Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal BJP: इस माह पांच बड़े आयोजन करेगी हिमाचल भाजपा, शेड्यूल जारी आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल 'सबको अपनी सीमा पता होनी चाहिए...' दीपिका ने की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, अब पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात WhatsApp से कितना अलग है XChat? ये हैं 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी कर पाएंगे यूज अग्निवीरों को सौगात, राज्य शासन ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया, कैबिनेट की मुहर लगी Could Your Design Land You an All-Expenses-Paid Trip to Taipei Skipping Third-Party Bike Insurance Here's What It Could Cost You Quest Alliance and DTTE Delhi Sign MoU to Empower Youth through Thriving Careers सपना होगा सच! PNB से एजुकेशन लोन लेना हुआ आसान, इतनी कम हुई ब्याज दर Evening news wrap: CDS General addresses Operation Sindoor ‘setbacks'; 'Thug Life' release postponed in Karnataka; and more | India News

पत्नी को किया कॉल और बोला-फंस गया हूं, मुझे बंधक बना लिए हैं, 10 लाख की मांगी फिरौती

बिलासपुर: पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर ही  बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन पहले अंबिकापुर गए थे और वहां से अपनी पत्नी को वापस घर आने की जानकारी दी थी। तभी रात करीब 11.30 बजे पति का कॉल आया और बताया कि वह फंस गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे।फो कॉल के बाद से पॉपर्टी डीलर का मोबाइल बंद है और अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रापर्टी डीलर है। उनकी पत्नी अकबरी खातुन (35) गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते 3 नवंबर को कार से अंबिकापुर अपने परिचित आरएस बागड़िया से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद से वह गायब हैं।पत्नी को घर लौटने दी थी जानकारीवकील की पत्नी अकबरी खातुन ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद रात 11 बजे भी कॉल आया और सुबह तक घर पहुंचने की जानकारी दी। इसके आधे घंटे बाद कॉल आया और मोबाइल बंद हो गया।प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने अपहरण और फिरौती मांगने की शिकायत की है।रात 11.30 बजे किया कॉल, बोला- बंधक बना लिए हैं, 10 लाख लगेंगेउनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से ज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अंबिकापुर पहुंची पुलिसपुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है।संदेह के दायरे में है प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस कर रही जांचपुलिस अपहरण और फिरौती के इस मामले को लेकर संदेह भी जता रही है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर का मोबाइल ऑन-ऑफ हो रहा है। जांच में कई अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके कुछ पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे मामले में पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर भी शक हो रहा है।परिचित बोला- पैसे के लेनदेन का है विवादपुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी। बागड़िया से जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।TI बोले- पैसे के लेनदेन का हो सकता है विवाद, जांच के बाद खुलेगा मामलाTI सागर पाठक ने बताया कि इस केस में महिला से मिले रिकॉर्डिंग के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया है। रिकॉर्डिंग में वकील अंसारी खुद बात कर रहा है। ऐसे में अपहरण के इस केस में खुद प्रॉपर्टी डीलर भी शक के दायरे में है। पुलिस उससे जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है और वकील अंसारी के साथ ही संदेहियों की तलाश कर रही है।

883330cookie-checkपत्नी को किया कॉल और बोला-फंस गया हूं, मुझे बंधक बना लिए हैं, 10 लाख की मांगी फिरौती
Artical

Comments are closed.

Himachal BJP: इस माह पांच बड़े आयोजन करेगी हिमाचल भाजपा, शेड्यूल जारी     |     आखिरी गेंद पर जीत के लिए चाहिए था एक रन, दोनों टीमें मनाने लगी जश्न; अंपायर के फैसले ने पलट दिया माहौल     |     ‘सबको अपनी सीमा पता होनी चाहिए…’ दीपिका ने की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, अब पंकज त्रिपाठी ने कही ये बात     |     WhatsApp से कितना अलग है XChat? ये हैं 5 बड़े अंतर, बिना नंबर के भी कर पाएंगे यूज     |     अग्निवीरों को सौगात, राज्य शासन ने पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया, कैबिनेट की मुहर लगी     |     Could Your Design Land You an All-Expenses-Paid Trip to Taipei     |     Skipping Third-Party Bike Insurance Here’s What It Could Cost You     |     Quest Alliance and DTTE Delhi Sign MoU to Empower Youth through Thriving Careers     |     सपना होगा सच! PNB से एजुकेशन लोन लेना हुआ आसान, इतनी कम हुई ब्याज दर     |     Evening news wrap: CDS General addresses Operation Sindoor ‘setbacks’; ‘Thug Life’ release postponed in Karnataka; and more | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088