Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Union Minister Nityanand Announced To Adopt Raghopur, Said Will Connect Tejashwi Area With Delhi - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राघोपुर को गोद लेने की घोषणा, ... Varanasi News: धर्मस्थल के सामने कांवड़िये की घेरकर पिटाई, भगवा कपड़े भी फाड़े, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम Maharashtra Devotee Jumped Into The Yamuna River Uttarkashi Chardham Yatra 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Awareness Program Organized At Guru Teg Bahadur Hospital On The Occasion Of World Hepatitis Day - Amar Ujala Hindi News Live 3 Years Rigorous Imprisonment For Fake Bride Who Threw Chilli Powder In Husband Eyes Fled With Cash Jewellery - Amar Ujala Hindi News Live Woman Brutally Beaten Up Over Land Dispute In Akkasar Village, Attacked With Je And Spade - Amar Ujala Hindi News Live Minjar Mela 2025 Special And Common People Sit Together And Watch Minjar Mela Special Tradition - Amar Ujala Hindi News Live इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी 'तेरे नाम' की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम

प्रतिका रावल ने एक झटके में ध्वस्त किया ये धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कोई ​बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा कारनामा


pratika rawal

Image Source : BCCI
प्रतिका रावल

Pratika Rawal world Record: प्रतीका रावल ने एक बार फिर से वनडे में कमाल की पारी खेली। खेल तो वे वैसे भी शानदार पारियां रही थीं, लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर पा रही थी। अब इसकी कसर भी पूरी हो गई है। जब उन्होंने वनडे में अपना पहला शतक लगाया तो 150 रन भी ठोकने में कामयाब रहीं। इस मैच में बेहतरीन पारी खेलने के साथ ही प्रतिका रावल ने वो कारनाम किया है, जो इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। उन्होंने अपनी 6 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बना दिए हैं। 

प्र​तिका रावल ने खेली 154 रनों की बेहतरीन पारी 

भारत और आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने बेहतरीन पारियां खेली। राजकोट में खेले गए तीसरे मैच में तो उन्होंने 154 रन ठोकने काम किया। यही वजह रही कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे में पहली बार 400 का आंकड़ा पार कर दिया। इससे पहले इसी मैच में कप्तान स्मृति मंधाना ने भी शतकीय पारी खेली थी। जहां एक ओर स्मृति मंधाना का ये दसवां शतक रहा, वहीं प्रतिका ने पहला शतक वनडे में लगाने का काम किया। 

वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाली तीसरे नंबर की बल्लेबाज बनीं 

प्रतिका रावल अब भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली तीसरे नंबर की बल्लेबाज बन गई हैं। भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी वनडे पारी दीप्ति शर्मा ने खेली है। उन्होंने साल 2017 में आयरलैंड के ही खिलाफ 188 रन बना दिए थे। उसी साल यानी 2017 में ही हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 171 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। अब प्रतिका रावल ने 154 रन बनाकर तीसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने हरमनप्रीत कौर को ही पीछे छोड़ा है। जिन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 143 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में जया शर्मा तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2005 में नाबाद 138 रन बनाए थे। 

पहले छह वनडे मैचों में ही ​बना दिए 444 रन 

अब अगर बात प्रतिका रावल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने अपनी पहली 6 वनडे पारियों में ही 444 रन बना लिए हैं। वह पहले छह महिला वनडे मैचों के बाद किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं, जिन्होंने थाईलैंड की खिलाड़ी नत्थाकन चंथम को पीछे कर दिया है, जिन्होंने अपने पहले छह वनडे मैचों में 322 रन बनाने का कारनामा किया था। प्रतिका रावल का जब तक पहला शतक नहीं आ रहा था, तब तक नहीं आ रहा था, लेकिन जब उनकी सेंचुरी पूरी हुई तो उन्होंने 150 रन से पहले सांस ही नहीं ली और लगातार रन बनाती ही चली गईं। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में केएल राहुल को फायदा, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब इस नंबर पर पहुंचे

प्रतिका रावल ने आते ही वनडे में किया धमाका, इस खिलाड़ी के लिए बढ़ी मुश्किलें

Latest Cricket News





Source link

2257100cookie-checkप्रतिका रावल ने एक झटके में ध्वस्त किया ये धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक कोई ​बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
Artical

Comments are closed.

Bihar: Union Minister Nityanand Announced To Adopt Raghopur, Said Will Connect Tejashwi Area With Delhi – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राघोपुर को गोद लेने की घोषणा, बोले     |     Varanasi News: धर्मस्थल के सामने कांवड़िये की घेरकर पिटाई, भगवा कपड़े भी फाड़े, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम     |     Maharashtra Devotee Jumped Into The Yamuna River Uttarkashi Chardham Yatra 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Awareness Program Organized At Guru Teg Bahadur Hospital On The Occasion Of World Hepatitis Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     3 Years Rigorous Imprisonment For Fake Bride Who Threw Chilli Powder In Husband Eyes Fled With Cash Jewellery – Amar Ujala Hindi News Live     |     Woman Brutally Beaten Up Over Land Dispute In Akkasar Village, Attacked With Je And Spade – Amar Ujala Hindi News Live     |     Minjar Mela 2025 Special And Common People Sit Together And Watch Minjar Mela Special Tradition – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड छोड़कर वापस भारत लौटा ये तेज गेंदबाज, बढ़ी टीम की मुश्किलें     |     Transfer News : राज्य शासन ने IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी     |     ‘तेरे नाम’ की पागल भिखारन याद है? मिट्टी में सनी ये एक्ट्रेस अब लगती है ऐसी, करने लगी ये काम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088