Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Saints Protested Against The Ban On Gulal In Mahaswari In Omkareshwar - Khandwa News - Khandwa News:ओंकारेश्वर भगवान की महासवारी में गुलाल पर रोक, विरोध में उतरे संत, कहा Sawan Special: When Devotion Brought Back Life, Lord Shiva Appeared- The Divine Story Of Ghusmeshwar Mahadev - Amar Ujala Hindi News Live Former Union Minister And Mp Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram Statement - Amar Ujala Hindi News Live 2027 में सत्ता वापसी की कवायद में जुटे हरीश रावत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त धनुष नहीं... ये सुपरस्टार था 'रांझणा' के लिए पहली पसंद, आनंद एल राय को इस वजह किया इनकार Google Pixel 6a में लगी आग, बारिश के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय न करें ये गलती Gujarat govt launches National Logo Design Competition for Gujarat@75 celebrations IIP ग्रोथ जून में फिसलकर 1.5% पर, 10 महीने की सबसे धीमी रफ्तार, जानें ऐसा क्यों? PM Modi congratulates Divya for sensational win at FIDE Women's Chess World Cup

पाकिस्तान को बड़ा झटका, Microsoft ने बंद किए अपने सभी ऑपरेशन, जानें वजह


Microsoft, pakistan
Image Source : FILE
माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान में बंद किया अपना बिजनेस

दुनिया की बड़ी और पुरानी टेक कंपनियों में से एक Microsoft ने पाकिस्तान में अपना बिजनेस बंद कर दिया है। करीब 25 साल पहले शुरू हुई कंपनी ने अब पाकिस्तान से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। बिल गेट्स की कंपनी का पाकिस्तान के आर्थिक ग्रोथ में बड़ा योगदान रहा है। कंपनी का बिजनेस बंद होने के बाद पाकिस्तान और ज्यादा कंगाल हो जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान के हेड जावेद रहमान ने इसे एक युग का अंत बताया है।

25 साल बाद समेटा बिजनेस

रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान में अपना ऑपरेशन 7 मार्च 2000 को शुरू किया था। 3 जुलाई 2025 यानी गुरुवार को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में अपना बिजनेस बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान में अपने ऑपरेशन को बंद करने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि टेक कंपनी को पाकिस्तान एक आर्थिक अस्थिरता वाला देश है और यहां पर व्यापार के कंडीशन बेहद खराब हैं।

आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता बनी वजह

पाकिस्तान की करेंसी में अस्थिरता, ज्यादा टैक्स, टेक हार्डवेयर की सप्लाई चेन में दिक्कत और सरकार के बार-बार बदलने की वजह से टेक कंपनी ने यहां से अपना बिजनेस बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा पाकिस्तान में लोकल टैलेंट की कमी है, जिसकी वजह से कंपनी को वहां ऑपरेट करने में काफी दिक्कत हो रही थी। राजनीतिक और आर्थिक तौर पर भरोसे की कमी ने माइक्रोसॉफ्ट को पाकिस्तान से अपना बिजनेस समेटने पर मजबूर कर दिया।

भारत से खराब होते संबंध भी है एक वजह

इन सब के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा ट्रेड टेंशन की वजह से कंपनी को और नुकसान हो रहा था। दोनों देशों के बीच 2018 में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार होता था, लेकिन 2024 में यह घटकर महज 1.2 बिलियन डॉलर ही रह गया है। 2025 में इसके और कम होने का अनुमान है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इन दोनों देशों के बीच उपजे टेंशन की वजह से पाकिस्तान में निवेश का वातावरण और भी खराब हो गया है।

हालांकि, 2022 में माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान में अपना बिजनेस बढ़ाने वाला था, लेकिन वहां के मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक हालात को देखते हुए कंपनी ने वियतनाम में अपना बिजनेस बढ़ाने का फैसला किया। इन सब के अलावा पिछले दो साल में माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान में अपने कई सपोर्ट प्रोग्राम को बंद कर दिया है। साथ ही, किसी भी नए साझेदारी पर रोक लगा दिया है।

यह भी पढ़ें –

साइबर क्राइम पर फिर से बड़ा प्रहार, 22 लाख वाट्सऐप अकाउंट बैन





Source link

3000400cookie-checkपाकिस्तान को बड़ा झटका, Microsoft ने बंद किए अपने सभी ऑपरेशन, जानें वजह
Artical

Comments are closed.

Saints Protested Against The Ban On Gulal In Mahaswari In Omkareshwar – Khandwa News – Khandwa News:ओंकारेश्वर भगवान की महासवारी में गुलाल पर रोक, विरोध में उतरे संत, कहा     |     Sawan Special: When Devotion Brought Back Life, Lord Shiva Appeared- The Divine Story Of Ghusmeshwar Mahadev – Amar Ujala Hindi News Live     |     Former Union Minister And Mp Anurag Singh Thakur On Congress And P Chidambaram Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |     2027 में सत्ता वापसी की कवायद में जुटे हरीश रावत, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का वादा     |     FIDE Women Chess World Cup: दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, कोनेरू हम्पी को दी शिकस्त     |     धनुष नहीं… ये सुपरस्टार था ‘रांझणा’ के लिए पहली पसंद, आनंद एल राय को इस वजह किया इनकार     |     Google Pixel 6a में लगी आग, बारिश के मौसम में फोन चार्ज में लगाते समय न करें ये गलती     |     Gujarat govt launches National Logo Design Competition for Gujarat@75 celebrations     |     IIP ग्रोथ जून में फिसलकर 1.5% पर, 10 महीने की सबसे धीमी रफ्तार, जानें ऐसा क्यों?     |     PM Modi congratulates Divya for sensational win at FIDE Women’s Chess World Cup     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088