- Nita Ambani Mehendi Design For Anant-Radhika Wedding: शादी में मेहंदी जरूर लगवाई जाती है। ऐसे में अपने छोटे बेटे की शादी के लिए नीता ने बेहद खास मेहंदी डिजाइन को चुना है। आप भी देखिए-
नीता अंबानी ने छोटे बेटे की शादी में मेहंदी से लगवाया ये खूबसूरत डिजाइन
नीता अंबानी हमेशा अपने अंदाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनके लुक्स भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। लोगों को कभी उनकी साड़ी पसंद आती है तो कभी उनके गहनों से नजर हटाना मुश्किल लगता है। छोटे बेटे की शादी के रीति-रिवाज जब से शुरू हुए हैं, तब से नीता अंबानी के लुक्स की भी चर्चा हो रही है। वह हर एक फंक्शन में रानी की तरह ही तैयार हुई हैं। आज यानी 12 जुलाई को छोटे बेटे की बारात के लिए भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरती से तैयार हुईं। उन्होंने पीच रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे को कैरी किया है। उनके लुक के अलावा अब उनकी मेहंदी की भी चर्चा होने लगी है। बेटे की शादी के लिए उन्होंने अपने हाथों को खूबसूरती से सजाया है।
कैसा है मेहंदी डिजाइन
किसी भी शुभ काम को करने पर मेहंदी जरूर लगवाई जाती है। अनंत अंबानी की शादी के लिए नीता अंबानी ने सदियों पुरानी भारतीय विवाह परंपरा से प्रेरणा लेते हुए हाथों पर भगवान की आकृति और परिवार के सभी सदस्यों का नाम लिखवाया है।

इस डिजाइन में उनकी हथेलियों पर राधा-कृष्ण की एक सुंदर आकृति बनी है। इसके अलावा उनके हाथों के पीछे अंबानी परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नए जोड़े अनंत और राधिका के नामों से पूरी किया है।
नीता अंबानी के लुक की हो रही है तारीफ
नीता अंबानी ने बेटे की शादी के लिए शाही लुक को कैरी किया है। उन्होंने एक हैंड क्राफ्टेड लहंगे को कैरी किया है, जिसे तैयार करने के लिए 40 दिन का समय लगा है। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक हैवी नेकपीस को कैरी किया है। जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, कंगन और मांगटीका पहना है।
ईशा अंबानी भाई की बारात में राजकुमारी की तरह हुईं तैयार, देखिए सुंदर Photos

Comments are closed.