Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul Gandhi writes letter to PM Modi to cancel offshore mining tenders, cites threat to marine life | India News दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 19 अप्रैल को खुलेगा, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का भी PM मोदी करेंगे उद्घाटन! Top 3 Safe and Fast Payment Methods to Support Your Favourites This T20 Season on Parimatch "The Art of European Pork" Campaign Launches its Third Year of Promotion, with Participation in Food & Hotel Asia (FHA) 2025 Darbhanga News: Six Accused Arrested In Stone Pelting Case On Kalash Shobha Yatra, Fir Registered Against 45 - Amar Ujala Hindi News Live Teenage Girl Sleeping At Home Attacked With Sharp Weapon, Death - Amar Ujala Hindi News Live थोड़ा तोल मोल के बोल: राजनीति में भाषा की गंदगी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल...पढ़ें ये खास लेख Gwalior News: सीएम ने किया आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमि पूजन, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार Jeen Mata Mandir Sikar Annual Lakkhi Fair Begins Devotees Arriving From All Over Country Watch Video - Amar Ujala Hindi News Live Woman Beat Up Flirtatious Young Man With Slipper In Kaithal See Video - Amar Ujala Hindi News Live

पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी


पैट कमिंस
Image Source : AP
पैट कमिंस

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच में लखनऊ की टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रनों का टारगेट दिया, जिसे लखनऊ ने मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की शानदार बल्लेबाजी से हासिल कर लिया। मैच हारकर भी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने खास रिकॉर्ड बना दिया है। 

कमिंस ने अपनी पारी की शुरुआती 3 गेंदों में लगाया शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। इसके बाद छठी गेंद पर भी उन्होंने सिक्सर लगाया। इसके बाद 18वें ओर की दूसरी गेंद उन्हें खेलने को मिली और इस पर भी कमिंस ने छक्का लगाया। फिर वह 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। इस तरह से उन्होंने अपनी पारी में कुल चार गेंदें खेली, जिसमें तीन छक्के लगाए और एक गेंद पर आउट हुए। 

धोनी भी कर चुके हैं ऐसा कमाल

पैट कमिंस आईपीएल के इतिहास में कुल चौथे ऐसे खिलाड़ी बने हैं और पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने हैं। जिन्होंने आईपीएल मैच की अपनी पारी की शुरुआती तीन गेंदों पर छक्के लगाए हैं। उनसे पहले सुनील नरेन, निकोलस पूरन और महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल मैच में अपनी पारी की शुरुआती तीन गेंदों में छक्के जड़ चुके हैं। लिस्ट में भारत की तरफ से धोनी एकमात्र खिलाड़ी हैं। बाकी सभी विदेशी प्लेयर हैं। नरेन और पूरन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं। 

हैदराबाद के गेंदबाज रहे फ्लॉप

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके बाद नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। इन प्लेयर्स की वजह से ही हैदराबाद की टीम 190 रनों तक पहुंच पाई। हैदराबाद के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने उनके खिलाफ बहुत ही आसानी से रन बनाए। पैट कमिंस ने जरूर दो विकेट हासिल किए। 

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ये पहली हार है। इससे पहले टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था। IPL 2025 की प्वांट्स टेबल में हैदराबाद की टीम छठे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक जीता है और एक हारा है। उसका नेट रन रेट माइनस 0.128 है। 

Latest Cricket News





Source link

2665640cookie-checkपैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Rahul Gandhi writes letter to PM Modi to cancel offshore mining tenders, cites threat to marine life | India News     |     दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज 19 अप्रैल को खुलेगा, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का भी PM मोदी करेंगे उद्घाटन!     |     Top 3 Safe and Fast Payment Methods to Support Your Favourites This T20 Season on Parimatch     |     “The Art of European Pork” Campaign Launches its Third Year of Promotion, with Participation in Food & Hotel Asia (FHA) 2025     |     Darbhanga News: Six Accused Arrested In Stone Pelting Case On Kalash Shobha Yatra, Fir Registered Against 45 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Teenage Girl Sleeping At Home Attacked With Sharp Weapon, Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     थोड़ा तोल मोल के बोल: राजनीति में भाषा की गंदगी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बिगड़े बोल…पढ़ें ये खास लेख     |     Gwalior News: सीएम ने किया आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भूमि पूजन, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार     |     Jeen Mata Mandir Sikar Annual Lakkhi Fair Begins Devotees Arriving From All Over Country Watch Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     Woman Beat Up Flirtatious Young Man With Slipper In Kaithal See Video – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088