Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore - Amar Ujala Hindi News Live Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis - Amar Ujala Hindi News Live Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video - Barmer News Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula - Amar Ujala Hindi News Live Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case - Amar Ujala Hindi News Live National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार 2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब

पीएम मोदी ने गुजरात की चार चुनावी रैलियों में विरोधियों पर किए कड़े प्रहार

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  चार रैलियों को संबोधित किया है| बनासकांठा के पालनपुर साबरकांठा के मोडासा गांधीनगर के दहेगाम और अहमदाबाद के बावला में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही कांग्रेस समेत विरोधियों पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण गुजरात विकास से दूर रहा| लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद ग्रामीण इलाकों के साथ ही शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया| कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान गांवों की उपेक्षा की थी जिसकी वजह से गांवों का सामर्थ्य जिस तरह सामने आना चाहिए वह नहीं आ पाया| गांव में रहनेवाले गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अब हमने गुजराती माध्यम में मेडिकल शिक्षा शुरू कर दी है| जिससे अब ग्रामीण इलाकों के बच्चे भी डॉक्टर बनेंगे और गांव भी आर्थिक रूप से समृद्धशाली है| पीएम मोदी ने कहा कि 20 साल पहले धोलका धंधुका या साणंद के विकास की कोई कल्पना तक नहीं कर सकता था| धोलेरा का नाम तो कोई लेता भी नहीं था लेकिन आज धोलेरा की जमीन कीमतें आसमान छू रही हैं| मैंने जब औद्योगिक क्षेत्र की विकास शुरूआत की तब कई लोग आंदोलन कर लोगों को भड़काते थे कि जमीन चली जाएगी| लेकिन उसके बाद साणंद क्षेत्र के लोग नोट गिनने की मशीन लेकर नोटों की बोरियां ऑटो रिक्शा में भरकर चार बंगडीवाली गाडी (ऑडी कार) खरीदने जाने लगे| उन्होंने कहा कि गुजरात में 400 राइस मिलें हैं जिसमें 100 राइस मिलें तो केवल बावला में हैं| किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 450 करोड़ रुपए जमा किए हैं| बावला में भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख परिवारों को आवास दिया है| पीएम मोदी ने कहा कि आज जैसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने दुनियाभर के लोग आते हैं वैसे ही अब यहां लोथल मेरिटाइम म्यूजियम बनाया जाएगा जिसे देखने भी दुनिया के लोग आएंगे| बावला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी माता हीरा बा को याद किया| उन्होंने कहा कि हीरा बा से मिलने की इच्छा थी| उस इच्छा को आज 104 वर्ष की माणेक बा ने मुझे यहां आकर आशीर्वाद देकर पूरी कर दी है| यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी माता की कमी महसूस ना हो इसलिए माणेक बा ने यहां आकर मुझे आशीर्वाद दिया| यही हमारी शक्ति और पूंजी हैं| इससे पहले दहेगाम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में हमने जो काम 20 साल में किए हैं उसकी वजह से आज राज्य में बिजली पानी और सड़कें समस्या खत्म हो गई है| ऐसा लगता है जैसे गुजरात संकटों से ऊबर गया है| 20-25 साल पहले हमने गुजरात में मूलभूत सुविधाओं के विकास की ओर ध्यान दिया जो देश में एक अग्रणी राज्य के तौर पर उभरा है| उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें पायदान पर थी जो आज पांचवीं क्रम पर आ गई है| ढाई साल तक जिसने हम पर शासन किया वह अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवें क्रम पर था उसे पछाड़ कर भारत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है| आज पूरी दुनिया कह रही है कि भारत को प्रथम तीन स्थान की अर्थव्यवस्था में पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा| उन्होंने कहा कि 20-25 साल पहले गुजरात की पूरी पंचायतों का बजट रु. 100 करोड़ था जो आज बढ़कर साढ़े तीन हजार करोड़ पर पहुंच गया है| उसमें भी केन्द्र सरकार से दी जानेवाली रकम अलग है| उन्होंने कहा कि गुजरात के गांवों में भी शहरों जैसी सुविधा मिले इस दिशा में भाजपा सरकार लगातार प्रयासरत है|

917180cookie-checkपीएम मोदी ने गुजरात की चार चुनावी रैलियों में विरोधियों पर किए कड़े प्रहार
Artical

Comments are closed.

Bihar : तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, महिला की मौत, 3 घायल; खौफनाक मंजर CCTV में कैद     |     Up: Power Companies Owe Rs 15569 Crore To Government Departments, Privatised Companies Owe Rs 8591 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Heavy Rain In Uttarakhand Sdrf Rescued Three People Trapped In Strong Current Of River In Prem Nagar Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Opposition Will Raise The Issue Of Forest Rights Of Tribals In The Assembly, 6 Bills Will Also Be Dis – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Rape And Blackmail Accused Arrested From Gujarat, Had Been Harassing Woman With Obscene Video – Barmer News     |     Cm Saini Distributed Housing Letters In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbi Formed A Separate Team To Investigate The Evidence In Vimal Negi Death Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     National Bank Open 2025: विंबलडन 2025 की विनर इगा स्वियातेक के साथ हुआ उलटफेर, क्लारा टॉसन से मिली हार     |     2 बीवियां और 6 बच्चों वाला सुपरस्टार, 12 नाती-पोतों से भरा है परिवार, जानें कौन क्या करता है     |     Vivo Y400 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी, पानी में डूबने से भी नहीं होगा खराब     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088