Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Uncle Did Dirty Work With 11 Year Old Girl In Gaya; Girl Admitted In Hospital In Critical Conditio - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya Ram Mandir The Idol Of Ram Darbar Is Carved On A 40-year-old Marble Stone - Amar Ujala Hindi News Live Ganga Dussehra Snan: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी...हाईवे पर लगा जाम Delhi News: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ पांच Councillors Staged A Sit-in Outside The Council Office Over Corruption - Agar Malwa News Rajasthan Monsoon Update: Heavy Rain In Jaipur Since Morning, Orange Alert For Heavy Rain In Many Districts - Amar Ujala Hindi News Live Serious Signs Of Climate Change In Himachal Plants Are Shifting From Higher Altitudes - Amar Ujala Hindi News Live RCB फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अब खुलकर मना सकेंगे जीत का जश्न, विक्ट्री परेड को लेकर आया बड़ा अपडेट कश्मीर की लड़की कैसे बनीं टीवी की दुनिया की क्वीन, कैंसर से जंग के बीच हिंदू बॉयफ्रेंड से रचाई शादी Realme 15 5G: रियलमी ला रहा 6300mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

पहले निकाला IIT, फिर एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, सुपरस्टार पति के मनीषा कोइराला से लड़े नैन तो बिखरा एक्ट्रेस का घरबार


Nana patekar wife Neelkanti patekar
Image Source : INSTAGRAM
नीलकांती पाटेकर।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई दिग्गज सितारे हैं जिनकी पत्नियां उनसे भी काफी आगे हैं। कुछ ने अभिनय की दुनिया में ही अलग पहचान बनाई है तो कई ऐसी रहीं जो इससे इतर शानदार काम कर रही हैं। आज हम ऐसी ही एक स्टार वाइफ के बारे में बताएंगे, जो किसी भी मायने में अपने पति से पीछे नहीं रहीं। एक्टिंग की दुनिया का ये एक्ट्रेस बड़ा और जाना-माना नाम हैं। पढ़ाई में अव्वल रही ये हसीना एक्टिंग में भी इस कदर माहिर हैं कि इनके नाम राष्ट्रीय पुरस्कार भी है। IIT परीक्षा पास करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई फिल्मों में काम करने के लिए छोड़ दी, जब उन्होंने ये फैसला लिया तो उन्हें शायद ही पता रहा हो कि वो इतने आगे तक जाने वाली हैं। अब आखिर ये एक्ट्रेस कौन हैं और इनका किस सुपरस्टार से रिश्ता है, दोनों ही बातें आपको बताते हैं।

इस सुपरस्टार की हैं पत्नी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नाना पाटेकर का नाम एक बेहद संजीदा, बहुप्रशंसित और बेबाक अभिनेता के तौर पर लिया जाता है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित इस कलाकार की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी नीलकांती पाटेकर भी अभिनय की दुनिया की एक सशक्त हस्ती रही हैं, जिनका योगदान मराठी रंगमंच और सिनेमा में कमाल का रहा है। नीलकांती पाटेकर का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में नौकरी करते थे, जिसकी वजह से उनका बचपन देश के अलग-अलग हिस्सों में गुजरा। बार-बार तबादलों के चलते उन्होंने अलग-अलग संस्कृतियों और परिवेशों को करीब से देखा और समझा, जिसने उनके व्यक्तित्व को गहराई दी।

पास की आईआईटी प्रवेश परीक्षा

विज्ञान में विशेष रुचि रखने वाली नीलकांती ने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया और पिता के कहने पर आईआईटी की प्रवेश परीक्षा भी दी, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की और आसानी से IIT की प्रवेश परीक्षा पास कर ली। मगर उनका झुकाव हमेशा कला और अभिनय की ओर रहा। यही वजह रही कि उन्होंने आईआईटी की राह को छोड़ रंगमंच का रास्ता चुना, जो उनके दिल के सबसे करीब था। मराठी नाटकों में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई शानदार प्रस्तुतियां दीं और उन्हें साल 1973 में महाराष्ट्र राज्य नाटक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्वर्ण पदक भी मिला। उनकी अभिनय शैली में सहजता, गहराई और भावनात्मक सच्चाई की झलक मिलती थी, जो उन्हें मंच पर सबसे अलग बनाती थी।

nana neelkanti manisha

Image Source : INSTAGRAM

नाना पाटेकर, नीलकांती पाटेकर और मनीषा कोइराला।

बैंक में की नौकरी

नीलकांती ने एक समय बैंक में भी नौकरी की, ताकि अपनी जीविका चला सकें। परंतु उनका असली प्यार अभिनय ही रहा। अभिनय की दुनिया में ही उनकी मुलाकात हुई नाना पाटेकर से। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर शादी में बदल गई। साल 1978 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि नीलकांती और नाना पाटेकर का वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दोनों ने कई सालों तक अलग-अलग रहना पसंद किया, लेकिन कानूनी रूप से उनका रिश्ता बना रहा। उनके बीच की दूरी की एक बड़ी वजह नाना पाटेकर और अभिनेत्री मनीषा कोइराला के बीच नजदीकियां भी मानी जाती हैं। साथ ही उनके पहले बेटे की असमय मृत्यु ने भी दोनों के रिश्तों को गहरा आघात पहुंचाया।

इस फिल्म के लिए मिला नामी पुरस्कार

नीलकांती ने साल 1989 में आई सचिन पिलगांवकर की फिल्म ‘आत्मविश्वास’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला। यह फिल्म न केवल उनकी अभिनय प्रतिभा का प्रमाण थी, बल्कि उनके संजीदा कलाकार के रूप में स्थापित होने का एक मजबूत उदाहरण भी बनी। हाल ही में नीलकांती पाटेकर को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में देखा गया। इस फिल्म में उनकी भूमिका भले ही छोटी रही हो, लेकिन उन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा।

Latest Bollywood News





Source link

2808190cookie-checkपहले निकाला IIT, फिर एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई, सुपरस्टार पति के मनीषा कोइराला से लड़े नैन तो बिखरा एक्ट्रेस का घरबार
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News: Uncle Did Dirty Work With 11 Year Old Girl In Gaya; Girl Admitted In Hospital In Critical Conditio – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya Ram Mandir The Idol Of Ram Darbar Is Carved On A 40-year-old Marble Stone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ganga Dussehra Snan: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी…हाईवे पर लगा जाम     |     Delhi News: कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ पांच     |     Councillors Staged A Sit-in Outside The Council Office Over Corruption – Agar Malwa News     |     Rajasthan Monsoon Update: Heavy Rain In Jaipur Since Morning, Orange Alert For Heavy Rain In Many Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Serious Signs Of Climate Change In Himachal Plants Are Shifting From Higher Altitudes – Amar Ujala Hindi News Live     |     RCB फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अब खुलकर मना सकेंगे जीत का जश्न, विक्ट्री परेड को लेकर आया बड़ा अपडेट     |     कश्मीर की लड़की कैसे बनीं टीवी की दुनिया की क्वीन, कैंसर से जंग के बीच हिंदू बॉयफ्रेंड से रचाई शादी     |     Realme 15 5G: रियलमी ला रहा 6300mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088