Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पत्नी के आगे पंकज त्रिपाठी ने जोड़े हाथ, 21वीं सालगिरह के जश्न में किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग


Pankaj tripathi

Image Source : INSTAGRAM
पत्नी के साथ पंकज त्रिपाठी।

मिर्जापुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टर ने अपनी पत्नी से शादी की थी। आज तक भी परिवार ने उनकी पत्नी को पूरे मन से नहीं स्विकारा है। बीते दिन यानी शनिवार को एक्टर की शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सालगिरह सेलिब्रेट की। इस दौरान उनके करीबी और परिवार वाले मौजूद रहे। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने इस खास पल की झलकियां साझा की हैं। इनमें एक्टर कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनसे नजरें हटा पाना आसान नहीं। उन्होंने ऐसे प्यार जाहिर किया कि सभी तालियां बजाने लगे। 

कैसा है वीडियो

सामने आए वीडियो में एक्टर क्रीम कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी ने योलो सूट कैरी किया है। वीडियो में मिर्जापुर अभिनेता को अपनी पत्नी की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा करने के बाद वह हाथ जोड़कर उनके सामने झुक जाते हैं। बाद में इस जोड़े को गले मिलते और साथ में अपनी सालगिरह का केक काटते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके मेहमान खुशी से तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। उनकी पत्नी मृदुला भी काफी उत्साहित और खुश नजर आती हैं। उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी उत्सव में शामिल होने के लिए मौजूद थीं।

यहां देखें वीडियो 

वीडियो को दिया गया प्यारा कैप्शन

इस वीडियो को एक्टर की पत्नी ने एक दोस्त के साथ मिलकर कोलैब पोस्ट में शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘जमाने भर की नकारात्मक खबरे पढ़कर जब प्रेम कहानियों से विश्वास खत्म होने लगता है, तब इन दो लोगों पर नजर जाती है और फिर ये भरोसा हो उठता है कि प्रेम तो उम्मीद का दूसरा नाम है, जिसको पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी ने धीरे-धीरे रोपा और सींचा है। आप लोगों की जुगल जोड़ी सदैव बनी रहे भइया-भाभी। इक्कीसवीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।’ इस वीडियो को देखने के बाद लोग पंकज त्रिपाठी की तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर

आखिरी बार मिर्जापुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया गया। ये फिल्म एक बड़ी सक्सेज साबित हुई। फिलहाल अब एक्टर जल्द ही ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

 

Latest Bollywood News





Source link

2264330cookie-checkपत्नी के आगे पंकज त्रिपाठी ने जोड़े हाथ, 21वीं सालगिरह के जश्न में किया कुछ ऐसा, देखते रह गए लोग
Artical

Comments are closed.

Up: All Zoos And Lion Safaris In The State Will Remain Closed For One More Week, Decision Taken In View Of Bir – Amar Ujala Hindi News Live     |     Youtuber Jyoti Malhotra Accused Of Spying To Pakistan Has Visited Uttarakhand Many Times And Uploaded Videos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बहन से रिश्ते का विरोध करने पर चाकू गोदकर युवक की हत्या     |     Mp Weather: Storm And Rain Continue In The State, Mercury Crossed 45 Degrees, Weather Will Remain The Same For – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maharashtra Update Cji Protocol Nagpur Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Two And A Half Year Old Innocent Died After Being Buried In Soil In Pokhran – Jaisalmer News     |     Jyoti Malhotra Father’s Health Deteriorated, He Kept Distance From Media By Closing The Doors Of The House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Mp Bhardwaj Met Shah In Delhi Raised Demand For Paramilitary Force Training Center – Amar Ujala Hindi News Live     |     J&K lieutenant governor Manoj Sinha reviews Amarnath security, Mehbooba warns against war, Mirwaiz slams arrests | India News     |     जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने किया IPL 2025 का अंत, आखिरी लीग मैच में CSK को दी करारी मात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088