Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Politics Parallel Government Of Criminals Corrupt People Is Running In Bihar Jitendra Rai Said In Gopalganj - Amar Ujala Hindi News Live Mock drill in UP: पहलगाम हमले के बाद बन रहे युद्ध के संभावित हालातों के बीच प्रदेश में भी मॉक ड्रिल की तैयारी Helicopter Emergency Landing Helicopter Going From Badrinath To Dehradun Carrying Pilgrims, Bad Weather - Amar Ujala Hindi News Live Mp Board 10th Result 2025 Topper List District Wise Narsinghpur Mandla Bhopal Indore Pass Percentage - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Hill Station Or Pilgrimage Ruckus Over Change In Name Of Mount Abu Know 23 Organizations Protesting - Amar Ujala Hindi News Live हिसार में जल संकट: स्काडा जलघर में चल रही थी दारू पार्टी, लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहाया; शराब की बोतल छोड़ भागे शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने जारी की राशि, जानें कब खाते में आएगा वेतन? The State Govt Will Transfer Some More Offices To Kangra, The Wildlife Wing Will Also Be Shifted To Dharamshal - Amar Ujala Hindi News Live IPL Playoffs Scenario: तीन टीमों का खेल खत्म, अब इन दो टीमों पर भी संकट गहराया नानी ने रचा इतिहास तो मां ने सुपरहिट की लगा दी झड़ी, लेकिन बहनों का करियर रहा फ्लॉप, राजघराने से है नाता

नेपाल के भूस्खलन बस हादसे में अब तक बरामद हो सके सिर्फ 19 शव, कई दर्जन लोगों का नहीं चल सका पता


नेपाल बस हादसे की फोटो। - India TV Hindi

Image Source : AP
नेपाल बस हादसे की फोटो।

काठमांडू: नेपाल के चितवन जिले में पिछले सप्ताह दो बसों के भूस्खलन के मलबे के साथ नदी में बहने के बाद बचावकर्मियों ने अब तक 19 शव बरामद किए हैं, जिनमें चार भारतीय भी शामिल हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भूस्खलन की यह घटना शुक्रवार को चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में हुई थी। 54 लोगों में से तीन लोग घटना के तुरंत बाद तैरकर सुरक्षित निकल गए। बीरगंज से काठमांडू जा रही पहली बस में सात भारतीय नागरिकों समेत 24 यात्री थे। काठमांडू से गौर जा रही दूसरी बस में 30 लोग सवार थे।

भारी भूस्खलन की वजह से दोनों बसें त्रिशूली नदी में गिर गई थीं। दोनों बसों से जुड़े हादसे में दुर्घटना स्थल से अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सशस्त्र पुलिस बल (एसएसबी) के सूत्रों के अनुसार, 19 में से चार शव भारतीय नागरिकों के हैं। पांच पुरुष शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार नेपाल के स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। खोज और बचाव कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बुधवार को चले अभियान के दौरान 27 वर्षीय भारतीय नागरिक विवेक कुमार का शव बरामद किया गया।

100 किलोमीटर दूर तक बहे शव

इससे पहले ऋषि पाल शाह (28), जय प्रकाश ठाकुर (30) और सज्जाद अंसारी (23) समेत कुल तीन शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बचाव कार्यों में सहायता के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सोनार कैमरे, शक्तिशाली चुंबक और जल ड्रोन का उपयोग किया। दोनों बसों में सवार यात्रियों के शव त्रिशूली नदी में 100 किलोमीटर दूर तक बह गए। पहाड़ी इलाकों की वजह से नेपाल की नदियों का बहाव आम तौर पर तेज होता है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण जलमार्ग भी उफान पर हैं और कीचड़ तथा मलबे की वजह से उनका पानी का रंग गहरा भूरा हो गया है, जिससे मलबे को देख पाना और भी मुश्किल हो गया है। मानसून के मौसम में जून से सितंबर तक नेपाल में भारी बारिश होती है, जिससे अक्सर इस पर्वतीय हिमालयी देश में भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

चंद्रमा पर पानी की खोज के लिए जाने वाला था NASA का लैंडर, मगर मिशन को अचानक करना पड़ा रद्द




वैश्विक समस्याओं के समाधान की कुंजी साबित हो रहा भारत, नीति आयोग ने UN में किया दावा

 

 

Latest World News





Source link

1225220cookie-checkनेपाल के भूस्खलन बस हादसे में अब तक बरामद हो सके सिर्फ 19 शव, कई दर्जन लोगों का नहीं चल सका पता
Artical

Comments are closed.

Politics Parallel Government Of Criminals Corrupt People Is Running In Bihar Jitendra Rai Said In Gopalganj – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mock drill in UP: पहलगाम हमले के बाद बन रहे युद्ध के संभावित हालातों के बीच प्रदेश में भी मॉक ड्रिल की तैयारी     |     Helicopter Emergency Landing Helicopter Going From Badrinath To Dehradun Carrying Pilgrims, Bad Weather – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Board 10th Result 2025 Topper List District Wise Narsinghpur Mandla Bhopal Indore Pass Percentage – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Hill Station Or Pilgrimage Ruckus Over Change In Name Of Mount Abu Know 23 Organizations Protesting – Amar Ujala Hindi News Live     |     हिसार में जल संकट: स्काडा जलघर में चल रही थी दारू पार्टी, लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहाया; शराब की बोतल छोड़ भागे     |     शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने जारी की राशि, जानें कब खाते में आएगा वेतन?     |     The State Govt Will Transfer Some More Offices To Kangra, The Wildlife Wing Will Also Be Shifted To Dharamshal – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL Playoffs Scenario: तीन टीमों का खेल खत्म, अब इन दो टीमों पर भी संकट गहराया     |     नानी ने रचा इतिहास तो मां ने सुपरहिट की लगा दी झड़ी, लेकिन बहनों का करियर रहा फ्लॉप, राजघराने से है नाता     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088