Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

नीता अंबानी की कार्बन कॉपी हैं उनकी छोटी बहन, स्टाइल में भी बहन से कम नहीं हैं ममता दलाल


Nita Ambani, Mamta Dalal- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
नीता अंबानी की कार्बन कॉपी हैं उनकी बहन ममता दलाल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग सात फेरे लेंगे। वहीं कपल की शादी का जश्न बड़े जोर-शोर से शुरू हो गया है। दोनों की शादी की रस्मों की शुरुआत मामेरु से हुई इसके बाद गरबा नाइट रखा गया। वहीं बीते दिन शुक्रवार को यानी 5 जुलाई की रात मुंबई में कपल के लिए अंबानी परिवार की ओर से भव्य संगीत समारोह आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े नाम शामिल हुए। इस इवेंट में राधिका-अनंत की धमाकेदार एंट्री से लेकर पॉप स्टार जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस तक सब शानदार रहा। वहीं पार्टी में आए मेहमानों के लुक की भी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच नीता अंबानी की छोटी बहन ममता दलाल ने भी अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है। 

नीता की बहन हैं उनकी कार्बन कॉपी

 

अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी में ममता दलाल मां पूर्णिमा दलाल के साथ पहुंची थीं। इस दौरान ममता दलाल को देख लोग धोखा खा गए। दरअसल,अनंत अंबानी की मौसी बिल्कुल नीता अंबानी की कार्बन कॉपी हैं। लुक ही नहीं बल्कि स्टाइल के मामले भी ममता बहन नीता अंबानी से कुछ कम नहीं हैं। देखिए किस तरह भांजे के संगीत सेरेमनी में ममता बन-ठनकर पहुंची थीं। इस दौरान नीता की बहन ममता पिंक कलर के सेक्विन सितारों से सजे लहंगा-चोली को पहनकर पहुंची थीं। इस पूरे आउटफिट पर गोल्डन सितारों से डीटेलिंग की थी, जिसमें इतना ब्लिंग था कि वह अलग ही चमक रही थी।वहीं ​उनके दुपट्टे पर सितारों को लाइनिंग पैटर्न में लगाया गया, तो लहंगे पर नीचे बेल बनी थीं। ममता दलाल ने इस लहंगे को मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया और दुपट्टे को गुजराती स्टाइल में टक किया। जिसके बॉर्डर में लगे लटके गोल्डन सितारे कमाल के लगे। 

कौन हैं ममता दलाल?

नीता अंबानी की तरह उनकी बहन के इस लुक में भी रईसी साफ झलकती दिखी। वहीं इस लुक के साथ ममता हीरों से जड़ा खूबसूरत लेयरिंग वाला हार पहने हुए और उसे मैचिंग ईयररिंग्स के साथ स्टाइल किए काफी खूबसूरत नजर आईं। साथ ही उन्होंने हीरों से जड़े कंगन भी पहने थे, जो उनके इस लुक को पूरा कर रहा था। वहीं ममता दलाल लेकिन, उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके ब्लैक एंड वाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज ने खींचा। यहां उन्होंने स्टाइल के साथ कंफर्ट से तौबा नहीं की। वहीं ममता दलाल की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज देख लोग यही कह रहे हैं कि दोनों बहनें एकदम कार्बन कॉपी हैं। मालूम हो कि ममता दलाल पेशे से टीचर हैं। वह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं और साथ में ही मैनेजमेंट कमेटी के रूप में भी काम करती हैं।

Latest Bollywood News





Source link

1149200cookie-checkनीता अंबानी की कार्बन कॉपी हैं उनकी छोटी बहन, स्टाइल में भी बहन से कम नहीं हैं ममता दलाल
Artical

Comments are closed.

Pralhad Joshi slams Rahul Gandhi over EC remarks     |     Punjab Police: बठिंडा पुलिस के मुलाजिमों में किया फर्जीवाड़ा, अधिकारियों के सामने पेश किए फर्जी समन, गिरी गाज     |     Forces release joint doctrines for cyberspace, amphibious operations | India News     |     Bihar News: Special Observer Of Electoral List Held A Meeting With Representatives Of Political Parties – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Three Killed In Accidents Two Brothers Jailed For Prostitution And Running Hookah Bar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi Flood Strict Action Will Be Taken Against Those Who Spread Rumors About The Disaster – Amar Ujala Hindi News Live     |     26/11 Mumbai Attack: Tahawwur Rana Gets Permission To Talk To Family Members – Amar Ujala Hindi News Live     |     Suresh Tiwari’s Column Based On Madhya Pradesh’s Politics And Policies, Blog News In Hindi – Amar Ujala     |     Sirohi News: Rudip Se Inspected The Incomplete Sewerage Works In Aburoad – Rajasthan News     |     Haryana: रक्षाबंधन के लिए मायके आई पत्नी… पति का खनक गया माथा, साले और ससुर को भी नहीं बख्शा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088