Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Anokhi Holi 2025 : अपना घर छोड़ दूसरे जिले में मनाने जाते हैं होली, जानिए क्या है वर्षों की परंपरा Old Lady Injured By A Bullet Died, Case Registered, One Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal Crime: इंग्लैड के नंबर से आया कॉल और सेना के मेजर से हो गई 14 लाख से अधिक की ठगी, लालच में फंसे Tonk News: टोंक में निकली सम्राट की सवारी, देखिए इस बार क्या हुआ नई परंपरा का असर? टीम इंडिया के पास साल 2025 में एक और ICC ट्रॉफी जीतने का मौका, भारत करेगा मेजबानी होली पर बॉलीवुड में पसरा मातम, देब मुखर्जी की अंतिम विदाई में पहुंचे सितारे, गमगीन हालत में दिखे अयान क्या होती है डीपी डाइट, जिससे वजन घटना हुआ और भी आसान Pocso case: K'taka HC stays summons against Yediyurappa | India News Bettiah News: Accusation Of Strangling Married Woman To Death For Dowry, Husband Arrested - Bihar News A Young Man Was Shot Dead In Shahjamal, Aligarh - Amar Ujala Hindi News Live

पिता को सरपंच बनाना चाहता था गैंगस्टर, डर के मारे किसी ने नहीं भरा नामांकन, पंजाब न्यूज़


पंजाब में पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच गैंगस्टर के खौफ का नया रूप सामने आया है। फरीदकोट जिले के बहबल कलां गांव में किसी ने भी पंचायत चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरा। इसकी वजह है गांव का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर सिम्मा बहबल। सिम्मा बहबल अपने पिता को गांव का सरपंच बनाना चाहता था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पुलिस ने सिम्मा बहबल समेत उसके पिता व अन्य साथियों पर केस दर्ज किया। इसके बाद उनका परिवार नामांकन दाखिल नहीं कर पाया। गैंगस्टर और उसके परिवार के खौफ के कारण गांव के किसी भी व्यक्ति ने नामांकन नहीं भरा। 15 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में बहबल कलां में पंच-सरपंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं होने के कारण पंचायत का चुनाव नहीं हो सकेगा।

जमानत पर बाहर है गैंगस्टर सिम्मा

गैंगस्टर सिम्मा बहबल ए कैटेगिरी का गैंगस्टर है। उस पर फरीदकोट जिले समेत पंजाब के कई थानों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर छूटा है। जेल से बाहर आते ही उसने अपने पिता को सरपंच बनाने के लिए काम शुरू कर दिया था। कुछ दिन पहले सिम्मा बहबल ने इस बारे में गांव में बैठक भी की गई थी। जब वहां पुलिस पहुंची तो सिम्मा बहबल वहां से भाग गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जिनसे हथियार मिले थे। फरीदकोट पुलिस ने सिम्मा बहबल, उसके पिता और अन्य के ​खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, फरीदकोट के एसपी बलजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बहबल कलां में किसी के भी नामांकन नहीं भरने के बारे में जिला प्रशासन बता सकता है। पुलिस का काम सुरक्षा के इंतजाम करना है। नामांकन भरने वाले स्थानों पर पुलिस ने पुलिस बल तैनात किया गया था।

15 अक्टूबर को होगा मतदान

पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन और पंच के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन दाखिल किए गए हैं। 15 अक्टूबर को 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन मिले हैं। पंजाब राज्य निर्वाचन आयुक्त राजकमल चौधरी के अनुसार 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतों की गणना की जाएगी। पंजाब में सरपंच के 13,237 और पंच के 83,437 पदों के लिए मतदान होगा। राज्य में कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं की संख्या है जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 70,51,722 और महिला मतदाताओं की संख्या 63,46,008 है। पंचायत चुनाव में कुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

फा​जिल्का और फिरोजपुर में हिंसा, माहौल तनावपूर्ण

पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले ही हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। खासकर फा​जिल्का और फिरोजपुर में नामांकन भरने के दौरान हिंसा हुई है। शनिवार शाम को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में बीडीपीओ कार्यालय में आम आदमी पार्टी और अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में आम आदमी पार्टी के सरपंच उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ के सीने में गोली लगी थी। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें लुधियाना के डीएमसी हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने आरोप लगाया था कि गोली शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान ने चलाई है।

रिपोर्ट: मोनी देवी



Source link

1653540cookie-checkपिता को सरपंच बनाना चाहता था गैंगस्टर, डर के मारे किसी ने नहीं भरा नामांकन, पंजाब न्यूज़
Artical

Comments are closed.

Anokhi Holi 2025 : अपना घर छोड़ दूसरे जिले में मनाने जाते हैं होली, जानिए क्या है वर्षों की परंपरा     |     Old Lady Injured By A Bullet Died, Case Registered, One Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal Crime: इंग्लैड के नंबर से आया कॉल और सेना के मेजर से हो गई 14 लाख से अधिक की ठगी, लालच में फंसे     |     Tonk News: टोंक में निकली सम्राट की सवारी, देखिए इस बार क्या हुआ नई परंपरा का असर?     |     टीम इंडिया के पास साल 2025 में एक और ICC ट्रॉफी जीतने का मौका, भारत करेगा मेजबानी     |     होली पर बॉलीवुड में पसरा मातम, देब मुखर्जी की अंतिम विदाई में पहुंचे सितारे, गमगीन हालत में दिखे अयान     |     क्या होती है डीपी डाइट, जिससे वजन घटना हुआ और भी आसान     |     Pocso case: K’taka HC stays summons against Yediyurappa | India News     |     Bettiah News: Accusation Of Strangling Married Woman To Death For Dowry, Husband Arrested – Bihar News     |     A Young Man Was Shot Dead In Shahjamal, Aligarh – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088