Vakri Guru rashifal 2024: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का वक्री अवस्था में आना एक महत्वपूर्ण घटना माना गया है। सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य के कारक गुरु इस समय वृषभ राशि में विद्यमान हैं और 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। गुरु की चाल में होने वाला परिवर्तन कई राशि के जातकों का जीवन बदल सकता है। जानें वक्री गुरु किन राशियों को देंगे शुभ परिणाम-
गुरु कब वक्री होंगे: गुरु 09 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 01 मिनट पर वृषभ राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे और अगले साल 04 फरवरी 2024 को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट के बाद मार्गी हो जाएंगे। गुरु की उलटी चाल कई राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जानें गुरु की वक्री चाल किन राशि वालों की जिंदगी में करेगी कमाल-
मिथुन राशि- ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु मिथुन राशि के दशम भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। वक्री गुरु के प्रभाव से आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। धन आगमन से आपका बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। खर्चों में कमी आएगी। इस अवधि में आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।
कर्क राशि- कर्क राशि राशि एकादश यानी 11वें भाव में गुरु वक्री होंगे। वक्री गुरु इस राशि के लोगों को सकारात्मक परिणाम देंगे। इस अवधि में आप अपने प्रयासों में सफलता हासिल करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातक सफल होंगे। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रुके हुए धन की वापसी संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए वक्री गुरु अत्यंत शुभ रहने वाले हैं। आपकी राशि के छठे भाव में गुरु वक्री हो रहे हैं। जिससे आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। घरेलू सुख बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए यह अवधि अनुकूल रहने वाली है। करियर में आप नाम कमाएंगे। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.