Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Madhubani News: High-speed Bus Carrying A Wedding Procession And A Tractor Collide; Youth Killed, 5 Injured - Amar Ujala Hindi News Live Raebareli: बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की...तो रिश्तेदार ने फावड़े से काट डाला; आरोपी की बात सुन सब हैरान Rishikesh News Woman Gave Birth To Child In Toilet Of Srinagar-karnaprayag Bus Station - Amar Ujala Hindi News Live Indore News Fitness Challenge In Rambagh: Dr. Bharat Rawat Explains 5s Exercise Formula For A Healthy Heart - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: गुर्जर महापंचायत समाप्ति की घोषणा पर दो फाड़, नाराज युवा गुट ने ट्रेन रोककर किया हंगामा भिवानी में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर बच्चों का गला घोंटा बॉलीवुड के इस कपल के पास है विजय माल्या का गोवा वाले आलीशान विला की चाबी, जानिए कितने करोड़ में खरीदी थी ये लग्जरी प्रॉपर्टी Sonia Gandhi Left For Delhi From Shimla - Amar Ujala Hindi News Live WTC Final 2025 मुकाबला ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी? ICC के इस नियम से दी जाएगी प्राइज मनी इवेंट में रवीना टंडन की बेटी राशा से टकराए अक्षय कुमार, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात, चर्चा में आया वीडियो

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अफगानिस्तान की ओर से आतंकियों ने किया बड़ा हमला, मारे गए 3 सुरक्षाकर्मी


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर) - India TV Hindi

Image Source : FILE REUTERS
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला (सांकेतिक तस्वीर)

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को तड़के एक सीमा सुरक्षा चौकी पर अफगानिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने बड़ा हमला किया, जिसमें तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई है। यह हमला उसी प्रांत में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में चार सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। सोमवार तड़के आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में पाक-अफगान सीमा पर बाजौर जिले के वारा मामुंड क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया। 

आतंकवादियों ने भारी हथियारों से किया हमला

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए। उन्होंने बताया कि यह हमला गार्डो सेक्टर में हुआ। इससे पहले रविवार को, उसी केपीके प्रांत के आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी लक्की मरवत जिले में बरगई पुलिस थाने पर आतंकवादियों के भारी हथियारों से हमला करने के बाद एक पुलिसकर्मी और एक थाना प्रभारी की मौत हो गई थी। पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल थाना प्रभारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हमले से पहले आतंकवादियों ने पुलिस थाने के पास एक घर में शरण ली थी। 

यहां भी हुआ हमला

एक अन्य मामले में रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी इलाके में आतंकवादियों ने ‘फ्रंटियर कॉन्स्टेब्युलरी’ के वाहनों को निशाना बनाया, जिससे उसमें सवार कम से कम दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। पिछले दो वर्षों में जब से तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने अफगानिस्तान पर नियंत्रण किया है, पूरे पाकिस्तान में विशेषकर अशांत केपीके प्रांत में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि हुई है। 

पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान ने तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम अफगान सरकार से अपनी ओर प्रभावी सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने और पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों को अफगान की भूमि उपयोग नहीं करने देने को कहा है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से हड़कंप, 400 से अधिक घरों को कराया गया खाली

पाकिस्तान: सेना की मदद से 2 रूसी पर्वतारोहियों की बचाई गई जान, एक अब भी है लापता

Latest World News





Source link

1347020cookie-checkपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अफगानिस्तान की ओर से आतंकियों ने किया बड़ा हमला, मारे गए 3 सुरक्षाकर्मी
Artical

Comments are closed.

Madhubani News: High-speed Bus Carrying A Wedding Procession And A Tractor Collide; Youth Killed, 5 Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raebareli: बेटी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की…तो रिश्तेदार ने फावड़े से काट डाला; आरोपी की बात सुन सब हैरान     |     Rishikesh News Woman Gave Birth To Child In Toilet Of Srinagar-karnaprayag Bus Station – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News Fitness Challenge In Rambagh: Dr. Bharat Rawat Explains 5s Exercise Formula For A Healthy Heart – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: गुर्जर महापंचायत समाप्ति की घोषणा पर दो फाड़, नाराज युवा गुट ने ट्रेन रोककर किया हंगामा     |     भिवानी में पिता ने की बेटा-बेटी की हत्या: जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश, फिर बच्चों का गला घोंटा     |     बॉलीवुड के इस कपल के पास है विजय माल्या का गोवा वाले आलीशान विला की चाबी, जानिए कितने करोड़ में खरीदी थी ये लग्जरी प्रॉपर्टी     |     Sonia Gandhi Left For Delhi From Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     WTC Final 2025 मुकाबला ड्रॉ होने पर किसे मिलेगी ट्रॉफी? ICC के इस नियम से दी जाएगी प्राइज मनी     |     इवेंट में रवीना टंडन की बेटी राशा से टकराए अक्षय कुमार, कुछ इस अंदाज में की मुलाकात, चर्चा में आया वीडियो     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088