फरीदाबाद। विजेता घोषित किए जाने के बाद मोनिका को ताज पहनाते अतिथि।रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन ने भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 का आयोजन मुंबई में किया।फरीदाबाद की रहने वाली मोनिका मुंबई में भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 की विजेता घोषित की गईं। रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन ने भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट-2022 का आयोजन सहारा स्टार होटल मुंबई में 25 जून को किया। इसमें अलग-अलग राज्यों से आईं प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित कई तरह की स्पर्धाओं में सभी ने अपना-अपना हुनर दिखाया। इस दौरान सभी को कड़ी टक्कर देते हुए फरीदाबाद के एसआरएस रॉयल हिल्स सेक्टर 87 की रहने वालीं मोनिका को भारत आईकॉन ब्यूटी प्रजेंट 2022 का विजेता घोषित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने उन्हें विजेता का ताज पहनाया। इस उपलब्धि को हासिल करने पर 38 वर्षीय मोनिका के जज्बे की सभी ने सराहना की। मोनिका के अनुसार वे सेक्टर-87 के एक स्कूल में पर्सनालिटी डेवलपमेंट टीचर हैं। विजेता बनने पर मोनिका का कहना है अगर दिल में सच्ची निष्ठा और लगन हो तो कोई मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा उम्र के साथ-साथ महिलाएं अपने लिए जीना ही भूल जाती हैं। मोनिका के अनुसार वे हफ्ते में पांच दिन स्कूल में पढ़ाती हैं। जबकि शनिवार और रविवार को सामाजिक संस्था अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी के साथ काम करती हैं। मोनिका ने रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन की पूरी टीम व शो के प्रोड्यू्सर लवल प्रभु और शो के निर्देशक अखिल का दिल से धन्यवाद करते हुए कहती हैं कि इनके प्रोत्साहन से ही उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है।

Comments are closed.