Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Supreme Court to hear plea against demolition of house over 'anti-India slogan' | India News Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm's Strict Orders, Bihar Police In Action Mode - Amar Ujala Hindi News Live Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried - Amar Ujala Hindi News Live Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C - Amar Ujala Hindi News Live Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly - Amar Ujala Hindi News Live CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला Punjab: पत्नी को गलत मैसेज भेज रहा था गांव का व्यक्ति, पति ने विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत दूसरा घायल All roads lead to Ladakh: Centre goes full throttle on connectivity after end of 370 | India News Bihar News : Congress Party Pawan Khera Statement Congress Not Contest With Rjd Party Election 2025 Result - Amar Ujala Hindi News Live

नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 3 दिन तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, 66 लोगों की हो चुकी है मौत


Nepal Floods- India TV Hindi

Image Source : AP
नेपाल में भारी बारिश से तबाही

नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इसके चलते कम से कम 66 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही बारिश से जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भेज दिया गया है। नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न अराजकता के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण जान गंवाने वाले 66 लोगों में से 34 काठमांडू घाटी में मारे गए। बाढ़ में 60 लोग घायल हुए हैं। देशभर में कुल 79 लोग लापता हैं, जिनमें से काठमांडू घाटी में 16 लोगों का पता नहीं चल पाया है। 3,000 से अधिक लोगों को बचाया भी गया है। अधिकारी ने बताया कि देशभर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हैं।

कई लोग विस्थापित

नेपाल में हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों ठिकानों की ओर विस्थापित किया गया है। कई जगह पर सड़कों, मुहल्लों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कारें और मकान पानी में डूब गए हैं।

काठमांडू में 226 घर हुए जलमग्न

पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 घर जलमग्न हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से करीब 3,000 सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है। बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है।

भारी बारिश के बीच उड़ानें की गईं रद्द

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को देश में खराब मौसम की स्थिति के कारण शनिवार सुबह तक सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। यह तब हुआ जब नेपाल के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग ने लगातार चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नेपाल के 77 में से 56 जिले भारी बारिश के चपेट में हैं।

Latest World News





Source link

1602530cookie-checkनेपाल में भारी बारिश से तबाही, 3 दिन तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, 66 लोगों की हो चुकी है मौत
Artical

Comments are closed.

Supreme Court to hear plea against demolition of house over ‘anti-India slogan’ | India News     |     Bihar News: Crackdown On Criminals Intensifies After Cm’s Strict Orders, Bihar Police In Action Mode – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Girder Fell While Installing Beam On Expressway Bridge, Four Beams Broke With Explosion, 3 Workers Buried – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather Today: Temperature Reached 39 Degrees In Madhya Pradesh, Heat Will Increase In The Next Two Days, C – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sharad Pawar Meets His Estranged Nephew Ajit; Draws Barbs From Ally Sanjay Raut News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:शरद पवार और अजीत की मुलाकात से सियासी हलचल, संजय राउत बोले     |     Rajasthan: Political Uproar Over Sp Mp’s Insulting Comment On Rana Sanga, Cm And Leaders React Strongly – Amar Ujala Hindi News Live     |     CSK vs MI: नूर के बाद सीएसके की जीत में चमके रचिन, 13 साल से मुंबई इंडियंस के लिए जारी हार का ये सिलसिला     |     Punjab: पत्नी को गलत मैसेज भेज रहा था गांव का व्यक्ति, पति ने विरोध किया तो मार दी गोली, एक की मौत दूसरा घायल     |     All roads lead to Ladakh: Centre goes full throttle on connectivity after end of 370 | India News     |     Bihar News : Congress Party Pawan Khera Statement Congress Not Contest With Rjd Party Election 2025 Result – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088