Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

पंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, तुरंत काम पर लौटे


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से आज छुट्‌टी मिल गई है। वह अस्पताल से घर पहुंचे और तुरंत मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक बुलाई। उन्होंने एक अक्टूबर से पंजाब में शुरू होने वाली धान की खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ में बैठक बुलाई थी क्योंकि कमीशन एजेंटों ने अपनी मांगों के मद्देनजर खरीद का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। साथ ही, चावल मिल मालिकों ने जगह की कमी के कारण अपनी मिलों में धान के भंडारण और मिलिंग का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। बैठक में सीएम ने मंडियों में व्यवस्था ठीक करने के लिए कड़े आदेश दिए हैं। सीएम भगवंत मान तीन दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

लेप्टोस्पायरोसिस की हुई थी पुष्टि

कुछ दिन पहले सीएम भगवंत मान की चंडीगढ़ में अचानक सेहत बिगड़ गई थी। उन्हें बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को एक बार फिर से तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पल्मोनरी ऑर्टरी में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या अब ठीक है। वहीं, सीएम के ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में लेप्टोस्पायरोसिस पाए जाने के बाद उन्हें एंटीबायोटिक्स पर रखा गया है।

हार्ट से जुड़ी सभी रिपोर्ट सामान्य

हार्ट से जुड़ी भगवंत मान की सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। फोर्टिस अस्पताल के निदेशक और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. आरके जसवाल ने बताया कि भगवंत मान को रविवार दोपहर 2 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके सभी पैरामीटर और पैथोलॉजिकल टेस्ट सामान्य मिले। मुख्यमंत्री की सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से संबंधी उपचार पर भी उनकी प्रतिक्रिया अच्छी रही है।

रिपोर्ट: मोनी देवी



Source link

1609790cookie-checkपंजाब CM भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्‌टी, तुरंत काम पर लौटे
Artical

Comments are closed.

बेंगलुरु की हार का सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, टीम को संकट में डालकर चला गया     |     दुनिया के प्लास्टिक कचरे में भारत का हिस्सा सिर्फ 3.54%, यह देश है टॉप पर     |     Lightning strikes kill 25 people in Bihar, CM announces 4 lakh ex-gratia for victims | India News     |     Bihar News : बिहार में तेज आंधी और वज्रपात ने बरपाया कहर, महिला बच्चा समेत 36 लोगों की गई जान     |     Meerut: Massive Fire Broke Out In A Three-storey Furniture Warehouse, Delhi Road Jammed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Tourism Minister Told Strict Action Will Be Taken Against Black Marketing Of Heli Tickets – Amar Ujala Hindi News Live     |     Woman Beats Priest At Ranagir Mata Temple: Video Goes Viral – Madhya Pradesh News     |     Gokhale Institute Vc Post Aspirant Demands Suspension Of Selection Process News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hanuman Ram Was Caught Giving The Exam Twice As A Dummy Candidate – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jairam Thakur Said Government Of Fees Has Become Government Of Happiness Locking Is The Hobby Of Cm – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088