पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर ने तिरंगा फहराकर दी सलामी; नपाध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष ने भी किया ध्वजारोहण
टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में सोमवार को आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ। कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और अंत में पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया। वहीं मौके पर शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने फहराया तिरंगापंचायत और नगरीय चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने जनपद और नगर परिषदों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नगर पालिका टीकमगढ़ में अब्दुल गफ्फार ने तिरंगा झंडा फहराया। जिला पंचायत कार्यालय में उमिता राहुल सिंह और जनपद पंचायत में कल्याणी गिरी गोस्वामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी तरह नगर परिषद बल्देवगढ़ में शालिनी मिश्रा और जनपद में उज्जवला सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया।भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्रीभाजपा कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने शहर के कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोगों को मिठाईयां बांटी।शांति के प्रतीक कबूतर छोड़ेस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में कलेक्टर के साथ अधिकारियों ने जहां तिरंगा रंग के गुब्बारे छोड़कर शांति का संदेश दिया। वहीं, नगरपालिका कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने शांति का संदेश देते हुए कबूतर छोड़े।

Comments are closed.