ज्योतिष एक ऐसा माध्यम है जो राशियों के जरिए हमें व्यक्ति के व्यक्तित्व जीवन और भविष्य तीनों की जानकारी प्रदान करता है। राशि के जरिए अब तक आपने कई बार अपने जीवन के बारे में जानने की कोशिश की होगी। लेकिन इसके अलावा अगर आप कुछ जानना चाहते हैं तो जन्मतिथि भी एक माध्यम है जो हमें सब कुछ बता देती है।
अंक शास्त्र ज्योतिष के महत्वपूर्ण शाखा है जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों के आधार पर जीवन और भविष्य का आंकलन किया जाता है। इसके लिए कुछ मूलांक निकल जाते हैं जो ग्रहण से संबंधित होते हैं और व्यक्ति के जीवन में जानकारी देने का काम करते हैं। आज हम आपको ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जो अपने जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करते हैं।
मूलांक 5 (Numerology)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 कहलाता है। यह बुध से संबंधित अंक है जो इन लोगों को बुद्धिमान बनने का काम करता है। यह लोग अपने जीवन में जो भी हासिल करना चाहते हैं उसे किसी भी तरह से पा ही लेते हैं। सफलता हर मोड़ पर इनके कदम चूमने को तैयार रहती है।
बुध है स्वामी
अंक शास्त्र में इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध बताया गया है। यह इन जातकों को बुद्धिमानी देने का काम करता है। ये इन्हें तर्कशील और विचारशील बनता है। यह लोग बहुत मिलनसार होते हैं और लोगों को जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। मधुर वाणी से ये अक्सर लोगों का दिल खुश कर देते हैं।
इन्हें मिलती है खुद शोहरत
अंक 5 के लोगों को अपने जीवन में खूब दौलत शोहरत प्राप्त होती है। इन तारीखों में जन्मे बच्चे बड़े होकर खूब संपन्न और अमीर बनते हैं। यह अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर क्रिकेट के चेज मास्टर विराट कोहली का भी यही मूलांक है।
कौन से दिन करें काम
जैसे हर व्यक्ति की सारी चीजों को लेकर अपनी पसंद होती है इस तरह से सभी के लिए दिन भी शुभ और अशुभ होते हैं। मूलांक 5 के शुभ दिनों की बात करें तो इन्हें एक, तीन, चार, पांच, सात, आठ, 14 और 23 तारीख को किए गए कामों में सफलता जरूर मिलती है। इसी के साथ बुधवार, सोमवार और शुक्रवार उनके लिए शुभ दिन है। इन्हें भूरा, पिस्ता, हल्का हरा और श्वेत रंग इस्तेमाल करना चाहिए।
करें माता लक्ष्मी की पूजन
इस मूलांक के लोगों के लिए माता लक्ष्मी की पूजन शुभ मानी गई है। अगर माता को प्रसन्न करते हैं तो अपने जीवन में खूब सुख, समृद्धि, धन और बरकत प्राप्त करते हैं। माता की कृपा इन पर हमेशा बनी रहती है। इन्हें पन्ना पहनने की सलाह भी दी जाती है। हालांकि, इसके लिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति देख ले तो बेहतर होगा।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Comments are closed.