Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम! Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025 Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking 'Kashmiriyat'; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News Bihar News: Police Gets Big Success Against Illegal Arms Manufacturing News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live UP News: अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास फेंका मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने मामला संभाला Delhi News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार Bhopal Photographer Camera Theft Shooting Fraud - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त Haryana: पानीपत के किसान बिजेंद्र हत्याकांड में इनेलो का अल्टीमेटम, 10 जून को अभय चौटाला के नेतृत्व में धरना Himachal Corona Virus After Sirmaur Employee Of A Private Company In Nalagarh Tests Positive For Corona - Amar Ujala Hindi News Live

पाकिस्तान और अफगान सेनाओं में सीमा पर भिड़ंत, 16 अफगानी लड़ाके ढेर


पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर। - India TV Hindi

Image Source : AP
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर।

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर भिड़ंत हो गई है। इस दौरान अफगानिस्तान के 16 लड़ाके मारे गए हैं। साथ ही 27 अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह भिड़ंत पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा के पास हुई। पाकिस्तानी सैनिकों और अफगान तालिबान लड़ाकों के बीच हिंसक झड़प से सीमा पर भारी तनाव पैदा हो गया है। यह संघर्ष ऐसे वक्त हुआ है, जब दोनों देशों के बीच रिश्ते लंबे समय से बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह झड़प बाड़ लगाने को लेकर हुई है। 

मीडिया में आज आई खबर के अनुसार पाकिस्तान और अफगान लड़ाकों के बीच काफी देर तक यह खूनी संघर्ष जारी रहा। ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, यह झड़प उस वक्त हुई जब अफगान पक्ष ने पाक-अफगान सरहद के नौश्की-गज़नी सेक्टर में एक सीमा चौकी पर हमला किया। इसके जवाब में, पाकिस्तानी सेना ने अफगान चौकियों पर जोरदार जवाबी हमला किया, जिससे अफगान तालिबान को भारी नुकसान हुआ। यह गोलीबारी उस वक्त हुई जब पाकिस्तानी फौज बाड़ की मरम्मत के काम में लगी हुई थी।

सीमा सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने किया ऐलान

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर अब लगातार कड़े कदम उठा रहा है। वह ऐसा करना आगे भी जारी रखेगा और उसके सुरक्षा बलों ने देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया तथा अफगानिस्तान की ओर से इस आक्रमण का निर्णायक जवाब दिया। अफगान बलों की ओर से बिना उकसावे के आक्रमण का यह पहला मामला नहीं था। पिछले महीने, अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाकर अफगानिस्तान के प्लोसिन क्षेत्र से भारी हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी थी। आठ और नौ सितंबर की रात को हुई लड़ाई में अफगान तालिबान के कम से कम 16 लड़ाके मारे गए और 27 अन्य जख्मी हो गए। (भाषा) 

Latest World News





Source link

1670800cookie-checkपाकिस्तान और अफगान सेनाओं में सीमा पर भिड़ंत, 16 अफगानी लड़ाके ढेर
Artical

Comments are closed.

इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम!     |     Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025     |     Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking ‘Kashmiriyat’; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News     |     Bihar News: Police Gets Big Success Against Illegal Arms Manufacturing News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास फेंका मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने मामला संभाला     |     Delhi News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार     |     Bhopal Photographer Camera Theft Shooting Fraud – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त     |     Haryana: पानीपत के किसान बिजेंद्र हत्याकांड में इनेलो का अल्टीमेटम, 10 जून को अभय चौटाला के नेतृत्व में धरना     |     Himachal Corona Virus After Sirmaur Employee Of A Private Company In Nalagarh Tests Positive For Corona – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088