Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indore: एमपी के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर मंथन, सकल घरेलू उत्पाद ढाई सौ लाख करोड़ करने का लक्ष्य Gwalior News: The Accused In The Famous Gwalior Murder Case Committed Suicide In Jail - Gwalior News Statement Of Home Secretary In Jyoti Malhotra Case In Haryana Police Sought 4 Days Additional Remand For Noman - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Heavy Rain And Hailstorm In Palampur Thunderstorm In Shimla - Amar Ujala Hindi News Live IPL में देखने को मिला अद्भुत नजारा, 2011 में किसी ने नहीं सोचा था की होगा ऐसा करिश्मा 18 करोड़ का मंडप, एक करोड़ की साड़ी, इस एक्टर ने की सबसे महंगी शादी, फिर भी दुल्हन को लेकर खड़ा हो गया था बखेड़ा शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना क्यों है जरूरी बता रहे हैं एक्सपर्ट 8th Pay Commission: सरकारी नौकरी में हैं? 8वें वेतन आयोग लागू होने पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, यहां जानें No air defence guns or resources deployed inside Golden Temple: Army | India News 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7% से ज्यादा रिटर्न, इन चार FD स्कीम का उठाएं लाभ, सरकारी बैंक कर रहें ऑफर, देखें लिस्ट 

प्रतीका रावल ने किया जोरदार धमाका, वनडे क्रिकेट में बना दिया ये विश्व कीर्तिमान


pratika rawal
Image Source : BCCI X
प्रतीका रावल

प्रतीका रावल भारतीय महिला क्रिकेट का नया उभरता हुआ नाम हैं। अभी उन्हें भारत के लिए डेब्यू किए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने कई सारे कीर्तिमान अपने नाम कर लिए हैं। अब जबकि भारतीय टीम त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है, उस दौरान उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने जो काम किया है, वो अभी तक भारत की ओर से कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई थी। अब प्रतीका रावल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की है। 

प्रतीका ने जड़ा शानदार अर्धशतक

भारतीय टीम की नई सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल वनडे क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। मंगलवार का दिन उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका में तीन देशों की त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इसके दूसरे मुकाबले में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 500 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी आठवीं वनडे पारी में ही ये मुकाम हासिल कर लिया है। प्रतीका रावल को ये कीर्तिमान बनाने के लिए इस मैच में केवल 6 रनों की जरूरत थी। लेकिन इसके बाद भी उनकी पारी जारी रही और उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा है। ये लगातार पांचवां अर्धशतक है, इससे उनके फार्म में बारे में आसानी से जाना जा सकता है। 

चार्लोट एडवर्ड्स का विश्व रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

प्रतीका रावल से पहले महिला क्रिकेट में सबसे तेज 500 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाम था, जिन्होंने अपनी नौवीं वनडे पारी में 500 रन बनाएए थे, लेकिन अब प्रतीका उनसे आगे निकल गई हैं। प्रतीका रावल ने 91 बॉल पर 78 रनों की शानदार पारी खेली, इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। प्रतीका के अलावा इस मुकाबले में कोई भी भारतीय खिलाड़ी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। हालांकि इसके बाद भी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं।

ऐसी रही भारतीय टीम की बल्लेबाजी

भारत की दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 54 बॉल पर 36 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 बॉल पर 41 रन बनाए, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के 32 बॉल पर 41 रन और रिचा घोष के 14 बॉल पर 24 रन की बदौलत आखिरी के ओवर्स में भारतीय टीम तेजी से रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इससे पहले इस टूर्नामेंट में श्रीलंका केा 9 विकेट से हराने में सफल रही थी, हालांकि वो मुकाबला बारिश के कारण कम ओवर का कर दिया गया था।

वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर


प्रतीका रावल (भारत) : 8 पारी

शार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) : 9 पारी

कैथरीन ब्राइस (स्कॉटलैंड) : 10 पारी

निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया) : 11 पारी

वेंडी वॉटसन (इंग्लैंड) : 12 पारी

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) : 12 पारी

Latest Cricket News





Source link

2662500cookie-checkप्रतीका रावल ने किया जोरदार धमाका, वनडे क्रिकेट में बना दिया ये विश्व कीर्तिमान
Artical

Comments are closed.

Indore: एमपी के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर मंथन, सकल घरेलू उत्पाद ढाई सौ लाख करोड़ करने का लक्ष्य     |     Gwalior News: The Accused In The Famous Gwalior Murder Case Committed Suicide In Jail – Gwalior News     |     Statement Of Home Secretary In Jyoti Malhotra Case In Haryana Police Sought 4 Days Additional Remand For Noman – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Heavy Rain And Hailstorm In Palampur Thunderstorm In Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL में देखने को मिला अद्भुत नजारा, 2011 में किसी ने नहीं सोचा था की होगा ऐसा करिश्मा     |     18 करोड़ का मंडप, एक करोड़ की साड़ी, इस एक्टर ने की सबसे महंगी शादी, फिर भी दुल्हन को लेकर खड़ा हो गया था बखेड़ा     |     शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए ब्रिस्क वॉक करना क्यों है जरूरी बता रहे हैं एक्सपर्ट     |     8th Pay Commission: सरकारी नौकरी में हैं? 8वें वेतन आयोग लागू होने पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, यहां जानें     |     No air defence guns or resources deployed inside Golden Temple: Army | India News     |     444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7% से ज्यादा रिटर्न, इन चार FD स्कीम का उठाएं लाभ, सरकारी बैंक कर रहें ऑफर, देखें लिस्ट      |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088