Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा...मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत Delhi News: मरम्मत के दौरान दो मंजिला जर्जर इमारत गिरी, चार श्रमिक घायल. Mp Qurbani Case: Court Orders Sdo To Settle Petitioner's Complaint - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan: अश्लील फिल्म देखकर अधेड़ महिला से हुई थी दरिंदगी, नींद खुली तो नाबालिग ने काट दिया था गला; खुलासा A Letter Of Kidnapping Of Children Was Found In A Temple In Hisar - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Chances Of Rain And Thunderstorm In Many Areas Even Today Clear From Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान

फेमस सिंगर का निधन, 45 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर ने ली जान


Gayatri Hazarika
Image Source : INSTAGRAM
असमिया सिंगर गायत्री हजारिका का निधन।

मशहूर असमिया गायिका गायत्री हजारिका का शुक्रवार को 44 साल की उम्र में असम के गुवाहाटी स्थित नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया। सिंगर कोलन कैंसर से पीड़ित थीं। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर है। वह अपने गाने ‘जोरा पाटे पाटे फागुन नामे’ के लिए मशहूर थीं। गायत्री ने ‘तुमी कुन बिरोही अनन्या’, ‘जंक नासिल बोनोट’, ‘ज़ेउजी एक्सपोन’ और अन्य चर्चित गानों को भी अपनी आवाज दी है। कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गायत्री हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पोस्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। CMOfficeAssam के एक्स हैंडल से आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, “HCM डॉ @himantabiswa ने प्रसिद्ध गायिका श्रीमती गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। असमिया संगीत में उनकी भावपूर्ण आवाज़ और स्थायी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। HCM ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।”

अतुल बोरा ने दी श्रद्धांजलि

असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “गायत्री हजारिका के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी भावपूर्ण आवाज ने असमिया संगीत को समृद्ध किया और अनगिनत दिलों को छुआ। बहुत बड़ी क्षति। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति!”

एमी बरुआ ने दी श्रद्धांजलि

एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता एमी बरुआ ने एक्स हैंडल पर दुख जाहिर किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “गायत्री हजारिका की मधुर आवाज और सहज शालीनता ने लंबे समय तक असम को मोहित किया था – जिसमें मैं भी शामिल हूं। _“सोरपते पाते फागुन नाम”_ मेरे कई वसंतों में गूंजता रहा है। उनके जाने से एक गहरी खामोशी रह गई है। भले ही वह अब भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि उनकी आवाज हमारे जीवन को सुशोभित करती रहेगी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना करती हूं और उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। ओम शांति!”

Latest Bollywood News





Source link

2742290cookie-checkफेमस सिंगर का निधन, 45 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर ने ली जान
Artical

Comments are closed.

Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News     |     Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से     |     Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा…मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत     |     Delhi News: मरम्मत के दौरान दो मंजिला जर्जर इमारत गिरी, चार श्रमिक घायल.     |     Mp Qurbani Case: Court Orders Sdo To Settle Petitioner’s Complaint – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan: अश्लील फिल्म देखकर अधेड़ महिला से हुई थी दरिंदगी, नींद खुली तो नाबालिग ने काट दिया था गला; खुलासा     |     A Letter Of Kidnapping Of Children Was Found In A Temple In Hisar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Chances Of Rain And Thunderstorm In Many Areas Even Today Clear From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088