Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
जून में घूमने की ये है बेस्ट जगह, मनाली-मसूरी भी भूल जाओगे अगर एक बार घूम लिए ये 4 हिल स्टेशन Begusarai: Police Team Attacked While Raiding Liquor Party, 2 Injured; 9 Accused Including 4 Women Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Ruckus After Marriage Of A Dalit Groom Bride's Family Was Beaten Up Police Is Searching For Accused - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: आठ महीने में दिल्ली के स्टेशनों पर भी अमृत भारत योजना जैसी सुविधाएं 6 Crore Fraud In The Name Of Trading Company In Dhanpuri: Police Accused Of Negligence, Complaint To Sp - Madhya Pradesh News Rbse 12th Result 2025: Story Of The Girls Who Topped In All Three Faculties Of Rajasthan Board - Amar Ujala Hindi News Live - Rbse 12th Result 2025:टॉपर्स ने बताए सफलता के मंत्र, कहा Himachal Pradesh: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में लौटा अंग्रेज बल्लेबाज, लगाया शतक; हासिल की ये उपलब्धि 'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की जगह लेगा ये एक्टर! 'बाबू राव' के रोल में देखने की फैंस ने की मांग, ये है सच 25-50 एम्प्लॉई नहीं! एक साथ 15,000 कर्मचारियों को प्रमोशन देगी यह कंपनी

बदलापुर कांड के बीच कोल्हापुर में गन्ने के खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद, यौन उत्पीड़न का संदेह


बदलापुर में स्कूल की बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि महाराष्ट्र से ही एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम को अपने घर से चली गई थी, क्योंकि उसके चाचा ने उसे मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर डांटा था। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब लड़की रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की और जब अंतत: वह नहीं मिली तो स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लड़की का परिवार बिहार से है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’



Source link

1366270cookie-checkबदलापुर कांड के बीच कोल्हापुर में गन्ने के खेत से नाबालिग लड़की का शव बरामद, यौन उत्पीड़न का संदेह
Artical

Comments are closed.

जून में घूमने की ये है बेस्ट जगह, मनाली-मसूरी भी भूल जाओगे अगर एक बार घूम लिए ये 4 हिल स्टेशन     |     Begusarai: Police Team Attacked While Raiding Liquor Party, 2 Injured; 9 Accused Including 4 Women Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ruckus After Marriage Of A Dalit Groom Bride’s Family Was Beaten Up Police Is Searching For Accused – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: आठ महीने में दिल्ली के स्टेशनों पर भी अमृत भारत योजना जैसी सुविधाएं     |     6 Crore Fraud In The Name Of Trading Company In Dhanpuri: Police Accused Of Negligence, Complaint To Sp – Madhya Pradesh News     |     Rbse 12th Result 2025: Story Of The Girls Who Topped In All Three Faculties Of Rajasthan Board – Amar Ujala Hindi News Live – Rbse 12th Result 2025:टॉपर्स ने बताए सफलता के मंत्र, कहा     |     Himachal Pradesh: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में लौटा अंग्रेज बल्लेबाज, लगाया शतक; हासिल की ये उपलब्धि     |     ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की जगह लेगा ये एक्टर! ‘बाबू राव’ के रोल में देखने की फैंस ने की मांग, ये है सच     |     25-50 एम्प्लॉई नहीं! एक साथ 15,000 कर्मचारियों को प्रमोशन देगी यह कंपनी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088