Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank - Amar Ujala Hindi News Live Up News: Sdrf And Ndrf Station Will Be Built In Meerut, Know What The Minister In Charge Said About The Farmer - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Registration Crosses 20 Lakh, Online Registration Slots For May For Badri-kedar Full - Amar Ujala Hindi News Live Upsc 2024 Result: Success Story Of Gwalior Aayushi Bansal Who Secured 7th Rank In Upsc - Amar Ujala Hindi News Live Upsc Result 2024 Many Talented People Of Jodhpur Won Told Story Of Success In Upsc - Jodhpur News लखनऊ की हार का सबसे बड़ा विलेन है ये खिलाड़ी, हीरो ही बन गया जीरो एल्विश यादव पर मंडराए मुसीबत के बादल, NCW दफ्तर में मांगी माफी, चुम दरांग के खिलाफ की थी भद्दी बातें RBI ने इस बैंक का लाइसेंस कर दिया कैंसिल, आपका भी है अकाउंट तो जमा पैसों का क्या होगा? Awareness Rally Taken Out Against Drug Abuse In Moga - Amar Ujala Hindi News Live Pahalgam Terror Attack : बिहार के मनीष रंजन की आतंकवादी हमले में मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख

नेपाल में फिर बदलेगी सत्ता, केपी शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा


KP Sharma Oli - India TV Hindi

Image Source : FILE REUTERS
KP Sharma Oli

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ शुक्रवार को संसद में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए और उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। पिछले सप्ताह सरकार से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। इस घटनाक्रम के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 

258 सदस्यों ने मतदान में लिया भाग 

सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के समक्ष 165 सांसदों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। इन सांसदों में उनकी पार्टी के 77 और नेपाली कांग्रेस के 88 सांसद शामिल हैं। इससे पहले देश की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में मत विभाजन के दौरान 69 वर्षीय प्रचंड को 63 वोट मिले, जबकि विश्वास मत प्रस्ताव के विरोध में 194 वोट पड़े। विश्वासमत हासिल करने के लिए कम से कम 138 वोट की जरूरत थी। प्रतिनिधि सभा के 258 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा। 

प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से वापस लिया समर्थन

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओइस्ट सेंटर (सीपीएन-एमसी) के अध्यक्ष प्रचंड 25 दिसंबर, 2022 को पद संभालने के बाद चार बार विश्वासमत हासिल करने में सफल रहे, लेकिन इस बार उन्हें असफलता मिली। इससे नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल के लिए नई गठबंधन सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल ने सदन में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ सत्ता-साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद पिछले सप्ताह प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

तय हुआ है यह फॉर्मूला

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा पहले ही अगले प्रधानमंत्री के रूप में ओली का समर्थन कर चुके हैं। देउबा और ओली ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार को अपदस्थ करने और नई गठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार को सात सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के अनुसार, ओली और देउबा प्रतिनिधि सभा की शेष अवधि के दौरान बारी-बारी से प्रधानमंत्री पद साझा करेंगे। पहले चरण में ओली डेढ़ साल के लिए प्रधानमंत्री बनेंगे और उसके बाद बाकी अवधि के लिए देउबा प्रधानमंत्री रहेंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

Nepal: विश्वास मत से पहले ‘प्रचंड’ ने कर दिया खेल! जाते-जाते चीन के साथ इस बड़ी डील को दी मंजूरी

नाइजीरिया में बड़ा हादसा, क्लास के दौरान स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 22 छात्रों की मौत; 100 से अधिक घायल

Latest World News





Source link

1192000cookie-checkनेपाल में फिर बदलेगी सत्ता, केपी शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
Artical

Comments are closed.

Bihar: A Case Of Fraud In The Name Of Getting An Online Loan From The Bank – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up News: Sdrf And Ndrf Station Will Be Built In Meerut, Know What The Minister In Charge Said About The Farmer – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Registration Crosses 20 Lakh, Online Registration Slots For May For Badri-kedar Full – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upsc 2024 Result: Success Story Of Gwalior Aayushi Bansal Who Secured 7th Rank In Upsc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Upsc Result 2024 Many Talented People Of Jodhpur Won Told Story Of Success In Upsc – Jodhpur News     |     लखनऊ की हार का सबसे बड़ा विलेन है ये खिलाड़ी, हीरो ही बन गया जीरो     |     एल्विश यादव पर मंडराए मुसीबत के बादल, NCW दफ्तर में मांगी माफी, चुम दरांग के खिलाफ की थी भद्दी बातें     |     RBI ने इस बैंक का लाइसेंस कर दिया कैंसिल, आपका भी है अकाउंट तो जमा पैसों का क्या होगा?     |     Awareness Rally Taken Out Against Drug Abuse In Moga – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pahalgam Terror Attack : बिहार के मनीष रंजन की आतंकवादी हमले में मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुःख     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088