Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पापा एक्टिंग के किंग, बेटा निकला फुसकी बम, प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, शाहरुख संग किया काम, फिर भी नहीं मिला स्टारडम


Naseeruddin Shah son vivaan shah
Image Source : INSTAGRAM
विवान शाह।

बॉलीवुड सितारों के बच्चों से काफी उम्मीदें होती हैं। अगर वो फिल्मों में आते हैं तो उन्हें पहली ही फिल्म में कसौटी पर खरा उतरना पड़ता है। अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें भारी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल के दिनों में यही देखने को मिला है। इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर और जुनैद खान इसका उदाहरण रहे हैं। माना जाता है कि सितारों के बच्चों बचपन से एक्टिंग की दुनिया देखकर बड़े हुए हैं और उनका ये अनुभव फिल्मों में भी नजर आएगा, लेकिन कम ही स्टारकिड इसका सही उपयोग करते हुए खुद को एक मंझे हुए कलाकार के रूप में प्रस्तुत कर पाते हैं। आज एक ऐसे ही स्टारकिड के बारे में हम आपसे बात करेंगे। ये स्टारकिड, बॉलीवुड में एक्टिंग के गुरु कहे जाने वाले अभिनेता का बेटा है, लेकिन फिर भी स्टारडम की सीढ़ियां नहीं चढ़ सका। 

इस सुपरस्टार का है बेटा

ये स्टारकिड फिल्म, थिएटर और रचनात्मकताओं के बीच पला-बढ़ा है। उनके माता-पिता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, उनकी दादी भी अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं और उनकी बहन एक अभिनेत्री हैं, जबकि उनके भाई एक संगीतकार हैं और आखिर में बची उनकी मां अपने काम के बल पर बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके हैं। ये कोई और नहीं बल्कि नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह हैं। इस स्टारकिड ने कई कॉमर्शियल हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी अलग पहचान नहीं बना पाए और न ही इन्हें पिता के स्टारडम का फायदा मिला। अब उन्होंने फिल्मों से ज्यादा थिएटर पर ध्यान केंद्रित किया है। भारत के सबसे अच्छे बोर्डिंग स्कूल दून स्कूल में पढ़ाई करते हुए उन्होंने एक्टिंग पर फोकस किया। इसके बाद बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ाई का मन बनाया, लेकिन चंद अंकों की कमी के चलते उनका दाखिला न हो सका। एक साल की कोशिश के बाद वो मुंबई वापस लौट गए। वहीं उन्होंने हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म से किया डेब्यू

इसके बाद विवान शाह ने विशाल भारद्वाज की साल 2011 की फिल्म ‘7 खून माफ’ से प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कुछ साल बाद उन्हें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन के साथ फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) में एक मजेदार भूमिका मिली। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उनके पिता, फराह खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने उन्हें उस भव्य मंच पर देखा, यह उनके लिए कितना मायने रखता है, लेकिन कई स्टार किड्स के विपरीत विवान ने स्टारडम का पीछा नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने अपना ध्यान ‘बॉम्बे वेलवेट’, ‘लाल की शादी में लड्डू दीवाना’, ‘कबाड़: द कॉइन’, जैसी फिल्मों को चुना जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकीं। फिल्म इंडस्ट्री में विवान को पिता की तरह सफलता नहीं मिल सकी और न ही स्टारडम, लेकिन वो अब भी बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Latest Bollywood News





Source link

2582690cookie-checkपापा एक्टिंग के किंग, बेटा निकला फुसकी बम, प्रियंका चोपड़ा संग डेब्यू, शाहरुख संग किया काम, फिर भी नहीं मिला स्टारडम
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Samsung ने यूजर्स की कराई मौज, अब इस महीने तक फ्री में रिप्लेस होगी ग्रीन लाइन वाली स्क्रीन     |     सोने का भाव ₹1 लाख के बिल्कुल पास पहुंचा, चांदी भी चमकी जोरदार, ये है आज का भाव     |     How SMMPanelServer Helps You Stay Consistent, Visible, and Impactful Across Social Media     |     चाणक्य नीति: छात्रों के लिए जीवन बदलने वाली 4 बातें, मिलती है सफलता     |     Dolphin PG College hosts Grand Annual Function ‘Symphony 2025’ with Splendour and Spirit     |     World leaders who visited New Delhi’s Akshardham temple     |     Muzaffarpur Bihar News: Big Allegation Of Victim To Entering Those And Assaulting Girl Today – Bihar News     |     Attempted Molestation Of 3-year-old Innocent Accused Arrested In Varanasi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mandla News: Junior Bajrang Tiger Of Kanha Tiger Reserve Got Injured In A Fight – Madhya Pradesh News     |     Jd Vance In Jaipur Chanda-pushpa To Offer Royal Welcome Limo Security Convoy In Place Full Traffic Plan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088