Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Unlike temples, mosques don't get chadava' | India News Bihar News: Ayushman Cards Will Be Made In A Three-day Special Campaign - Amar Ujala Hindi News Live Amar Ujala Honoured Meritorious Students With Bhavishya Jyoti Samman In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप Mp News: Robber Bride Anuradha Who Cheated People After Marrying 25 Times Arrested From Bhopal - Amar Ujala Hindi News Live Karauli: 4 Smugglers Of Interstate Gang Of Desi Ghee Smuggling Arrested Ghee Worth More Than 1 Crore Recovered - Dausa News Himachal: शिपकी ला से 10 जून को शुरू होंगी सीमा पर्यटन गतिविधियां, सीएम सुखविंद्र सुक्खू करेंगे शुभारंभ बारिश आए तो आए, अब आईपीएल मैच पर नहीं होगा असर, बीसीसीआई ने बनाया बिल्कुल नया प्लान सरकारी कर्मचारी ध्यान दें! आ गया UPS-Calculator, ऐसे चेक करें रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन MR Srinivasan, doyen of India's nuclear power programme, dies at 95 | India News

पुलिस ने नीलाम किए 715 वाहन, 64 लाख की आमदनी; राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजन

जांजगीर-चांपा: पुलिस ने नीलाम किए 715 वाहन।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को जब्त दोपहिया वाहनों की नीलामी कराई गई, जिससे पुलिस विभाग को 64 लाख रुपए से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति हुई। ये वाहन विभिन्न थानों और चौकियों में रखे थे। इन्हें पुलिस और आबकारी एक्ट के तहत जब्त किया गया था। राज्य गठन के बाद पहली बार जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित इस नीलामी में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने में पुलिसवालों के भी छक्के छूट गए।पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जांजगीर पुलिस लाइन में पुलिस एक्ट के तहत जब्त 654 और आबकारी एक्ट के तहत जब्त 61 वाहनों को मिलाकर 715 गाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। इससे सरकारी खजाने में 64 लाख 10 हजार 200 रुपए जमा हुए। नीलामी प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इसमें 250 लोगों ने आवेदन दिया था।सुबह से खरीदारों की लगी रही भीड़।अमानत राशि के रूप में 10 हजार रुपए लिए गएनीलामी में बोली लगाने के लिए अमानत राशि के तौर पर 10-10 हजार रुपए जमा कराए गए थे। बोली लगाने के लिए 250 से अधिक खरीददारों ने आवेदन जमा किए थे। 664 वाहनों की नीलामी से 47 लाख 43 हजार 500 रुपए, 198 साइकिल नीलामी से 86 हजार रुपए, दो अन्य वाहनों से 57 हजार रुपए प्राप्त हुए। इसी तरह आबकारी एक्ट के प्रकरण में राजसात 61 वाहनों से 15 लाख 32 हजार 700 रुपए मिले।गाड़ियों की हुई नीलामी।इससे पहले डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया था कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अपराधों और अन्य वजहों से जब्त ऐसे वाहन, जिनके मालिकों ने गाड़ी वापसी के लिए लंबे समय से क्लेम नहीं किया है, उनकी नीलामी होनी है। नीलामी से पहले पहले इन लावारिस गाड़ियों के आरसी नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मालिकों की जानकारी जुटाई गई। सभी को नोटिस तामिल कराया गया। जिनके पास वैध दस्तावेज थे, उन्हें गाड़ियां लौटाई गईं। हफ्तेभर पहले वैध दस्तावेज लेकर क्लेम करने वाले 6 वाहन मालिकों को गाड़ियां एसडीएम के माध्यम से सुपुर्द की गई थीं।

793450cookie-checkपुलिस ने नीलाम किए 715 वाहन, 64 लाख की आमदनी; राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजन
Artical

Comments are closed.

‘Unlike temples, mosques don’t get chadava’ | India News     |     Bihar News: Ayushman Cards Will Be Made In A Three-day Special Campaign – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amar Ujala Honoured Meritorious Students With Bhavishya Jyoti Samman In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप     |     Mp News: Robber Bride Anuradha Who Cheated People After Marrying 25 Times Arrested From Bhopal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karauli: 4 Smugglers Of Interstate Gang Of Desi Ghee Smuggling Arrested Ghee Worth More Than 1 Crore Recovered – Dausa News     |     Himachal: शिपकी ला से 10 जून को शुरू होंगी सीमा पर्यटन गतिविधियां, सीएम सुखविंद्र सुक्खू करेंगे शुभारंभ     |     बारिश आए तो आए, अब आईपीएल मैच पर नहीं होगा असर, बीसीसीआई ने बनाया बिल्कुल नया प्लान     |     सरकारी कर्मचारी ध्यान दें! आ गया UPS-Calculator, ऐसे चेक करें रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन     |     MR Srinivasan, doyen of India’s nuclear power programme, dies at 95 | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088