Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indore: इंदौर में पहले अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खुदाई शुरू, एयरपोर्ट से जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन Alwar News: Laborer Dies Under Suspicious Circumstances, Body Found At Samola Chowk; Sensation Spread In Area - Alwar News Ramphal Was Martyred In Siachen - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: बारिश में अटकी बरात, दूल्हे-बरातियों ने सड़क पर काटी रात; बदलना पड़ा मुहूर्त; शाम को हुए फेरे VIDEO-जिस अंग्रेज बल्लेबाज ने समय खराब करने का रचा था स्वांग, नितीश ने बजाई बैंड; लौटा दिया पवेलियन मौत से पहले क्या बोलीं थी एक्ट्रेस, वायरल हुआ आखिरी ऑडियो, 9 महीने तक घर में सड़ता रही थी लाश Head coach Mascherano in awe of Inter Miami maestro Messi "Indians in Dubai have carved a unique identity": MP CM Yadav किसानों के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में, राज्यों को दिया ये सख्त निर्देश Bihar Congress Chief raises concern over electoral roll revision

पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने नहीं तलाशा तो सोशल मीडिया की ली मदद

गोरखपुर: बेलीपार निवासी कारपेंटर विश्वनाथ मुंबई से गोरखपुर आते समय कानपुर से लापता हो गए।गोरखपुर के बेलीपार निवासी कारपेंटर विश्वनाथ मुंबई से गोरखपुर आते समय कानपुर से लापता हो गए। लेकिन बेलीपार पुलिस ने उसे तलाश करने तक की जहमत नहीं उठाई। उनकी पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस के फरियाद को अनसुना करने और तलाशने से मना करने पर पत्नी अब सोशल मीडिया के जरिए पति की तलाश में जुटी है।25 दिन से लापता है गोरखपुर का कारपेंटर, तलाश में पत्नीबेलीपार के विस्टौली खुर्द निवासी कंता निषाद का 35 वर्षीय बेटा विश्वनाथ 4 वर्ष से मुंबई में रह रहा था। वह वहां सोफे बनाने का काम करता है।घर पर पत्नी चंदा और उसके दो बेटे 18 वर्षीय अमन साहनी और 15 वर्षीय विकास साहनी दादा के साथ रहते हैं।विश्वनाथ साहनी की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि विश्वनाथ उनसे फोन पर 15 मई को घर आने की बात कहे थे। 15 मई को ही उन्होंने ट्रेन पकड़ लिया था।उनके साथ सुल्तानपुर निवासी अरविंद नामक युवक भी था। जिसने 17 मई को उनके फोन से काल कर बताया कि विश्वनाथ की तबीयत कुछ खराब है। इसलिए वह उन्हें कानपुर में पुलिस के पास उतार रहा है। इलाज हो जाएगा तो आप लोग आकर ले जाना। पत्नी ने अरविंद नामक युवक के फोन के जरिए अपने पति से बात की तो वह बोले कि वह बस से आ जाएंगे। उसके बाद विश्वनाथ का मोबाइल स्वीच आफ हो गया।पत्नी ने कानपुर जाकर किया तलाशपत्नी ने बेलीपार थाने पर तहरीर देकर जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया।पत्नी अपने पति का दो दिन तक इंतजार करती रही। लेकिन वह घर नहीं आए। जिसके बाद पत्नी अपने भतीजे मुकेश और भांजे रितेश के साथ कानपुर जाकर रेलवे स्टेशन पुलिस से पता किया। साथ ही आसपास के अस्पतालों में भी तलाश किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी ने इसके बाद सुल्तानपुर निवासी अरविंद को भी फोन किया तो उसने कहा कि उसने उन्हें कानपुर में उतार दिया था। इतना कहने के बाद युवक अरविंद ने फोन काट दिया। जिसके बाद पत्नी गोरखपुर आई और बेलीपार थाने पर तहरीर देकर जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने मदद करने से इंकार कर दिया और कहा कि खुद पता लगा लें।मुंबई में भी तलाश कर चुकी है पत्नीउधर पत्नी विश्ननाथ की तलाश मुंबई में भी कर चुकी है। मुंबई में रहने वाले अपने जानने वालों से भी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अब परिजन​ विश्वनाथ की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उनकी तलाश कर रहे हैं। पत्नी ने गोरखपुर एसएसपी डॉ विपिन ताडा को भी पत्र लिखकर उनकी तलाश की गुहार लगाई है और अनहोनी की आशंका जताया है।

601830cookie-checkपत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका, पुलिस ने नहीं तलाशा तो सोशल मीडिया की ली मदद
Artical

Comments are closed.

Indore: इंदौर में पहले अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए खुदाई शुरू, एयरपोर्ट से जुड़ेगा मेट्रो स्टेशन     |     Alwar News: Laborer Dies Under Suspicious Circumstances, Body Found At Samola Chowk; Sensation Spread In Area – Alwar News     |     Ramphal Was Martyred In Siachen – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: बारिश में अटकी बरात, दूल्हे-बरातियों ने सड़क पर काटी रात; बदलना पड़ा मुहूर्त; शाम को हुए फेरे     |     VIDEO-जिस अंग्रेज बल्लेबाज ने समय खराब करने का रचा था स्वांग, नितीश ने बजाई बैंड; लौटा दिया पवेलियन     |     मौत से पहले क्या बोलीं थी एक्ट्रेस, वायरल हुआ आखिरी ऑडियो, 9 महीने तक घर में सड़ता रही थी लाश     |     Head coach Mascherano in awe of Inter Miami maestro Messi     |     “Indians in Dubai have carved a unique identity”: MP CM Yadav     |     किसानों के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में, राज्यों को दिया ये सख्त निर्देश     |     Bihar Congress Chief raises concern over electoral roll revision     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088