Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क के लिए किए 900 करोड़ के टेंडर RCB के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 4 प्लेयर्स को छोड़ा पीछे पहले बने रहे गे, अब बीवी-बच्चे चाहते हैं सारा-जाह्नवी के दोस्त ओरी, रिश्ता तलाश रहे सेलिब्रिटी HTC फिर से कर रहा वापसी, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Symphony of Duck and Unlimited Dim Sums at Far & East ICICI बैंक के कस्टमर हो जाएं सावधान! खाते में मिनिमम बैलेंस से कम पैसा रखने पर इतना भरना होगा चार्ज KT Rama Rao slams Telangana govt's 'incompetence' 'Heart-stopping moment': Congress MP KC Venugopal claims 'another aircraft was on same runway'; Air India contradicts him | India News Work Done With Social Participation In Betaura Panchayat Of Gayaji District Is Being Appreciated - Amar Ujala Hindi News Live Lot Of Commotion In Monsoon Session Of Up Legislature Regarding Schools Merger And Electricity Privatization - Amar Ujala Hindi News Live

पिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर होने से आई तेजी

मुंबई: सोना एक बार फिर 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब 27 महीनों में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले 18 अगस्त 2020 को सोना 53,815 रुपए तक गया था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। पिछले 10 दिन में कैसे बढ़ी सोने की कीमत, इसे जानने के लिए नीचे दिया ग्राफिक देखें…विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, शुक्रवार को सोने (24 कैरेट) की कीमत 53,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। सिर्फ दो दिन में सोना 860 रुपए और बीते 10 दिन में 1,261 रुपए महंगा हो गया। 23 नवंबर को सोना 52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रैल को सोना 53,600 से ऊपर 53,603 रुपए तक गया था।आईबीजेए देश के 14 बड़े शहरों में सोने की औसत कीमत बताता है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है। इसे आप नीचे दिए ग्राफिक के जरिए समझ सकते हैं…इन तीन बड़े कारणों से महंगा हो रहा सोनाडॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदने के लिए अब ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है।चीन में 22 जनवरी से नए साल का जश्न शुरू होगा, इस दौरान वहां सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है।लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं।पावेल की टिप्पणी के बाद शुरू हुई तेजीअमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड के चेयरमैन जेरोम पावेल ने बुधवार को कहा था कि अब ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी की जाएगी। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, इसके चलते डॉलर गिरने लगा सोने में तेजी शुरू हो है। ओरिगो कमोडिटीज के सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने कहा कि आगामी महीनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है।अगले साल 61,000 तक पहुंचने के आसारकेडिया ने कहा कि 22 जनवरी से चीन में नए साल का जश्न शुरू हो रहा है। इस दौरान वहां सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘सोने जैसी कमोडिटी में तेजी अमूमन लंबे समय तक टिकती है। हमारा अनुमान है कि अगले साल सोना 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

938530cookie-checkपिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर होने से आई तेजी
Artical

Comments are closed.

Himachal News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- बल्क ड्रग पार्क के लिए किए 900 करोड़ के टेंडर     |     RCB के इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 4 प्लेयर्स को छोड़ा पीछे     |     पहले बने रहे गे, अब बीवी-बच्चे चाहते हैं सारा-जाह्नवी के दोस्त ओरी, रिश्ता तलाश रहे सेलिब्रिटी     |     HTC फिर से कर रहा वापसी, लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन     |     Symphony of Duck and Unlimited Dim Sums at Far & East     |     ICICI बैंक के कस्टमर हो जाएं सावधान! खाते में मिनिमम बैलेंस से कम पैसा रखने पर इतना भरना होगा चार्ज     |     KT Rama Rao slams Telangana govt’s ‘incompetence’     |     ‘Heart-stopping moment’: Congress MP KC Venugopal claims ‘another aircraft was on same runway’; Air India contradicts him | India News     |     Work Done With Social Participation In Betaura Panchayat Of Gayaji District Is Being Appreciated – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lot Of Commotion In Monsoon Session Of Up Legislature Regarding Schools Merger And Electricity Privatization – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088