पंजाब के दो युवकों की अमेरिका में मौत हो गई। इनमें से एक कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव मसीता का साहिलप्रीत सिंह बाजवा (21) है। वहीं दूसरा युवक होशियारपुर का रहने वाला है। दोनों युवक अमेरिका के फ्लोरिडा में पूल में नहाने उतरे थे। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव मसीता में मातम का माहौल है। वहीं, साहिलप्रीत के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed.