Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस

पांच साल के बेटे को बचाने के लिए पहाड़ी शेर से भिड़ गया पिता


Man Saves Son From Mountain Lion (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi

Image Source : FILE REUTERS
Man Saves Son From Mountain Lion (सांकेतिक तस्वीर)

Man Saves Son From Mountain Lion: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पिता ने बहादुरी दिखाते हुए अपने पांच साल के बेटे को माउंटेन लायन के हमले से बचाया है। यह घटना उस समय घटी जब कैलिफोर्निया के मालिबू क्रीक स्टेट पार्क में परिवार पिकनिक के लिए गया था। इसी दौरान अचानक एक माउंटेन लायन ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पिता ने बहादुरी से शेर का मुकाबला किया और अपने छोटे बच्चे को बचा लिया। 

हुआ क्या था?

KTLA5 की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि यह दिल दहला देने वाली मुठभेड़ रविवार को हुई थी। लड़के का परिवार कैलाबास में मालिबू स्टेट क्रीक पार्क के तापिया डे यूज एरिया में पिकनिक के दौरान आराम कर रहा था। इस दौरान एक पहाड़ी शेर ने पांच वर्षीय लड़के के सिर को पकड़ लिया और भागने लगा। पीड़ित की चाची, जो पहचान उजागर नहीं करना चाहती थीं, ने फोन पर घटना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि किसी ने बच्चे का नाम लिया और चिल्लाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पिता भागे और हाथों से पहाड़ी शेर को पकड़ लिया। इसी दौरान पहाड़ी शेर ने बच्चे को छोड़ दिया और वहां से जंगल की तरफ भाग गया। 

सुरक्षित है बच्चा

पिता की बहादुरी और त्वरित प्रतिक्रिया से बच्चे की जान बच गई। हालांकि, इस संघर्ष में बच्चे को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वह सुरक्षित है और अस्पताल में उसकी देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। इस घटना को आस-पास के लगभग 40 लोगों ने देखा। घटना के बाद अधिकारियों ने भी क्षेत्र के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है और जंगली जानवरों के खतरे से निपटने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा है।

पहाड़ी शेर के बारे में जानें

अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, पहाड़ी शेर को कौगर, पैंथर या प्यूमा के नाम से भी जाना जाता है। यह 8 फीट से अधिक लंबा हो सकता है और इसका वजन 130 से 150 पाउंड के बीच हो सकता है। पहाड़ी शेर रेगिस्तान के साथ-साथ तटीय जंगलों में और समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई तक पाए जा सकते हैं। एक वयस्क नर का इलाका आमतौर पर 100 वर्ग मील से अधिक होता है। मादाएं आमतौर पर छोटे इलाके बनाती हैं, लगभग 20 से 60 वर्ग मील।

यह भी पढ़ें:

सिंगापुर में नजर आया पीएम मोदी का अलग अंदाज, जमकर बजाया ढोल; देखें VIDEO

पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं पुलिसकर्मी, खैबर पख्तूनख्वा में कांस्टेबल को बंदूकधारियों ने मारी गोली

Latest World News





Source link

1445420cookie-checkपांच साल के बेटे को बचाने के लिए पहाड़ी शेर से भिड़ गया पिता
Artical

Comments are closed.

Motihari News: Prashant Kishor’s Close Leader Manzar Naseem Pushed Out By Sp, Leader Himself Made Allegation – Bihar News     |     Lucknow: Made Objectionable Comment On Chief Minister, After Fir Police Is Searching For The Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: हर्रावाला में प्रधानाध्यापक समेत एक ही स्कूल के चार शिक्षकों की सेवा समाप्त, लगे ये आरोप     |     Sehore News Vhp Burnt The Effigy Of Akhilesh Yadav By Smearing It With Cow Dung – Madhya Pradesh News     |     Amit Shah to visit J&K next week: CM Omar Abdullah | India News     |     Kota News: Rajput Society Warned Sp Mp Who Made Comments Against Maharana Sanga – Kota News     |     Manikaran Incident: हिमाचल के मणिकर्ण में हुए हादसे में तीन और मृतकों की शिनाख्त, एक संस्थान में पढ़ते थे सभी     |     IPL 2025 Points Table: पंजाब किंग्स की टॉप 4 में धमाकेदार एंट्री, एलएसजी बाहर     |     ये कंपनी भी लाएगी IPO, सेबी के पास जमा कराए शुरुआती डॉक्यूमेंट्स, जानें पूरी बात     |     Aurangabad: Battle Over Sanatan Congress Mla Anand Shankar Singh Bjp Leader Sushil Kumar Singh Clash On Stage – Bihar News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088