Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट Iftar outreach vs Waqf politics: Who will gain in battleground Bihar? | India News गूगल मैप सिर्फ रास्ता ही नहीं दिखाता बल्कि करता है कई सारे काम आसान, यहां जानिए इसके ये खास फीचर्स Bihar Minister Mangal Pandey Reached Siwan For Home Minister Amit Shah Visit Said- Nda Is Working Unitedly - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीवान पहुंचे मंत्री म... UP: लखनऊ में बनेगा विश्वस्तरीय कंवेंशन सेंटर,ऑक्सीजन प्लांटों को दी जाएगी सब्सिडी; पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले Uksssc: Opportunity To Recruit 63 Posts Of Assistant Accountant, Application Start From 5 April - Amar Ujala Hindi News Live Amid Uproar By The Opposition, The Corporation's Budget Of Rs 528 Crores Passed - Khandwa News Nagaur District In-charge Minister Evasive Reply On Letter Leak Case Of Khinvsar Bjp Mla - Nagaur News - Nagaur:खींवसर भाजपा विधायक के पत्र लीक प्रकरण पर जिला प्रभारी मंत्री का गोलमाल जबाव, बोले HP Rajya Chayan Aayog: नहीं होगी जेओए आईटी की भर्ती, एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को वापस होगी फीस; जानें IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब इस दिन नहीं होगा अहम मुकाबला

फ्लोर टेस्ट से पहले हो गया खेला! जानें किसने कहा ‘भारत के साथ संबंध रखे बिना प्रगति नहीं कर सकता नेपाल’


KP Sharma Oli- India TV Hindi

Image Source : REUTERS
KP Sharma Oli

काठमांडू: नेपाल की सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चारों तरफ से जमीन से घिरा हिमालयी राष्ट्र भारत के साथ घनिष्ठ मित्रतापूर्ण संबंध कायम रखकर ही आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकता है। सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने कहा कि नेपाली धरती से भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी संसद में विश्वासमत की पूर्व संध्या पर आई है। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वासमत के बाद ओली राजनीतिक रूप से अस्थिर देश के एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। 

नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं नेपाल-भारत संबंध

विदेश मामलों के विभाग प्रमुख और सीपीएन-यूएमएल की स्थायी समिति के सदस्य डॉ राजन भट्टाराई ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सीपीएन-यूएमएल यह नहीं मानती कि भारत विरोधी नीति अपनाकर नेपाल प्रगति कर सकता है या नेपाली लोगों के हितों को बढ़ावा दिया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ओली 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुरूप नेपाल-भारत संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। 

बातचीत करके निकाल सकते हैं समाधान

भट्टाराई ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि हम भारत के साथ घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखकर ही अधिक विदेशी निवेश आकर्षित कर सकते हैं, व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं और आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत को एक महत्वपूर्ण पड़ोसी मानते हैं और हम अपनी धरती से भारत के खिलाफ किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक पड़ोसी का पक्ष लेकर दूसरे पड़ोसी के खिलाफ किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देने का हमारी पार्टी का स्पष्ट दृष्टिकोण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मिल-बैठकर और मैत्रीपूर्ण तरीके से बातचीत करके अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।’’ 

यह देखना होगा दिलचस्प

वर्ष 2020 में काठमांडू द्वारा एक नया राजनीतिक मानचित्र प्रकाशित किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। इस नक्शे में तीन भारतीय क्षेत्रों- लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली ने बढ़ते घरेलू दबाव को रोकने और अपने नेतृत्व को चुनौती से बचाने के लिए इस मुद्दे का उपयोग करने का प्रयास किया था। ओली अपने चीन समर्थक रुख के लिए जाने जाते हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि शुक्रवार को सदन में शक्ति परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘‘प्रचंड’’ को अपदस्थ करने के बाद यदि वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो दोनों पड़ोसियों के साथ किस तरह समान संबंध बनाए रखते हैं।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

भुखमरी से जूझ रहे पाकिस्तान में इस महिला ने रच दिया इतिहास, हासिल किया इतना बड़ा मुकाम कि…

लंदन में BBC स्पोर्ट्स कमेंटेटर के घर ट्रिपल मर्डर, तीर-धनुष से की गई महिलाओं की हत्या; पुलिस ने कहा…

Latest World News





Source link

1181800cookie-checkफ्लोर टेस्ट से पहले हो गया खेला! जानें किसने कहा ‘भारत के साथ संबंध रखे बिना प्रगति नहीं कर सकता नेपाल’
Artical

Comments are closed.

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 192 और निफ्टी में 73 अंकों की गिरावट     |     Iftar outreach vs Waqf politics: Who will gain in battleground Bihar? | India News     |     गूगल मैप सिर्फ रास्ता ही नहीं दिखाता बल्कि करता है कई सारे काम आसान, यहां जानिए इसके ये खास फीचर्स     |     Bihar Minister Mangal Pandey Reached Siwan For Home Minister Amit Shah Visit Said- Nda Is Working Unitedly – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीवान पहुंचे मंत्री मंगल पांडेय, बोले     |     UP: लखनऊ में बनेगा विश्वस्तरीय कंवेंशन सेंटर,ऑक्सीजन प्लांटों को दी जाएगी सब्सिडी; पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले     |     Uksssc: Opportunity To Recruit 63 Posts Of Assistant Accountant, Application Start From 5 April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amid Uproar By The Opposition, The Corporation’s Budget Of Rs 528 Crores Passed – Khandwa News     |     Nagaur District In-charge Minister Evasive Reply On Letter Leak Case Of Khinvsar Bjp Mla – Nagaur News – Nagaur:खींवसर भाजपा विधायक के पत्र लीक प्रकरण पर जिला प्रभारी मंत्री का गोलमाल जबाव, बोले     |     HP Rajya Chayan Aayog: नहीं होगी जेओए आईटी की भर्ती, एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को वापस होगी फीस; जानें     |     IPL 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, अब इस दिन नहीं होगा अहम मुकाबला     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088