Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Uttarakhand News Six Bangladeshi Citizens Arrested From Dehradun And Haridwar Lives Illegally From Many Years - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: एसओएल व एनसीवेब के छात्रों का भी चौथे वर्ष में होगा दाखिला Sehore News: Police Arrested Three In The Case Of Murder Of A Villager With Sticks - Madhya Pradesh News Jodhpur News: Talks Only On Pok Now, Minister Jogaram Patel; Plan Ready For Drinking Water Supply - Jodhpur News - Jodhpur News:अब सिर्फ पीओके पर होगी बात Haryana: महेंद्रगढ़ में CM सैनी की धन्यवाद रैली, 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये की परियोजनाएं करेंगे लोकार्पण Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; इस दिन तक मौसम खराब; जानें Morning news wrap: Isro's PSLV-C61/EOS-09 launch mission fails, 27 killed as violent storms rip through Central US | India News मध्य प्रदेश मौसम : रविवार को 15 जिलों में बादल बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, 10 शहरों में हीटवेव का भी असर, जानें IMD का नया अपडेट RCB अभी भी हो सकती प्लेऑफ की रेस से बाहर, मुकाबला रद्द होने से बन रहे ये समीकरण 'नरक चला जाऊंगा, मगर पाकिस्तान...' जावेद अख्तर बोले भारत-पाक से पड़ती है गाली, जिहादी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी

पत्नी को चाैथी मंजिल से धक्का देकर गिराने के आरोप में मां-बेटे पर हत्या प्रयास का केस

भिवानी. सिविल अस्पताल में भर्ती घायल महक की जांच करते चिकित्सक।घायल सामान्य अस्पताल में भर्ती, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद काे लेकर रहती झगड़े की स्थितिगांव देवसर में माेबाइल से वीडियो बनाने के बहाने पति ने अपनी पत्नी काे मकान की चाैथी मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घायल काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आराेपी पति व सास के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे दिए बयान में घायल महिला महक ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव देवसर निवासी संदीप के साथ उसकी लव मैरिज हुई थी। संदीप रेलवे विभाग में टीटी के पद पर कार्यरत है। शादी में उसके परिवार के सदस्याें ने किसी भी तरह का दान दहेज नहीं दिया था। शादी के तीन महीने तक उसे ठीक रखा। इसके बाद सास राजपति और उसका पति संदीप दहेज न लाने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। महक ने बयान में बताया कि उसके पति का दाेस्त विद्यानगर भिवानी निवासी रिषभ अधिकतर समय उनके घर देवसर में ही रहता है। जब वह अपने पति व सास से इसका विराेध करती है ताे तीनों मिलकर उसके साथ मारपीट करते है। पांच जुलाई काे उसके पति संदीप का जन्मदिन था। उसने संदीप से कहा कि वे जन्मदिन दोनों मिलकर मनाएंगे। रिषभ जन्मदिन पर नहीं आना चाहिए। इसके बावजूद संदीप ने भिवानी स्थित रेस्टोरेंट में रिषभ को बुलाया। अगले दिन रात लगभग साढ़े अाठ बजे बिजली गुल हाे गई। वह मकान की तीसरी मंजिल की छत पर चारपाई डाल कर बैठ गई अाैर संदीप से पूछा कि उसने रिषभ को जन्मदिन पर क्यों बुलाया था। इस पर संदीप ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद वह उसे मनाने लगा और कहा कि यहां हवा नहीं लग रही है और वह उसे मकान की चौथी मंजिल पर ले गया। जहां उसकी वीडियो बनाने के बहाने उसे छत की महज लगभग ढाई फुट ऊंची दीवार के पास खड़ा कर धक्का दे दिया। उसने किसी तरह से दीवार काे पकड़ लिया लेकिन उसके शरीर का आधा हिस्सा नीचे की तरफ लटक गया। तभी संदीप ने जान से मारने की नीयत से उसके दाेनाें पैर पकड़कर छत से नीचे गिरा दिया। आराेप लगाया कि उसके पति व सास ने पहले ही उसे छत से नीचे गिराकर जान से मारने की याेजना बना रखी थी। नीचे गिरने के बाद वह अचेत हाे गई। जब उसे होश आया तो वह गाड़ी में थी और उसका पति संदीप व उसका चाचा अजय साथ में थे। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां संदीप ने उसके मामा ब्रजेश महता के साथ भी मारपीट की। घायल महिला ने आराेप लगाया कि उसके पति संदीप व सास ने उसे जान से मारने का प्रयास किया है। घायल महिला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल महिला से पूछताछ की तथा आराेपियाें के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 323, 307 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

663290cookie-checkपत्नी को चाैथी मंजिल से धक्का देकर गिराने के आरोप में मां-बेटे पर हत्या प्रयास का केस
Artical

Comments are closed.

Uttarakhand News Six Bangladeshi Citizens Arrested From Dehradun And Haridwar Lives Illegally From Many Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: एसओएल व एनसीवेब के छात्रों का भी चौथे वर्ष में होगा दाखिला     |     Sehore News: Police Arrested Three In The Case Of Murder Of A Villager With Sticks – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur News: Talks Only On Pok Now, Minister Jogaram Patel; Plan Ready For Drinking Water Supply – Jodhpur News – Jodhpur News:अब सिर्फ पीओके पर होगी बात     |     Haryana: महेंद्रगढ़ में CM सैनी की धन्यवाद रैली, 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपये की परियोजनाएं करेंगे लोकार्पण     |     Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; इस दिन तक मौसम खराब; जानें     |     Morning news wrap: Isro’s PSLV-C61/EOS-09 launch mission fails, 27 killed as violent storms rip through Central US | India News     |     मध्य प्रदेश मौसम : रविवार को 15 जिलों में बादल बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी, 10 शहरों में हीटवेव का भी असर, जानें IMD का नया अपडेट     |     RCB अभी भी हो सकती प्लेऑफ की रेस से बाहर, मुकाबला रद्द होने से बन रहे ये समीकरण     |     ‘नरक चला जाऊंगा, मगर पाकिस्तान…’ जावेद अख्तर बोले भारत-पाक से पड़ती है गाली, जिहादी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088