Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की एक और जीत पक्की! आयरलैंड के खिलाफ आंकड़े देखकर आप भी हो जाएंगे खुश


Indian Hockey Team- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारतीय मेंस हॉकी टीम

पेरिस ओलिंपिक 2024 का चौथा दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को अपने तीसरे पूल मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी। वह फिलहाल अपने पूल में बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में उसे ये मैच जीतना होगा ताकी टॉप-2 में एंट्री हो सके।  न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

भारतीय हॉकी टीम के पास बड़ा मौका 

आयरलैंड के लिए पेरिस ओलंपिक अभी तक कुल खास नहीं रहा है। आयरिश ने अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा दिए, लेकिन सोमवार को 1-2 की करीबी हार में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कड़ी चुनौती दी। इससे पहले उन्हें बेल्जियम से 0-2 के अंतर से हार मिली थी। आयरलैंड के खिलाफ भारत का प्रदर्शन वैसे भी अच्छा रहा है। ऐसे में भारत के पास एक और जीत का बड़ा मौका है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 8 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 6 मैचों में बाजी मारी है और 1 मैच आयरलैंड के नाम रहा है। वहीं, 1 मैच ड्रॉ रहा है। 

पिछले 5 मैचों की बात की जाए तो इसमें भी भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने इस दौरान आयरलैंड को 4 बार हराया है और उसे 1 ही हार मिली है। वहीं, ओलंपिक में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मैच होगा।इससे पहले खेले गए मैच में भारतीय हॉकी टीम को जीत मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया के आंकड़ आयरलैंड के खिलाफ काफी शानदार है। अगर वह अपनी लय को बरकरार रखती है तो एक और जीत उसकी झोली में आ सकती है। बता दें,  दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 4:45 बजे से शुरू होगा।

ओलंपिक के इतिहास की सबसे सफल टीम 

ओलंपिक के इतिहास में भारतीय हॉकी टीम सबसे सफल टीम है। भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक कुल 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। वहीं एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं। पिछले मेडल भारत ने 2020 ओलंपिक में जीता था, तब भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल आया था। लेकिन ये मेडल चालीस साल के इंतजार के बाद आया था। इस बार देश को भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, उन्होंने अभी तक दोनों ही मुकाबलों में गोल दागकर देश को जीत दिलाई है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत

गोलकीपर: श्रीजेश परट्टू रवीन्द्रन

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह

आयरलैंड

गोलकीपर: डेविड हर्टे
डिफेंडर: टिम क्रॉस, वॉल्श दाराघ, काइल मार्शल, शेन ओ डोनोग्यू, पीटर मैककिबिन, ली कोल, निक पेज
मिडफील्डर: सीन मरे, माइकल रॉबसन, पीटर ब्राउन
फॉरवर्ड: जॉन मैकी, मैथ्यू नेल्सन, जेरेमी डंकन, बेंजामिन वॉकर, बेन जॉनसन

यह भी पढ़ें

Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत ने जीता एक और ब्रॉन्ज मेडल 

ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की पहली एथलीट बनीं





Source link

1298200cookie-checkपेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम की एक और जीत पक्की! आयरलैंड के खिलाफ आंकड़े देखकर आप भी हो जाएंगे खुश
Artical

Comments are closed.

Muzaffarpur Bihar News: Baba Bageshwar Katha Officer Muzaffarpur Inspetion Today Muzaffarpur News Bihar News – Bihar News     |     लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, बाराबंकी की तरफ जा रहे थे बाइक सवार     |     Uttarakhand News Strange Letter From Executive Engineer Put Rice In The Temple, God Will Do Justice – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: प्रेम विवाह से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या     |     In A Land Dispute, The Younger Brother Killed His Elder Brother And Sister In Law – Burhanpur News     |     Mumbai Triple Murder Updates Borivali Two Families Dispute Sharp Weapons Use Ganpat Patil Nagar Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mehbooba, Omar talk peace from warzone     |     Jee Advanced 2025: Candidates Appeared For The Exam In Five Centers In Kota – Amar Ujala Hindi News Live     |     Nia Team Investigation In Devendra Spy Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: तकनीकी विवि की 9 विषयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए इतने केंद्र     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088