Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
26/11 Mumbai terror attack plotter Tahawwur Rana lands in Delhi after US extradition | India News Bihar News: Naib Ghulam Rasool Baliyavi Will Resign From Jdu Party Serious Allegations Against Cm Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :जदयू नेता नायब गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी को... Sambhal: पुलिस चौकी में होमगार्ड से मारपीट, महिला समेत चार लोगों पर केस, गिरफ्तार कर भेजे जेल Chardham Yatra 2025 Online Puja Booking In Badrinath-kedarnath Starts From Today Know How Much Will Be The Fee - Amar Ujala Hindi News Live दिल्ली पुलिस बनी मसीहा: आत्महत्या करने यमुना नदी में कूदे व्यक्ति को बचाया, पिता से झगड़े के बाद गुस्से में था Rajgarh News: चोर ने चुराया ऐसा सामान, बच्चे की चली गई मुस्कान, खाना भी नहीं खाया, घटना सीसीटीवी में कैद Jodhpur: रामदेवरा-पोकरण के बीच नई रेल लाइन को स्वीकृति, जैसलमेर की यात्रा होगी सुगम; केंद्रीय मंत्री शेखावत Himachal Weather: Fresh Snowfall On The Peaks Of Lahaul-spiti, Rain And Hailstorm In Many Parts Of The State - Amar Ujala Hindi News Live एमएस धोनी फिर से करेंगे चेन्नई की कप्तानी, रुतुराज गायकवाड पूरे आईपीएल से बाहर माली बना ये सुपरस्टार, ओशो के कहने पर अमिताभ के खिलाफ चुनाव लड़ने लौटा भारत, वाजपेयी सरकार में रहा मंत्री

पन्ना में दिवारी नृत्य की धूम, 300 साल पुरानी परंपरा का अद्भुत नजारा

Panna News : 31 अक्टूबर को पूरे देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सभी के घरों में तैयारियां शुरू हो गई थी। फूलों और रंगोली से घर आंगन सजधज कर तैयार था। वहीं, शाम के समय रंगीन लाइटें देखने में काफी भव्य लग रही थी। लोगों ने तरह-तरह की मिठाइयां बनाई। एक दूसरे के घर जाकर पुराने गिले शिकवे छोड़कर नए रिश्ते की शुरुआत की। आरती के साथ माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में भी दिवाली तो बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, वहीं इसके दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को दिवारी नृत्य की धूम देखने को मिली, क्योंकि पन्ना सहित पूरे बुंदेलखंड में दीपावली का त्यौहार बड़े ही परंपरागत तरीके से मनाया जाता है।

दिवारी नृत्य की धूम

दरअसल, यहां श्री प्राणनाथ जी मंदिर, श्री जुगल किशोर मंदिर में पूरे बुंदेलखंड से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान ग्वाले विशेष वेशभूषा में मोर का पंख लेकर माथा टेकते हैं। साथ ही ढोलक की थाप पर दिवारी नृत्य करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परंपरा लगभग 300 साल पुरानी है, जिसे अब तक निभाया जाता है।

300 साल पुरानी परंपरा

दिवाली के दूसरे दिन यहां काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा लोग तरह-तरह के करतब भी दिखाते हैं। सिर्फ पन्ना से ही नहीं, बल्कि इस नृत्य को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। दिवारी नृत्य के समय यहां का नजारा काफी अलग और अद्भुत होता है। बता दें कि दिवाली के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से यहां पर ग्वालो की बड़ी संख्या में टोली पहुंचती है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह और टीकमगंज जिले से भी ग्वाले मोर का पंख लेकर आते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

सुबह से ही शुरू हो जाता है नृत्य

नृत्य का यह सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है, जो कि पूरे दिन चलता है। रात में यहां का नजारा काफी अलग ही होता है। श्रद्धालु रात में भी यहां करतब दिखाते हैं। मंदिर लाइट और दीपक से दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार रहती है। विधि-विधान से पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना भी की जाती है।

1812640cookie-checkपन्ना में दिवारी नृत्य की धूम, 300 साल पुरानी परंपरा का अद्भुत नजारा
Artical

Comments are closed.

26/11 Mumbai terror attack plotter Tahawwur Rana lands in Delhi after US extradition | India News     |     Bihar News: Naib Ghulam Rasool Baliyavi Will Resign From Jdu Party Serious Allegations Against Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :जदयू नेता नायब गुलाम रसूल बलियावी भी पार्टी को कहेंगे अलविदा, कहा     |     Sambhal: पुलिस चौकी में होमगार्ड से मारपीट, महिला समेत चार लोगों पर केस, गिरफ्तार कर भेजे जेल     |     Chardham Yatra 2025 Online Puja Booking In Badrinath-kedarnath Starts From Today Know How Much Will Be The Fee – Amar Ujala Hindi News Live     |     दिल्ली पुलिस बनी मसीहा: आत्महत्या करने यमुना नदी में कूदे व्यक्ति को बचाया, पिता से झगड़े के बाद गुस्से में था     |     Rajgarh News: चोर ने चुराया ऐसा सामान, बच्चे की चली गई मुस्कान, खाना भी नहीं खाया, घटना सीसीटीवी में कैद     |     Jodhpur: रामदेवरा-पोकरण के बीच नई रेल लाइन को स्वीकृति, जैसलमेर की यात्रा होगी सुगम; केंद्रीय मंत्री शेखावत     |     Himachal Weather: Fresh Snowfall On The Peaks Of Lahaul-spiti, Rain And Hailstorm In Many Parts Of The State – Amar Ujala Hindi News Live     |     एमएस धोनी फिर से करेंगे चेन्नई की कप्तानी, रुतुराज गायकवाड पूरे आईपीएल से बाहर     |     माली बना ये सुपरस्टार, ओशो के कहने पर अमिताभ के खिलाफ चुनाव लड़ने लौटा भारत, वाजपेयी सरकार में रहा मंत्री     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088