Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
CEOs of Maharashtra, Haryana issue fresh letter to Rahul Gandhi, give him 10 days to prove 'voter fraud' claims | India News Hindustani Awam Morcha Active For Bihar Assembly Elections Minister Santosh Took Dig At Rahul Gandhi Padayatra - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :राहुल गांधी पर मंत्री सुमन ने साधा निशाना, कहा 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे रणबीर कपूर, देखें फिल्मों की लिस्ट अनिल चौहान हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चाकू से हमला कर ली थी जान Uttarakhand Weather Imd Orange Alert Heavy Rain From Mountains To Plains, Highway Closed At Many Places - Amar Ujala Hindi News Live A Miscreant Of Nandu Gang Roaming With A Weapon Has Been Arrested - Delhi News Bhopal News: Young Man Dies Due To Electric Shock From High Tension Line - Amar Ujala Hindi News Live Sirohi News: Scuffle Between Two Shopkeepers Over Placing Goods Outside Shop; Fight Video Goes Viral - Rajasthan News रक्षाबंधन पर्व पर हुआ हादसा: भैंस का कटड़ा निकालने के लिए जोहड़ में उतरा युवक, दो बहनों के भाई की डूबने से मौत मार्कस स्टोइनिस ने दोहराया सुरेश रैना वाला कारनामा, The Hundred के मैच में गेंद से किया कमाल

नीरज चोपड़ा ने Paris Olympics 2024 में जीता गोल्ड तो होगा करिश्मा


neeraj chopra- India TV Hindi

Image Source : GETTY
नीरज चोपड़ा ने फिर से जीता गोल्ड तो होगा करिश्मा

Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: फ्रांस की राजधानी पेरिस पूरी तरह से सजधज कर तैयार है। ओलंपिक 2024 का आगाज होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है। खिलाड़ी अपनी अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने के लिए तैयार हैं। भारतीय दल भी अब वहां पहुंच चुका है। इस बार भारत के कई ए​थलीट पदक जीतने के दावेदार हैं। इनमें पहला और सबसे बड़ा नाम नीरज चोपड़ा का ही है। पूरे भारत को उम्मीद है कि पिछली बार की ही तरह इस बार भी नीरज भारत को गोल्ड दिलाएंगे। अगर वे ऐसा करने में कामयाब हो गए तो करिश्मा ही हो जाएगा। इससे पहले ओलंपिक के इतिहास में कुछ ही ऐसे एथलीट हुए हैं, जब कोई जेवलिन थ्रो करने वाला एथलीट अपने गोल्ड को बचाने में कामयाब रहा है। 

नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने के दावेदार 

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा एक बार फिर भारत के लिए पदक के सबसे प्रबल दावेदार हैं। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2023 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था था। इतना ही नहीं वे डायमंड लीग 2022 में भी गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 2022 के एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। यानी लगातार गोल्ड पर गोल्ड जीतने के बाद नीरज एक तरह से गोल्ड ब्यॉय बन गए हैं। भारतीय की दिली इच्छा है कि वे अपने गोल्ड में एक और मेडल शामिल करें। 

जान जेलेजनी ने लगातार तीन बार भाला फेंक में जीता ओलंपिक गोल्ड 

ओलंपिक के एक बहुत लंबे इतिहास की बात करें तो इसमें चेक गणराज्य के भाला फेंक खिलाड़ी जान जेलेजनी ने लगातार तीन बार गोल्ड जीतकर सबसे ज्यादा बार अपने खिताब को डिफेंड किया है। वह ओलंपिक के साथ-साथ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी अपने खिताब को डिफेंड कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। उनके रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है। हालांकि, नीरज अगर एक और बार गोल्ड जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह जान जेलेजनी के थोड़ा करीब जरूर आ सकते हैं। नीरज से पहले नॉर्वे के एंड्रियास थॉर्किल्डसेन ने 2004 और 2008 में अपने खिताब को डिफेंड किया था। इससे पहले ऐसा प्रदर्शन 1908 और 1912 में एरिक लेमिंग और 1920 व 1924 में फिनलैंड के जॉनी मायरा ने किया था। तब 1924 का ओलंपिक भी पेरिस में ही हुआ था।

नीरज चोपड़ा करने चाहेंगे 90 मीटर का थ्रो 

इस ओलंपिक में नीरज 90 मीटर की थ्रो को भी छूना चाहेंगे। जान जेलेजनी के नाम ही 98.48 मीटर की थ्रो का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो उन्होंने जर्मनी में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान बनाया था। विश्व में टॉप-5 भाला फेंक थ्रो की बात करें तो तीन स्थानों पर जान जेलेजनी का ही नाम है। नंबर एक के अलावा वह नंबर चार और पांच स्थान पर भी हैं। जर्मनी के जोहानस वेटर 97.76 मीटर और 96.29 मीटर थ्रो फेंकने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। यानी विश्व में टॉप-5 जैवलिन थ्रो (पुरुष) फेंकने के मामले में सिर्फ दो खिलाड़ियों का ही कब्जा है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है, जिसमें एथलेटिक्स में सर्वाधिक 29 खिलाड़ी हैं।

(ians inputs)

यह भी पढ़ें 

Virat Kohli: श्रीलंका में एक और कीर्तिमान रच सकते हैं विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के पहुंच जाएंगे करीब

हार्दिक पांड्या बनाम सूर्य​कुमार यादव: कौन है बेहतर कप्तान, ये रहे T20 इंटरनेशनल के आंकड़े





Source link

1232870cookie-checkनीरज चोपड़ा ने Paris Olympics 2024 में जीता गोल्ड तो होगा करिश्मा
Artical

Comments are closed.

CEOs of Maharashtra, Haryana issue fresh letter to Rahul Gandhi, give him 10 days to prove ‘voter fraud’ claims | India News     |     Hindustani Awam Morcha Active For Bihar Assembly Elections Minister Santosh Took Dig At Rahul Gandhi Padayatra – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :राहुल गांधी पर मंत्री सुमन ने साधा निशाना, कहा     |     5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे रणबीर कपूर, देखें फिल्मों की लिस्ट     |     अनिल चौहान हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चाकू से हमला कर ली थी जान     |     Uttarakhand Weather Imd Orange Alert Heavy Rain From Mountains To Plains, Highway Closed At Many Places – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Miscreant Of Nandu Gang Roaming With A Weapon Has Been Arrested – Delhi News     |     Bhopal News: Young Man Dies Due To Electric Shock From High Tension Line – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sirohi News: Scuffle Between Two Shopkeepers Over Placing Goods Outside Shop; Fight Video Goes Viral – Rajasthan News     |     रक्षाबंधन पर्व पर हुआ हादसा: भैंस का कटड़ा निकालने के लिए जोहड़ में उतरा युवक, दो बहनों के भाई की डूबने से मौत     |     मार्कस स्टोइनिस ने दोहराया सुरेश रैना वाला कारनामा, The Hundred के मैच में गेंद से किया कमाल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088