Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पूरा होगा CG के यूथ का IAS,IPS बनने का सपना, दिल्ली के टॉप इंस्टीट्यूशंस से मिलेगी गाइडेंस

रायपुर:UPSC के जरिए सिविल सर्विस में करियर बनाने का सपना लाखों यूथ देखते हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं को मौका मिल रहा है इस सपने को पूरा करने का। देश की बेहद प्रतिष्ठित मानी जाने वाली इस परीक्षा का क्रैक कर पाना सभी के बस की बात नहीं होती। विषय विशेषज्ञों के गाइडेंस के साथ इस परीक्षा में कामयाबी हासिल करने में मदद मिलती है।अब प्रदेश के यूथ को इस परीक्षा के लिए काबिल बनाने के लिए योजना शुरू की गई है। प्रदेश जरुरतमंद युवा राजीव युवा उत्थान योजना के जरिए गाइडेंस हासिल कर सकते हैं। अब इस स्कीम में सिलेक्शन के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। सिलेक्टेड युवाआंे को मौका मिलेगा नई दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का।करें ऑनलाइन आवेदनप्रदेश के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट्स इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 50 अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। जिसमें अनुसूचित जनजाति के 50 प्रतिशत्, अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत् और अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 प्रतिशत् अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत् महिलाओं के लिये आरक्षित रहेगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर जानकारी ली जा सकती है। यहां कैंडीडेट्स को परीक्षा से संबंधित परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलेगी।शहीद सैनिकों के बच्चों के लिए PM स्कॉलरशिपस्टूडेंट प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए भी आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवम्बर है। इस योजना में छात्रवृत्ति की राशि लड़कों के लिए 2500 रूपये प्रतिमाह और लड़कियों के लिए 3000 रूपये प्रतिमाह है। ये योजना सैनिकों के बच्चों के लिए है। हर साल देशभर के 5500 (पांच हजार पांच सौ) पुर्व सैनिकों/विधवाओं के पुत्र/पुत्रियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर के नंबर 0771-2237449 और मोबाइल नंबर 7646853020 पर सम्पर्क कर सकते हैं।ये होंगे पात्रजिला सैनिक कल्याण कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, धमतरी, महासमुन्द, बलौदा बाजार एवं गरियाबन्द के सभी भूतपूर्व सैनिको एवं विधवाएं जिन्होने रजिस्ट्रेशन कराया है उनके बच्चों को टेक्नीकल एजुकेशन में मदद मिलेगी। कोर्स जैसे एम.सी.आई, ए.आई.सी.टी.ई. यू.जी.सी आदि जैसी संस्थाओं से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, वेटनरी, एम.बी.ए. बी.बी.ए., बी.सी.ए. एम.सी.ए. बी.एड, बी फार्मा, डी. फार्मा, बी.एस.सी व्यवसायिक कोर्स एवं एप्लाईड आर्टस एवं क्राफ्टस में एडमिशन लेने वाले और 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वालों को प्रधान मंत्री छात्रवृत्ति योजना का फायदा मिलेगा । ऑनलाईन आवेदन केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in में जाकर किया जा सकता है।

846180cookie-checkपूरा होगा CG के यूथ का IAS,IPS बनने का सपना, दिल्ली के टॉप इंस्टीट्यूशंस से मिलेगी गाइडेंस
Artical

Comments are closed.

Bihar News: घर लौटते समय किसान को बदमाशों ने मारी गोली, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती     |     High Court : संभल जामा मस्जिद के सर्वे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आज, कोर्ट ने सुरक्षित किया था फैसला     |     Ruskin Bond Celebrated His 91st Birthday With Simplicity Due To Pahalgam Terrorist Incident Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dindori Police Returned 66 Missing Mobiles – Dindori News     |     भारत कोई धर्मशाला नहीं…शरणार्थियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, श्रीलंका के शख़्स की याचिका ख़ारिज     |     MP Ashok Kumar Mittal to Join All-Party Delegation to Reinforce India’s Zero-Tolerance Stand on Terrorism     |     Oakridge Gachibowli Students Shine Bright with Exceptional CBSE Grade 10 &12 Results     |     Hanumangarh News: Finance Company Employee Arrested For Committing Fraud In The Name Of Loan Recovery – Hanumangarh News     |     Murder Of Youth In Narnaund – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: 12 Tree Species Brought By The British Discovered After 100 Years, Included In Documents – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088