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को हैं। भाजपा युवाओं के रोजगार के मुद्दे के साथ 24 अगस्त को रायपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने जा रही है। सियासी तौर पर ये आंदोलन BJP के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने वाला कार्यक्रम साबित होगा। कोशिश है कि प्रदेश का यूथ रोजगार के मुद्दे पर भाजपा के साथ आए ताकि आने वाले चुनावों में इसका फायदा संगठन को मिल सके। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पूर्व CM डॉ रमन सिंह समेत प्रदेश का हर बड़ा नेता इस आंदोलन के जरिए सड़क पर उतरेगा। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी इस कार्यक्रम में शामिल होने 24 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं।

776500cookie-checkनितिन नबीन अफसरों से बोले-मेरे युवाओं पर दबंगई दिखाई तो भारी नुकसान चुकाना पड़ेगा
Artical

Comments are closed.

Uttarakhand landslide: पिनौला में चट्टान से टूटकर गिरे बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे बाधित; तीर्थयात्रियों को रोका     |     Delhi News: अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, स्वेच्छा से गई थी महिला     |     Baba Mahakal Adorned Tripund On Amavasya Today, Bhasma Aarti Started At 4 Am, Devotees Darshan – Madhya Pradesh News     |     Pandit Deendayal Upadhyay Antyodaya Sambal Fortnight Will Benefit People – Karauli News     |     Shimla News: Both Ends Of Ranghav-bhad Tunnel Met On Shimla Bypass, Journey Will Be Reduced By Half An Hour – Himachal Pradesh News     |     टीम इंडिया का ये खिलाड़ी बना हार की सबसे बड़ी वजह! जानिए कैसे इंग्लैंड ने हाथों में से खींचा मैच     |     शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के माथे पर लगा बड़ा कलंक, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा     |     जिस सुपरस्टार ने कराया सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू, उन्ही ने मिलाया सच्चा प्यार, बताया कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी     |     Reels, फेसबुक और YouTube से हो रही कमाई? ITR फाइल करना न भूलें, वरना इस मुसीबत में फंस जाएंगे     |     For 2 decades, suicide among top 2 causes of death of young Indians | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088