हाथरस: अवागढ़ क्षेत्र में एक महिला का शव मिल था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाले थे। महिला की पहचान अर्चना (30) पत्नी दिनेश पाल निवासी महिवा थाना हसायन जनपद हथरस के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने हत्या कर शव फेंक दिया। पैसों के लेन देन के लिए आरोपी ने अपनी नलकूप पर बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी मिलने पर महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए थे।पुलिस को मोबाइल नंबर से मिली जानकारीअर्चना का मायका थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बरा में था। पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच करना शुरू की तो एक नंबर पर बहुत अधिक चेटिंग मिली। वह नंबर अमित कुमार निवासी जिनावली थाना अवागढ़ का निकला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी।आरोपी और महिला के बीच था प्रेम संबंधअमित और अर्चना के प्रेम संबंध थे। पैसों का भी लेनदेन था। अर्चना काफी दिनों से अपने दो बच्चों को लेकर आगरा की टेड़ी बगिया में किराए के मकान में रहती थी। आय के कोई साधन नहीं थे। पुलिस के मुताबिक ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध नहीं थे। गुरुवार को अमित ने फोन कर अर्चना को पैसों का लालच देकर बुला लिया। यहां पर उसकी हत्या कर दी। शव को अपने ही ट्यूबवेल के पास झाड़ियों में डाल दिया। ऊपर से कूड़ा डाल दिया। शव छिपाते समय उसका हाथ बाहर रह गया। यह हाथ बाहर देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

Comments are closed.