लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र में दबंगों ने एक मकान को ट्रैक्टर से गिरा दिया घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें दबंग दो-तीन ट्रैक्टरों से मकान गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में भीरा थाने में शिकायत की गई।जमीनी विवाद के चलते ढहाया घरदबंगों ने ट्रैक्टर से पहले घर के एक हिस्से को तोड़ा और फिर देखते ही देखते पूरे घर को ढहा दिया। ये वीडियो लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के कस्बे में हाइवे के किनारे का है। दरअसल यहां पर अख्तरी बेगम अपने बच्चों के साथ अपना मकान बनाकर रहती थीं जिनका जमीनी विवाद पड़ोस में रहने वाले गुरुबख्श सिंह और नसीब सिंह के साथ चल रहा था। पीड़ित पक्ष पर इस बात का आरोप है कि उसने अवैध तरीके से जमीन कब्जा की है। यहां दबंगों ने बिना कोई लीगल एक्शन लिए ही सीधे घर को जमींदोज कर दिया।दबंगों ने 15-20 लोगों के साथ ट्रैक्टर से ढहाया घरदबंग गुरबख्श सिंह और नसीब सिंह अपने 15-20 लोगों के साथ लाठी-डंडों के साथ यहां आ डटा और ट्रैक्टर से उनके घर को ढहा दिया। न कोई कानूनी कार्रावाई और न किसी कोर्ट कचहरी के फैसले का इंतजार और अख्तरी बेगम का ये पक्का मकान ट्रैक्टर से ढहा दिया। दबंगों ने घर का सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इस दौरान अख्तरी बेगम की बेटी और दामाद ने ये वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर डालते ही ये वायरल हो गया।समाजवादी पार्टी ने बोला हमलाइस वीडियो के सोशल मीडिया में आते ही राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को शेयर कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीटर पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी को टैग करते हुए शेयर किया। समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर लिखा, ‘न पुलिस का खौफ़, न कानून का डर योगी सरकार में गुंडों का गरीबों पर टूट रहा क़हर। लखीमपुर में सत्ता संरक्षित दबंगों ने गरीब परिवार के मकान को ट्रैक्टर से किया ध्वस्त। निंदनीय एवं शर्मनाक! पीड़ित परिवार के साथ हो न्याय। आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर।’पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी कार्रवाई की जानकारीजब मामला सोशल मीडिया पर आ गया तो पुलिस भी हरकत में आई और मामला दर्ज किया जाता है। इसके बाद पुलिस की ओर से मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जाता है। इसके बाद पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की जाती है कि थाना भीरा पुलिस ने विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से अपने विपक्षी का आवास गिराने व जान से मारने की कोशिश करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइनहाजिरमहिला अख्तरी बेगम मामले में लापरवाही बरतने वाले एसएसआई और एसओ भीरा दीपक राठौर को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को सौंप दिए हैं। पीड़िता अख्तरी बेगम ने पलिया विधायक हरविंदर सिंह साहनी उर्फ रोमी साहनी से मिलकर अपना दर्द बताया। तो उन्होंने उन्हें पूरी मदद का आश्वासन देते हुए तत्काल ₹5000 की आर्थिक मदद की है।

Comments are closed.