पलवल; प्रतीकात्मक फोटो।हरियाणा के पलवल में एक विवाहिता परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर घर से फरार हो गई। आरोप है कि घर से नकदी के साथ जेवर भी ले गई। कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है। कैंप थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि वह करनाल में चाय की रेहड़ी लगाता है। उसकी पत्नी अपनी सास के साथ यहां पलवल में उसके घर पर रहती थी। अब वह घर आया था। रात को पत्नी ने खाने में कोई नशीली वस्तु दे दी, जिसके बाद वे बेसुध हो गए। पीछे से उसकी पत्नी घर से 20 हजार रुपए कैश और सोने के जेवर लेकर कहीं चली गई। सुबह सोकर उठे तो इसका पता चला।महिला के पति ने बताया कि चूंकि वह करनाल में रहता है, इस वजह से उसका पत्नी के साथ कोई झगड़ा भी नहीं रहता था। उसकी पत्नी पहले भी इस प्रकार घर से गायब हो चुकी है। बाद में वह लौट आई थी। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Comments are closed.