Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Maharashtra: Three-language Policy Sparks Controversy, Konkan Marathi Literary Body Raises Concern; Read Here - Amar Ujala Hindi News Live Bikaner News: He Was Having Fun By Posing As Fake Crime Branch Officer, The Real Police Took Him Into Custody - Bikaner News हरियाणा की दहलीज पर मानसून: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी; हवा में नमी की मात्रा बढ़ी, उमस से लोग परेशान Kangra: जहर खाने से व्यक्ति की मौत, उकसाने के आरोप में पत्नी-सास गिरफ्तार इंग्लैंड में MI के खिलाड़ी ने मचाया तहलका, डेब्यू मैच में कर दी चौकों-छक्कों की बारिश छोटी ड्रेस, फुल टशन, बलखाते हुए निकलीं युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड, लोग बोले- मैडम टैग तो निकाल देती UPI यूजर्स के लिए अच्छी खबर! लेनदेन फेल हुआ तो तुरंत मिलेगा रिफंड, इस तारीख से लागू होगा नया नियम By-election result: कम मतदान के बावजूद आप का मत प्रतिशत बढ़ा... शिअद को थोड़ा फायदा; कांग्रेस-भाजपा को नुकसान वाराणसी में आज अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग

नेशनल चैंपियनशिप में युवा प्लेयर्स का प्रदर्शन देख गदगद हुए हॉकी कोच, तारीफ में कही ये बात


क्रेग फुल्टन और हरमनप्रीत सिंह
Image Source : GETTY
क्रेग फुल्टन और हरमनप्रीत सिंह

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रभावित भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि देश की हॉकी में काफी गहराई है और मजबूत ‘बेंच स्ट्रेंथ’ वाली टीम बनाने के लिए अगले 18 महीने महत्वपूर्ण होंगे। फुल्टन को हाल में समाप्त हुई नेशनल चैंपियनशिप के दौरान भारत की क्षेत्रीय प्रतिभा को जानने और समझने का मौका मिला।

भारतीय टीम में है काफी गहराई: फुल्टन

मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि जब हमने अपनी मजबूती पर जोर दिया तो मैच काफी करीबी रहे। भारतीय हॉकी में काफी गहराई है विशेषकर गोलकीपिंग और कुछ अन्य क्षेत्रों में जिसे देखना बहुत अच्छा था। उन खिलाड़ियों को पहचानना भी उत्साहजनक था, जिन्होंने पहले लीग में भाग नहीं लिया था। 

क्रेग फुल्टन ने कहा कि कुछ क्षेत्र निश्चित रूप से दूसरों की तुलना में मजबूत थे। उदाहरण के लिए, पंजाब सबसे अधिक संख्या में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ उतरा था जिसका उसे फायदा मिला। इसके अलावा टॉप चार टीमों में प्रतिभा का अच्छा संतुलन था। फुल्टन ने एशिया कप चक्र के लिए एक नए कोर ग्रुप के गठन के संदर्भ में कहा कि उनका ध्यान खिलाड़ियों की उम्र पर नहीं बल्कि विशिष्ट भूमिकाओं के लिए सही खिलाड़ियों को खोजने पर है। 

40 खिलाड़ियों का कोर ग्रुप तैयार किया जाएगा: कोच फुल्टन

क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह अधिक युवा खिलाड़ियों को लाने के बारे में नहीं है। यह उचित भूमिकाओं के लिए सही खिलाड़ियों की पहचान करने से जुड़ा है। हम जल्द ही एक अभ्यास शिविर आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें 54 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें से 40 खिलाड़ियों का एक कोर ग्रुप तैयार किया जाएगा। हम खेल के प्रत्येक विभाग में मजबूती चाहते हैं। अगले 18 महीने मजबूत बेंच स्ट्रेंथ वाली टीम बनाने के लिए अहम हैं।

(Input: PTI)





Source link

2602520cookie-checkनेशनल चैंपियनशिप में युवा प्लेयर्स का प्रदर्शन देख गदगद हुए हॉकी कोच, तारीफ में कही ये बात
Artical

Comments are closed.

Maharashtra: Three-language Policy Sparks Controversy, Konkan Marathi Literary Body Raises Concern; Read Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bikaner News: He Was Having Fun By Posing As Fake Crime Branch Officer, The Real Police Took Him Into Custody – Bikaner News     |     हरियाणा की दहलीज पर मानसून: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी; हवा में नमी की मात्रा बढ़ी, उमस से लोग परेशान     |     Kangra: जहर खाने से व्यक्ति की मौत, उकसाने के आरोप में पत्नी-सास गिरफ्तार     |     इंग्लैंड में MI के खिलाड़ी ने मचाया तहलका, डेब्यू मैच में कर दी चौकों-छक्कों की बारिश     |     छोटी ड्रेस, फुल टशन, बलखाते हुए निकलीं युजवेंद्र चहल की नई गर्लफ्रेंड, लोग बोले- मैडम टैग तो निकाल देती     |     UPI यूजर्स के लिए अच्छी खबर! लेनदेन फेल हुआ तो तुरंत मिलेगा रिफंड, इस तारीख से लागू होगा नया नियम     |     By-election result: कम मतदान के बावजूद आप का मत प्रतिशत बढ़ा… शिअद को थोड़ा फायदा; कांग्रेस-भाजपा को नुकसान     |     वाराणसी में आज अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल     |     Bihar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, डंफर और ऑटो की टक्कर के बाद हुआ ऐसा, विरोध में बवाल कर रहे लोग     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088