Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम! Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025 Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking 'Kashmiriyat'; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News Bihar News: Police Gets Big Success Against Illegal Arms Manufacturing News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live UP News: अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास फेंका मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने मामला संभाला Delhi News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार Bhopal Photographer Camera Theft Shooting Fraud - Amar Ujala Hindi News Live Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त Haryana: पानीपत के किसान बिजेंद्र हत्याकांड में इनेलो का अल्टीमेटम, 10 जून को अभय चौटाला के नेतृत्व में धरना Himachal Corona Virus After Sirmaur Employee Of A Private Company In Nalagarh Tests Positive For Corona - Amar Ujala Hindi News Live

पाकिस्तान: सेना की मदद से 2 रूसी पर्वतारोहियों की बचाई गई जान, एक अब भी है लापता


Two Russian Rescued on a Pakistan Peak (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi

Image Source : FILE REUTERS
Two Russian Rescued on a Pakistan Peak (सांकेतिक तस्वीर)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सैन्य हेलीकॉप्टर ने उस पर्वतारोहण दल में शामिल दो रूसी पर्वतारोहियों को बचा लिया है, जो उत्तर में स्थित एक दुर्गम पर्वत चोटी पर बर्फ के विशाल ढेर की चपेट में आ गया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, दल में शामिल एक रूसी अब भी लापता है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के सचिव कर्रार हैदरी ने बताया कि बर्फ के विशाल ढेर की चपेट में आने के बाद काराकोरम पर्वत शृंखला की गशेरब्रम चोटी पर फंसे पांच सदस्यीय रूसी दल में शामिल दो अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। 

ढह गया बर्फ का एक विशाल ढेर

हैदरी ने कहा, “पर्वतारोहण दल दुर्भाग्य से एक विनाशकारी आपदा का शिकार हो गया। जब वह चोटी पर चढ़ाई कर रहा था, तब बर्फ का एक विशाल ढेर, संभवतः हिमनद का एक हिस्सा ढह गया, जिससे यह विनाशकारी घटना घटी।” उन्होंने बताया कि पर्वत की चोटी पर फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए शनिवार को बचाव अभियान शुरू किया गया था। यह दल 2023 में गशेरब्रम पर्वत पर लापता हुए एक पर्वतारोही का शव बरामद करने के अभियान पर रवाना हुआ था। हैदरी के अनुसार, खराब मौसम को लेकर कोई सरकारी परामर्श नहीं था और पर्वतारोहियों पर अचानक बर्फ का ढेर आ गिरा। 

कई पर्वतारोही गंवा चुके हैं जान

गशेरब्रम चोटी का नाम इसके आसपास के गशेरब्रम ग्लेशियर से लिया गया है। “गशेरब्रम” का अर्थ है “सुंदर पर्वत” और यह नाम बाल्टी भाषा से लिया गया है। यह चोटी अपने कठिन और चुनौतीपूर्ण मार्गों के लिए प्रसिद्ध है। गशेरब्रम चोटी की कठिनाई के कारण, इस पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या बहुत कम है। बहुत से पर्वतारोही इस चोटी पर चढ़ाई करते समय अपनी जान गंवा चुके हैं। यह चोटी अद्वितीय सुंदरता और प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है। पर्वत के चारों ओर फैले हुए ग्लेशियर और बर्फ की चादरें इसे एक अविस्मरणीय बनाती हैं। गशेरब्रम चोटी, साहसी और निडर पर्वतारोहियों के लिए एक सपना है, लेकिन यह भी एक वास्तविकता है कि यहां की चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

एमपॉक्स से निपटने के लिए एक्टिव मोड में नजर आ रही है पाकिस्तान सरकार, उठाए गए बड़े कदम

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बता दिया, रूस के कुर्स्क क्षेत्र में क्यों दाखिल हुई यूक्रेन की सेना

 

Latest World News





Source link

1347510cookie-checkपाकिस्तान: सेना की मदद से 2 रूसी पर्वतारोहियों की बचाई गई जान, एक अब भी है लापता
Artical

Comments are closed.

इंडियन आर्मी की ये दो खतरनाक मशीने, ऐसी अनसुनी ‘प्रचंड’ ताकत जो दुश्मनों की कर देती है नींदे हराम!     |     Flipkart Unveils Annual Beauty Trends Report with NielsenIQ at Glam Up Fest 2025     |     Top 5 news of the day: PM Modi slams Pak for attacking ‘Kashmiriyat’; RBI slashes repo rate by 50 bps & more | India News     |     Bihar News: Police Gets Big Success Against Illegal Arms Manufacturing News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: अराजकतत्वों ने हनुमान मंदिर के पास फेंका मांस का टुकड़ा, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने मामला संभाला     |     Delhi News: अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कसा शिकंजा, 71 गिरफ्तार     |     Bhopal Photographer Camera Theft Shooting Fraud – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaipur News: जयपुर ग्रामीण में नकली चाय कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; कुल 490 पैकेट जब्त     |     Haryana: पानीपत के किसान बिजेंद्र हत्याकांड में इनेलो का अल्टीमेटम, 10 जून को अभय चौटाला के नेतृत्व में धरना     |     Himachal Corona Virus After Sirmaur Employee Of A Private Company In Nalagarh Tests Positive For Corona – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088