पहले चरण के लिए मतदान दल रवाना, बल्देवगढ़ ब्लॉक की 80 पंचायतों में होंगे वोट, 1 लाख 96638 मतदाता होंगे शामिल
टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 25 जून को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए आज सुबह शहर के ढोंगा मैदान से मतदान दलों को रवाना किया गया। गुरुवार रात से ही प्रशासन ने पहले चरण के मतदान के लिए रिजर्व बसों को मैदान में जमा कर रखा था। आज सुबह 5 बजे कर्मचारी तय स्थान पर पहुंचे और अधिकारियों ने रिजर्व बस के माध्यम से उन्हें रवाना किया।पहले चरण में बल्देवगढ़ ब्लॉक के बल्देवगढ़ और खरगापुर क्षेत्र के 301 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण किया गया है। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य की मतगणना साराणी परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को होगी।80 ग्राम पंचायतों में पड़ेंगे वोटबल्देवगढ़ जनपद के तहत 4 जिला पंचायत के वार्ड, 25 जनपद पंचायत वार्ड, 80 ग्राम पंचायत और 1379 पंच वार्डों में निर्वाचन होगा। बल्देवगढ़ विकासखंड की 80 ग्राम पंचायतों में 301 मतदान केन्द्र हैं।1 लाख 96638 मतदाता होंगे शामिलपहले चरण के मतदान में बल्देवगढ़ ब्लॉक में कुल मतदाताओं की संख्या 196638 है। जिनमें 103399 पुरूष मतदाता तथा 93235 महिला मतदाता व 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।1650 कर्मचारियों की ड्यूटीपहले चरण के मतदान के लिए जिला प्रशासन ने 1650 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही जिला प्रशासन ने 80 यात्री बसों और 50 से ज्यादा कारों का अधिग्रहण किया है।33 सेक्टर बनाए गएसूबेदार उत्तम सिंह कुशवाह ने बताया कि पहले चरण के मतदान के लिए बल्देवगढ़ ब्लॉक में 33 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें चार क्यूआरटी, चुनाव सेल, रेडियो टीम, वायरलेस टीम के साथ रिजर्व और विशेष पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Comments are closed.