Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

‘बताने की जरूरत नहीं क्या चल रहा है’, चर्चा में न्यू मॉम दीपिका पादुकोण का नया पोस्ट


deepika padukone- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
दीपिका पादुकोण के पोस्ट ने फैंस के बीच मचाई हलचल।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं और हाल ही में बॉलीवुड के पेरेंट्स क्लब में शामिल हुए हैं। कपल ने 8 सितंबर को फैंस के साथ अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। मां बनने के कुछ दिनों पहले से ही दीपिका ने काम से दूरी बना ली थी। वह अभी एक्टिंग से दूर हैं और अपना पूरा समय अपनी बेटी को दे रही हैं। लेकिन, इस व्यस्त शेड्यूल में भी दीपिका अपने फैंस से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी हैं। पिछले दिनों उन्होंने न्यू मॉम्स की हालत और न्यू बॉर्न बेबी की खाने और सोने की आदत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था और अब उन्होंने फिर एक खास फोटो पोस्ट करके फैंस का दिन बना दिया है।

दीपिका को याद आए बहन अनीशा संग बचपन के दिन

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जो उनके और उनकी बहन अनीशा के बीच के बॉन्ड को दिखाता है। इसी के साथ उन्होंने बचपन के दिनों की याद को भी ताजा कर दिया है। अभिनेत्री ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई-बहन के बीच के प्यार को डेडिकेटेड एक तस्वीर साझा की। फोटो में एक शख्स को चैनल बदलने की कोशिश करते देखा जा सकता है, जबकि दूसरा मस्ती में सेट ऑफ बॉक्स पर हाथ रखकर उसे ब्लॉक करने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

चर्चा में दीपिका पादुकोण का पोस्ट

दीपिका ने इस पोस्ट के साथ इशारा किया कि बचपन में उनके और अनीशा के बीच भी कुछ ऐसा ही होता था। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘भाई-बहन साथ बड़े होना… बताने की जरूरत नहीं यहां क्या चल रहा है।’ इस पोस्ट में उन्होंने अपनी छोटी बहन अनीशा पादुकोण को भी टैग किया है। जाहिर है, दीपिका के इस पोस्ट से कई लोग जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, क्योंकि बचपन में अक्सर भाई-बहनों के बीच टीवी के रिमोट को लेकर झगड़े होते थे। खासतौर पर 80-90 के दशक के बच्चे जरूर इस तरह के पलों से गुजरे होंगे।

deepika padukone

Image Source : INSTAGRAM

दीपिका का पोस्ट

इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार लीड रोल में दिखाई दिए। वहीं कमल हासन फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आई थीं। अब दीपिका रोहित शेट्टी की कॉप एक्शन-थ्रिलर ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी, जो दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। बात करें रणवीर सिंह की तो रणवीर आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका ऐलान हाल ही में हुआ है।

Latest Bollywood News





Source link

1604070cookie-check‘बताने की जरूरत नहीं क्या चल रहा है’, चर्चा में न्यू मॉम दीपिका पादुकोण का नया पोस्ट
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Special Surveillance Unit Team Arrested Bdo And Accountant Araria Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: All Zoos And Lion Safaris In The State Will Remain Closed For One More Week, Decision Taken In View Of Bir – Amar Ujala Hindi News Live     |     Youtuber Jyoti Malhotra Accused Of Spying To Pakistan Has Visited Uttarakhand Many Times And Uploaded Videos – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: बहन से रिश्ते का विरोध करने पर चाकू गोदकर युवक की हत्या     |     Mp Weather: Storm And Rain Continue In The State, Mercury Crossed 45 Degrees, Weather Will Remain The Same For – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maharashtra Update Cji Protocol Nagpur Thane Mumbai Palghar Pune Education Politics Crime And Other Hindi News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jaisalmer News: Two And A Half Year Old Innocent Died After Being Buried In Soil In Pokhran – Jaisalmer News     |     Jyoti Malhotra Father’s Health Deteriorated, He Kept Distance From Media By Closing The Doors Of The House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Mp Bhardwaj Met Shah In Delhi Raised Demand For Paramilitary Force Training Center – Amar Ujala Hindi News Live     |     J&K lieutenant governor Manoj Sinha reviews Amarnath security, Mehbooba warns against war, Mirwaiz slams arrests | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088