Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
After 75 years of statute, law enforcers ignorant of rights, or don’t care: SC | India News Vaishali: Suspicious Death Of Married Woman, In-laws Fled From Home; Parents Says Murder Done For Gold Chain - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; म... Moradabad: Did Not Give Money Buy Auto, Killed Grandmother And Aunt, Then Went To Police Station - Amar Ujala Hindi News Live Chardham Yatra 2025 Trip Card Will Be Valid For Ten Days, Vehicle Will Not Be Able To Make Second Trip - Amar Ujala Hindi News Live School Principal Dies Of Heart Attack Due To Mental Stress Due To False Complaint - Madhya Pradesh News Kota News: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Himachal News Cm Sukhu Said Both The Amended Revenue Bills Will Generate Income Up To Rs 1000 Crore - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले GT vs MI Dream11 Predication: रोहित या बटलर किसे चुनें कप्तान? इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम महारानी संग हुई किंग चार्ल्स की एंट्री, 'धूम मचाले' से हुआ स्वागत, लोगों को याद आया ऋतिक रोशन का ऐसा रूप Health Insurance में इस हॉस्पिटल के लिए नहीं मिलेगी कैशलेस क्लेम की सुविधा, जानें पूरी डिटेल्स

‘न अच्छा डांस, न बेहतर लुक और न ही दमदार एक्टिंग, फिर भी कैसे सुपरस्टार बने शाहरुख खान?’ जॉनी लीवर ने बताई थी वजह


Shahrukh khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों समेत दुनियाभर के फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैन्स ने उनकी तमाम फिल्मों की यादें शेयर की हैं। 111 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। लेकिन शाहरुख खान के लिए फर्श से अर्श का सफर आसान नहीं रहा है। कभी ऐसा भी था कि शाहरुख खान को अपने काम के लिए दोगुना मेहनत करनी पड़ती थी।

साल 1995 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ के समय शाहरुख खान के जुनून और पैशन को उनके को-एक्टर जॉनी लीवर ने देखा था और काफी प्रभावित हुए थे। इसका खुलासा खुद जॉनी लीवर ने किया था। हाल ही में बीर बाइसेप्स नाम के यूट्यूब चैनल को दिए पॉडकास्ट में जॉनी लीवर ने खुद शाहरुख खान की शोहरत का राज खोला था। 

जॉनी लीवर ने बताया था शाहरुख खान की सफलता का राज

जिसमें जॉनी लीवर बताते हैं, ‘शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। लेकिन शाहरुख खान ने यहां तक पहुंचने के लिए जीतोड़ मेहनत की है। जिसका फल उन्हें मिला है। मुझे याद है कि करण अर्जुन के सेट पर मैंने शाहरुख खान के जुनून और पैशन को देखा है। शाहरुख खान दिखने में, डांस में और एक्टिंग में भी सलमान खान से कमजोर थे। सलमान खान दोस्ती में उनकी टांग खींचा करते थे। लेकिन शाहरुख खान अपने काम को लेकर जुनूनी थे और बेहद मेहनती भी। होटल की लॉबी में वे दूसरे एक्टर्स के साथ हमेशा रिहर्सल किया करते थे। साथ ही डांस की भी प्रेक्टिस करते थे। यही कारण है कि शाहरुख खान आज इतने बड़े स्टार हैं।’ शाहरुख खान की यात्रा किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। एक आम घर का लड़का बॉलीवुड का बादशाह बन गया। 

दिल्ली से निकलकर मुंबई में किया राज

शाहरुख खान का जन्म दिल्ली में आज ही के दिन 1965 को हुआ था। शाहरुख खान ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई की और थियेटर भी करते रहे। इसके बाद मुंबई चले गए। पहले टीवी में काम किया और फिल्मों में एंट्री ले ली। यहां खूब मेहनत की और सभी बाधाओं को पार करते हुए बॉलीवुड के रोमांस के किंग बन गए। आज शाहरुख खान का नाम पूरी दुनिया में लिया जाता है। शाहरुख खान के नाम तमाम उपलब्धियां हैं। कोरोना काल में जब बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस सूखे के दौर से गुजर रहा था। तब शाहरुख खान ने धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार 2 सुपरहिट फिल्में देकर अपने स्टारडम का लोहा मनवाया था। अब बॉलीवुड इतिहास की 5 सुपरहिट फिल्मों के नाम देखेंगे तो 2 फिल्में शाहरुख खान भी आती हैं। शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। 

Latest Bollywood News





Source link

1814860cookie-check‘न अच्छा डांस, न बेहतर लुक और न ही दमदार एक्टिंग, फिर भी कैसे सुपरस्टार बने शाहरुख खान?’ जॉनी लीवर ने बताई थी वजह
Artical

Comments are closed.

After 75 years of statute, law enforcers ignorant of rights, or don’t care: SC | India News     |     Vaishali: Suspicious Death Of Married Woman, In-laws Fled From Home; Parents Says Murder Done For Gold Chain – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार; मायके वाले बोले     |     Moradabad: Did Not Give Money Buy Auto, Killed Grandmother And Aunt, Then Went To Police Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Trip Card Will Be Valid For Ten Days, Vehicle Will Not Be Able To Make Second Trip – Amar Ujala Hindi News Live     |     School Principal Dies Of Heart Attack Due To Mental Stress Due To False Complaint – Madhya Pradesh News     |     Kota News: मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, डेढ़ करोड़ के डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     Himachal News Cm Sukhu Said Both The Amended Revenue Bills Will Generate Income Up To Rs 1000 Crore – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले     |     GT vs MI Dream11 Predication: रोहित या बटलर किसे चुनें कप्तान? इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी टीम     |     महारानी संग हुई किंग चार्ल्स की एंट्री, ‘धूम मचाले’ से हुआ स्वागत, लोगों को याद आया ऋतिक रोशन का ऐसा रूप     |     Health Insurance में इस हॉस्पिटल के लिए नहीं मिलेगी कैशलेस क्लेम की सुविधा, जानें पूरी डिटेल्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088