रोहतक: नगर पालिका महमहरियाणा के जिला रोहतक के महम नगर पालिका का चुनाव होने में एक दिन शेष बचा हुआ है। प्रधानी के चुनाव मैदान में उतरी 11 महिलाओं में से अधिकतर अपने पति से अधिक अचल संपत्ति लिए हुए हैं। चुनाव को लेकर लगभग सभी तैयारियां हो चुकी हैं। महम नगर पालिका में 15 वार्ड हैं, जिनमें चुनाव करवाने के लिए 19 बूथ बनाए गए हैं। जहां पार्षद व प्रधान पद के लिए अलग-अलग ईवीएम रखी जाएगी।11 महिला उम्मीदवारों ने नगर पालिका महम के प्रधान पद की दावेदारी ठोकी हुई है। जिनके भविष्य का फैसला अब मतदाता करेंगे। इन 11 महिला उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र में दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार 6 महिला उम्मीदवारों की अचल संपत्ति अपने पति से अधिक है। वहीं तीन महिला उम्मीदवारों की अचल संपत्ति उनके पति से कम हैं। जिससे साफ है कि इस चुनाव में पतियों से अधिक अचल संपत्ति वाली महिलाएं मैदान में हैं। सभी उम्मीदवार अपनी जीत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।महम नगर पालिका प्रधान पद की उम्मीदवारों की अचल संपत्तिअमरजीत कौर – पति की संपत्त 2 लाख 80 हजार, पत्नी की 3 लाख 90 हजार भारती – पति की संपत्ति 6 लाख 19 हजार 30 रुपए, पत्नी की संपत्ति 6 लाख 3 हजार 132 रुपए कौशल्या – संपत्ति 1 लाख 50 हजार आशा – पति की संपत्ति 7 लाख रुपए, पत्नी की संपत्ति एक लाख 50 हजार रुपए रवीना – पति की संपत्ति 5 लाख 82 हजार 860 रुपए, पत्नी की संपत्ति 6 लाख 65 हजार 308 रुपए मीना देवी – पति की संपत्ति 2 लाख 70 हजार, पत्नी की संपत्ति 4 लाख 90 हजार अंजू – पत्नी की संपत्ति 4 लाख रुपए पूनम – पति की संपत्ति दो लाख, पत्नी की संपत्ति 4 लाख क्रांति पूनिया – पति की संपत्ति 2 लाख 50 हजार, पत्नी की संपत्ति 3 लाख 20 हजार निधि – पति की संपत्ति 4 लाख 50 हजार, पत्नी की संपत्ति 15 हजार रुपए सीमा – पति की संपत्ति 70 हजार, पत्नी की संपत्ति 2 लाख 80 हजार

Comments are closed.