
पंजाब नगर निकाय चुनाव के लिए मंच तैयार है। शनिवार को सूबे से सभी नगर निगम व नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा और शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। निकाय चुनावों को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है।

Comments are closed.