Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी; CM ने दिल्ली में दिलाई भाजपा की मेंबरशिप

शिमला: दिल्ली में कांगड़ा के विधायक पवन काजल के पार्टी में शामिल होने के बाद भगवा पटका पहनाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप।हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा ने BJP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के दिल्ली दफ्तर में दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर।कांग्रेस के लिए इसे बढ़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर पवन काजल का जाना कांग्रेस के लिए झकझोरने वाली खबर है क्योंकि दो बार के विधायक पवन काजल को OBC समुदाय का नेतृत्व करने वाले बड़े नेता के तौर पर देखा जाता हैं। कांगड़ा जिला में उनके भाजपा से शामिल होने से यहां के सियासी समीकरण बदलेंगे। हालांकि कांग्रेस ने OBC वोट पर पकड़ मजबूत रखने के लिए चंद्र कुमार को वर्किंग प्रेजिडेंट बना दिया है।वहीं सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा हल्के दो बार के विधायक लखविंद्र राणा ने भी 17 साल तक कांग्रेस का साथ निभाने के बाद पार्टी का साथ छोड़ दिया है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कदर करते हुए उन्होंने यह बदलाव किया है।भाजपा में शामिल होने के बाद कांगड़ा से विधायक पवन काजल।परिवारवाद से घिरी कांग्रेस, इसलिए छोड़ी पार्टी: राणालखविंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आम आदमी को कभी भी देश व प्रदेश में अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्‌डा के देश के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है।कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट रहे पवन काजलअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसी साल मई माह ही पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस का वर्किंग प्रेजिडेंट बनाया था। उनके भाजपा में जाने की अटकलों के बीच बीती शाम ही कांग्रेस ने इस पद से हटा दिया था। इसी तरह लखविंद्र राणा भी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं।भाजपा को भी झटका देने की तैयारी में कांग्रेसबेशक कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस बीच भाजपा विधायक अनिल शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हो सकते है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी में जल्द शामिल कर BJP को भी झटका देने की तैयारी कर ली है। पार्टी इसे डेमेज कंट्रोल के तौर पर देख रही है।दिल्ली में पावन काजल को फूलों का गुलदस्ता देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप।महेंद्र सिंह और सुक्खू की गुप्त बैठक के बाद और गरमाई सियासतइस बीच राज्य के बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बीती रात सुंदरनगर में हुई गुप्त बैठक के बाद सियासी गलियारों में अलग तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इन चर्चाओं को सुखविंद्र सुक्खू का वह बयान हवा दे रहा है जो उन्होंने सदन में दिया था। दरअसल, सुक्खू ने सदन में कहा था कि जयराम सरकार के कुछ मंत्री भी कांग्रेस के संपर्क में है। यही वजह है कि राज्य महेंद्र सिंह और सुक्खू की इस मुलाकात के अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

759090cookie-checkपवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी; CM ने दिल्ली में दिलाई भाजपा की मेंबरशिप
Artical

Comments are closed.

रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? तो जान लें ये 4 नए नियम, सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया सिस्टम लागू     |     Delhi fire: Blaze breaks out in Sadar Bazar, more than 10 fire engines on site | India News     |     Bihar News: Rail Racks Arrived From Gujarat For Patna Metro: Metro News Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhangur Baba Rs 12 Crore Mansion Demolished: From Lavish Parties To Rubble, Locals Shocked By Hidden Plans – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sdrf Rescued Four Kanwariyas Drowning In Ganga Haridwar News Kanwar Yatra 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lifestyle And Non-communicable Diseases Can Be Controlled Through Ayurveda – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: Teacher Seriously Injured After Roof Of Dilapidated School Building Collapses – Damoh News     |     33 Kv High Tension Line Broke And Fell On A School In Barmer, A Major Accident Was Averted – Barmer News     |     Haryana Crime: जवाहर चौक में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए ईंट-पत्थर, छह लोग हुए घायल     |     Due To Heavy Rains, Landslides Occurred At Three Places Near Diod On Mandi-kullu National Highway, Long Queues – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088