Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
NPCIL ने निकाली 197 पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें अप्लाई, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें डिटेल  Bihar: सैदपुर नाला से पहाड़ी तक भूमिगत नाला और सड़क निर्माण कार्य का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश Bird Flu: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम ने की जांच, वन्य जीवों के लिए नमूने One Country One Election Samvad In Dehradun Cm Dhami Said All Work Stops Due To Repeated Code Of Conduct - Amar Ujala Hindi News Live - एक देश, एक चुनाव:संवाद में बोले सीएम धामी Delhi News: दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 1 लागू Sehore News: The Body Of A Missing Youth Was Found In A Sack In A Well, Someone Killed Him And Threw Him Away - Madhya Pradesh News Kota News: दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल Himachal: बिलासपुर एम्स में रोबोटिक सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण, इस विभाग में लगाया गया है 3 करोड़ का रोबोट सूर्यकुमार यादव का नया महाकीर्तिमान, टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हेरा फेरी 3 से पहले अक्षय कुमार की ये फिल्म छोड़ चुके हैं परेश रावल, इस एक्टर ने किया था रिप्लेस

 पंजाब में विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद संगरुर में होगी आप की पहली परीक्षा 

चंडीगढ़ । पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होना है, जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद लोकप्रियता की पहली परीक्षा का सामना कर रही है। यह चुनाव उस समय हो रहा है, जब कानून-व्यवस्था के मुद्दे और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर आप विपक्ष की तीखी आलोचना का सामना कर रही है। आप ने 2022 के विधानसभा चुनाव में संगरूर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली विधानसभा की सभी नौ सीट पर जीत दर्ज की थी और वह लोकसभा चुनाव में भी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में है। हालांकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार यहां उलटफेर की कोशिश में हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यापक प्रचार किया और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो कर मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह को चुनने का आग्रह किया। सिंह पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी भी हैं। मान ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा, संगरूर के क्रांतिकारी लोग एक बार फिर आम आदमी को वोट दे और आप के गुरमेल सिंह प्रचंड बहुमत से उपचुनाव जीतने वाले हैं। संगरूर में चुनाव प्रचार के दौरान मान ने कहा कि विपक्ष के विपरीत, आप युवाओं को रोजगार प्रदान करने, स्कूलों और अस्पतालों को विकसित करने, भ्रष्टाचार और माफिया तत्वों को खत्म करने, फिर से रंगला (जीवंत) पंजाब का मार्ग प्रशस्त करने जैसे मुद्दों पर उपचुनाव लड़ रही है। इस सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम को खत्म हुआ। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को उपचुनाव में उतारा है, जबकि भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा है, जो चार जून को पार्टी में शामिल हुए थे।
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी चुनावी मैदान में हैं। शिअद ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को प्रत्याशी बनाया है। भगवंत मान के धूरी से 20 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव लड़ने और जीतने के बाद संगरूर लोकसभा सीट खाली हुई थी। मान ने 2014 और 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और धूरी सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस, भाजपा और शिअद ने चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या के मुद्दे पर प्रदेश की आप सरकार पर निशाना साधा। कानून-व्यवस्था की स्थिति के अलावा विपक्ष ने वादे पूरे न करने को लेकर भी आप सरकार की आलोचनाकी। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा था कि संगरूर उपचुनाव राज्य में आप के लिए एक चेतावनी होगा और वह पंजाब के लोगों को हल्के में नहीं ले सकती।

611160cookie-check पंजाब में विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद संगरुर में होगी आप की पहली परीक्षा 
Artical

Comments are closed.

NPCIL ने निकाली 197 पदों पर भर्ती, 17 जून तक करें अप्लाई, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें डिटेल      |     Bihar: सैदपुर नाला से पहाड़ी तक भूमिगत नाला और सड़क निर्माण कार्य का सीएम ने किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश     |     Bird Flu: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम ने की जांच, वन्य जीवों के लिए नमूने     |     One Country One Election Samvad In Dehradun Cm Dhami Said All Work Stops Due To Repeated Code Of Conduct – Amar Ujala Hindi News Live – एक देश, एक चुनाव:संवाद में बोले सीएम धामी     |     Delhi News: दिल्ली एनसीआर में ग्रेप 1 लागू     |     Sehore News: The Body Of A Missing Youth Was Found In A Sack In A Well, Someone Killed Him And Threw Him Away – Madhya Pradesh News     |     Kota News: दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल     |     Himachal: बिलासपुर एम्स में रोबोटिक सर्जरी से घुटना प्रत्यारोपण, इस विभाग में लगाया गया है 3 करोड़ का रोबोट     |     सूर्यकुमार यादव का नया महाकीर्तिमान, टी20 में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज     |     हेरा फेरी 3 से पहले अक्षय कुमार की ये फिल्म छोड़ चुके हैं परेश रावल, इस एक्टर ने किया था रिप्लेस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088