Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
"Sonia Gandhi's life is in public domain, an attempt to tarnish her image": Congress' Sachin Pilot on ED chargesheet क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? आपकी जिंदगी में आ सकती है खुशियों की बहार Nalanda News Father And Son Died In A Road Accident, They Were Returning To The Village With Cattle - Bihar News Up Congress Chief Ajay Rai Speaks On Nation Herald Case. - Amar Ujala Hindi News Live - नेशनल हेराल्ड मामला:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले Rudrapur: बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे दंपति को वाहन ने रौंदा, पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली थे जा रहे Indore: इंदौर में जहां चलेगी मेट्रो ट्रेन, वहां आबादी ही नहीं, कैसे मिलेंगे मेट्रो को यात्री? Cobra Snake Rescued In Gangapur City, Eggs Also Found In Gangapur City - Karauli News Bhiwani Murder Case: Raveena Had Made The Entire Plan Of The Murder, Even The Postmortem Report Could Not Tell - Amar Ujala Hindi News Live Police Jawan Sanjeev Kumar Honored For Saving Former Mla Bumber Thakur Life - Amar Ujala Hindi News Live KKR के नाम जुड़ गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, 16 साल के बाद देखना पड़ा ऐसा खराब दिन

नेपाल में जारी है सियासी संकट, 12 जुलाई को बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे PM ‘प्रंचड’


nepal PM Prachanda- India TV Hindi

Image Source : FILE
nepal PM Prachanda

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ 12 जुलाई को प्रतिनिधि सभा में बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की गई। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से दो प्रमुख राजनीतिक दलों ने समर्थन वापस ले लिया था। प्रधानमंत्री ने संसद सचिव को एक पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण के लिए मतदान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। 

क्या कहता है संविधान 

काठमांडू पोस्ट की खबर में कहा गया है, “दाहाल ने संविधान के अनुच्छेद 100 (2) के तहत बहुमत परीक्षण कराने का अनुरोध किया है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जिस दल का नेतृत्व कर रहे हैं, अगर वह विभाजित हो जाता है या कोई राजनीतिक दल गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लेता है तो प्रधानमंत्री को 30 दिन में प्रतिनिधि सभा में बहुमत साबित करने के लिए प्रस्ताव पेश करना होगा।” 

इन दलों के बीच हुआ समझौता

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओलि ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार को समझौता किया था। उल्लेखनीय है कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के 89 जबकि सीपीएन-यूएमएल के 78 सदस्य हैं। प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओइस्ट सेंटर (सीपीएन-एमसी) के 32 सांसद हैं। 

16 साल में 13 सरकार

दस सीट वाली सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट (सीपीएन-यूएस) ने कहा है कि वह प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान करेगी। इस समर्थन के बावजूद, प्रचंड को प्रतिनिधि सभा के केवल 63 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 138 वोट की जरूरत होगी। लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रचंड (69) पांचवीं बार बहुमत परीक्षण में शामिल होंगे। नेपाल में बीते 16 साल में 13 सरकार रही हैं, जिससे देश की राजनीतिक प्रणाली की नाजुक स्थिति का पता चलता है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

UK Elections: चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कीर स्टार्मर ने भरी हुंकार, बोले ‘अब शुरू होगा बदलाव’

सोशल मीडिया से डर गया पाकिस्तान, अब CM मरियम नवाज ने मुहर्रम को लेकर जारी किया अजब फरमान

Latest World News





Source link

1141330cookie-checkनेपाल में जारी है सियासी संकट, 12 जुलाई को बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे PM ‘प्रंचड’
Artical

Comments are closed.

“Sonia Gandhi’s life is in public domain, an attempt to tarnish her image”: Congress’ Sachin Pilot on ED chargesheet     |     क्या आपके हाथ में हैं ये 3 लकी निशान? आपकी जिंदगी में आ सकती है खुशियों की बहार     |     Nalanda News Father And Son Died In A Road Accident, They Were Returning To The Village With Cattle – Bihar News     |     Up Congress Chief Ajay Rai Speaks On Nation Herald Case. – Amar Ujala Hindi News Live – नेशनल हेराल्ड मामला:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले     |     Rudrapur: बस पकड़ने के लिए पैदल जा रहे दंपति को वाहन ने रौंदा, पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली थे जा रहे     |     Indore: इंदौर में जहां चलेगी मेट्रो ट्रेन, वहां आबादी ही नहीं, कैसे मिलेंगे मेट्रो को यात्री?     |     Cobra Snake Rescued In Gangapur City, Eggs Also Found In Gangapur City – Karauli News     |     Bhiwani Murder Case: Raveena Had Made The Entire Plan Of The Murder, Even The Postmortem Report Could Not Tell – Amar Ujala Hindi News Live     |     Police Jawan Sanjeev Kumar Honored For Saving Former Mla Bumber Thakur Life – Amar Ujala Hindi News Live     |     KKR के नाम जुड़ गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, 16 साल के बाद देखना पड़ा ऐसा खराब दिन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088