Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
गुड न्यूज! महाराष्ट्र में पहले साल में बिजली की दरें 10% और 5 साल में 26% होंगी कम, जानें पूरी बात Bihar News : Bihar State Religious Trust Council President Ranveer Nandan Honored Gardanibag Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Varanasi News Today Four People Died In Accidents Misdeeds After Being Taken Away On Pretext Of Exorcism - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Weather Monsoon Update Heavy Rainfall And Flood Alert In Eight Districts Including Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: कथाकारों ने उकेरे स्त्री जीवन के विविध रंग Manisha Reached Ujjain From Qatar, Her Mother-in-law Welcomed Her By Applying Tilak And Performing Aarti - Madhya Pradesh News Banswara News: Students Of Ggtu Engineering College Made A Vehicle From Scrap - Banswara News Magan Suicide Case: कहां है दिव्या और उसका आशिक, पुलिस को मिला क्लू, गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मायानगरी Himachal: Murder Accused Regained Consciousness In Igmc, Police Arrested Him, Know The Whole Case - Amar Ujala Hindi News Live इंग्लैंड में भारत ने कूट दिए 442 रन, ट्रक ड्राईवर के बेटे ने 9वें नंबर पर जड़ दिया तूफानी शतक

फिल्मों की महाफ्लॉप हीरोइन कैसे बनी कान्स की क्वीन? ऐश्वर्या राय को भी देती हैं टक्कर, 10 साल से 1 हिट को तरसीं


Urvashi Rautela
Image Source : INSTAGRAM
उर्वशी रौतेला

यूरोप के देश फ्रांस के शहर कान्स में बीते दिनों ’78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025′ की जमकर धूम देखने को मिली। यहां पूरी दुनिया के फिल्मी सितारों ने शिरकत की और यहां अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं समेत यहां फिल्मी दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया और अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन यहां बॉलीवुड की एक खूबसूरत हीरोइन की अदाओं का भी जलवा रहा। बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रहीं ये हीरोइन हर साल की तरह इस साल भी कान्स भी छाई रहीं। इतना ही नहीं इस हीरोइन ने ऐश्वर्या राय को भी टक्कर दी और खुद को कान्स की क्वीन भी बता डाला। दरअसल कान्स की क्वीन का टाइटल इन्हें किसी और ने नहीं बल्कि हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो-डि-कैप्रियो ने दिया है। इस हीरोइन का नाम है उर्वशी रौतेला और अपने करियर में बीते 10 साल से सिंगल हिट के लिए तरस रही हैं। 

कैसे फ्लॉप हीरोइन से कान्स की क्वीन बनीं उर्वशी?

उत्तराखंड में पड़ने वाली छोटी सी जगह कोटद्वार में उर्वशी का जन्म 25 फरवरी 1994 को हुआ था। बचपन से ही ग्लैमर और फिल्मी दुनिया की दीवानी रहीं उर्वशी ने अपनी स्कूलिंग यहीं से की थी। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई आ गईं। यहां कई मॉडलिंग शो और ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लेने के बाद उर्वशी को पहली फिल्म साल 2013 में मिली थी। बॉलीवुड स्टार सनी देओल के साथ उर्वशी ने फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इसके बाद उर्वशी को पहचान दिलाई हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘लव डोज’ ने। इसके बाद उर्वशी को कई फिल्में मिलीं जिनमें भाग जॉनी, मिस्टर एरावता, सनम रे, ग्रेट ग्रांड मस्ती, काबिल, हेटस्टोरी और डाकू महाराज। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थीं। उर्वशी का फिल्मी करियर भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा हो लेकिन ग्लैमर की दुनिया में उन्होंने तगड़ा नाम कमाया। फ्लॉप फिल्मों के बाद भी उर्वशी अक्सर ही रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आती रहती हैं। बीते कुछ दिनों पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी ने हिस्सा लिया और खूब सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं उर्वशी ने दावा किया कि हॉलीवुड के ऑस्कर विनिंग हीरो लियोनार्डो डि कैप्रियो ने उन्हें कान्स की क्वीन भी कहा है। 

फ्लॉप फिल्मों के बाद भी बनीं टॉप हीरोइन

बता दें कि उर्वशी ने अपने करियर में अब तक 1 भी सोलो बड़ी हिट नहीं दी है। फिल्मों और गानों को मिलाकर कुल 31 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं उर्वशी को अक्सर ही रेड कार्पेट पर देखा जाता है। उर्वशी इस साल कान्स भी अपनी पैरेट ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। हालांकि कान्स ऐसा इकलौता फेस्टिवल नहीं है और इससे पहले उर्वशी कई बड़े ईवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। इस साल हुए 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने ऐश्वर्या राय को भी कड़ी टक्कर दी है। अब लोग उन्हें कान्स की क्वीन भी बुला रहे हैं। हालांकि कुछ फैन्स ने इससे असहमति जताई है और ऐश्वर्या राय को ही कान्स फिल्म फेस्टिवल की क्वीन बताया है। 

10 साल से 1 हिट को तरसीं

बता दें कि उर्वशी ने अपने करियर में दर्जनभर से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक उर्वशी को बहुत खुशी नहीं दे पाई है। बीते साल रिलीज हुई फिल्म डाकू महाराज में भी उर्वशी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन ये फिल्म भी कमाई के मामले में डब्बा गोल रही है। अब उर्वशी को अपने करियर में एक बड़ी हिट का बेसब्री से इंतजार है और उनके खाते में इन दिनों 4 बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या उर्वशी का हिट का इंतजार समाप्त होता है या नहीं। 

Latest Bollywood News





Source link

2799180cookie-checkफिल्मों की महाफ्लॉप हीरोइन कैसे बनी कान्स की क्वीन? ऐश्वर्या राय को भी देती हैं टक्कर, 10 साल से 1 हिट को तरसीं
Artical

Comments are closed.

गुड न्यूज! महाराष्ट्र में पहले साल में बिजली की दरें 10% और 5 साल में 26% होंगी कम, जानें पूरी बात     |     Bihar News : Bihar State Religious Trust Council President Ranveer Nandan Honored Gardanibag Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Varanasi News Today Four People Died In Accidents Misdeeds After Being Taken Away On Pretext Of Exorcism – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Weather Monsoon Update Heavy Rainfall And Flood Alert In Eight Districts Including Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: कथाकारों ने उकेरे स्त्री जीवन के विविध रंग     |     Manisha Reached Ujjain From Qatar, Her Mother-in-law Welcomed Her By Applying Tilak And Performing Aarti – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: Students Of Ggtu Engineering College Made A Vehicle From Scrap – Banswara News     |     Magan Suicide Case: कहां है दिव्या और उसका आशिक, पुलिस को मिला क्लू, गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मायानगरी     |     Himachal: Murder Accused Regained Consciousness In Igmc, Police Arrested Him, Know The Whole Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड में भारत ने कूट दिए 442 रन, ट्रक ड्राईवर के बेटे ने 9वें नंबर पर जड़ दिया तूफानी शतक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088